Uttarakhand
उत्तरकाशी: सेना की जरूरतों के लिए तैयार होगी भारत-चीन सीमा क्षेत्र की सड़क, भूस्खलन जोन का भी किया जाएगा ट्रीटमेंट।

उत्तरकाशी – भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की भैरोंघाटी से पीडीए तक की सड़क सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी। इसके लिए बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने भारत माला परियोजना में सीमा क्षेत्र सड़क पुनर्वास के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत की डीपीआर तैयार की है।

इसके तहत सीमा क्षेत्र के अवशेष बैली ब्रिज को पक्के डबल लेन पुलों में बदलने के साथ पहली बार लंबे समय से सक्रिय भूस्खलन जोन का भी ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी सहित चमोली और पिथौरागढ़ जिलों की सीमा चीन से लगती है। पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार यहां सड़क सुधार कार्यों को गति देने में लगी है।
इसी के चलते अब सीमा क्षेत्र में अग्रिम चौकियों तक भी पक्की और अच्छी सड़क बनाई जा रही है। इस क्रम में अब सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर भी सड़क सुधार की योजना है। बीआरओ ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला परियोजना में इसके लिए डीपीआर (विस्तृत कार्य योजना) तैयार की है।
इस योजना के तहत भैरोंघाटी से पीडीए तक करीब 60 किलोमीटर के दायरे में सीमा क्षेत्र की सड़क को सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इस क्षेत्र में सीपीडब्ल्यूडी के अधीन छह बैली ब्रिज आते हैं, जो पक्के और डबल लेन पुलों में बदले जाएंगे।
वहीं, भैरोंघाटी से करीब 10 किमी आगे हवा मोड़ नामक जगह पर सक्रिय भूस्खलन जोन समेत पांच भूस्खलन जोन का भी ट्रीटमेंट किया जाएगा। बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, उक्त योजना की डीपीआर को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद यह कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
डीएम , डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सीपीडब्ल्यूडी के साथ बीआरओ सड़क सुधार के लिए काफी पहले से काम कर रहा है। भारत माला परियोजना में सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य होंगे तो यह सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कारगर होगा।
केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह परियोजना वर्ष 2015 में शुरू की थी, जो सीमा क्षेत्र सहित तटीय और बंदरगाह कनेक्टिविटी सड़कों के विकास, राष्ट्रीय गलियारों, आर्थिक गलियारों व अन्य की दक्षता में सुधार पर केंद्रित हैं। परियोजना के पहले चरण का लक्ष्य 5.35 लाख करोड़ रुपये की लागत से 34,800 किलोमीटर राजमार्ग बनाना है।
Dehradun
देहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शिखरफॉल के पास एक थार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक युवती घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार
देहरादून में शुक्रवार रात को शिखरफाल के पास एक थार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिखरफॉल के पास एक थार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। जबकि एक युवक पत्थरों के नीचे दब गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप हुई।
big news
बड़ी खबर : पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम

UKSSSC Exam Date 2026 : पेपर लीक के कारण रद्द हुई यूकेएसएसएससी की परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है। पटवारी सहित अन्य स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है।
Table of Contents
पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। पेपर लीक के बाद रद्द हुई अब ये परीक्षा 17 मई को होगी। जबकि तकनीकी पदों की परीक्षा का आयोजन तीन मई को किया जाएगा।

21 सितंबर 2025 को हुई परीक्षा को किया था रद्द
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के अनुसार, 21 सितंबर 2025 को पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। हालांकि, एक परीक्षा केंद्र पर नकल की पुष्टि होने के बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया।
अब आयोग ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए 17 मई की नई तिथि निर्धारित की है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में तकनीकी योग्यता वाले लगभग 18 प्रकार के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 3 मई को कराई जाएगी।
Uttarakhand
Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल

नैनीताल में गेठिया के पास खाई में गिरी कार, हादसे में उन्नाव के 2 पर्यटकों की मौत, 2 घायल
Nanital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर समाने आ रही है. जहाँ पर मल्ला गेठिया के पास एक कार हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिर गई. कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुख्य बिंदु
गेठिया के पास खाई में गिरी कार
शनिवार सुबह नैनीताल जिले के मल्ला गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जहाँ पर एक चार खाई में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग सवार थे जिनमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
ये भी पढ़ें_ मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा, साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें_ PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल
जागेश्वर जा रहे थे सभी लोग
हादसे का शिकार हुई कार में कुल 4 लोग सवार थे , सभी लोग उन्नाव (उत्तर-प्रदेश) के निवासी हैं. सभी लोग जागेश्वर जा रहे थे. हल्द्वानी से आगे गेठिया क्षेत्र में पहुँचते ही उनका वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा.
हादसे में मृतक
- अंकित चौधरी, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
- अभिराज, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
हादसे में घायल
- अतुल दूबे
- श्याम
uttarakhand weather24 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cricket5 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket9 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Uttarakhand23 hours agoछात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री
Trending22 hours agoNavratri Day 3 : चैत्र नवरात्रि का तीसरे दिन पूजी जाती है मां चंद्रघंटा, जानें पूजा विधि और महत्व
Uttarakhand5 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Uttarakhand23 hours agoधामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी, मार्च महीने को लेकर स्थापित धारणा को किया धवस्त
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल






































