big news
VHP और बजरंग दल ने निकाली विकासनगर में तहसील प्रशासन की शव यात्रा, लगाए गंभीर आरोप

Vikasnagar : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई से विकासनगर तहसील तक विकासनगर तहसील प्रशासन की शव यात्रा निकाली।
Table of Contents
Vikasnagar में निकाली गई तहसील प्रशासन की शव यात्रा
सेलाकुईं से विकासनगर तहसील तक आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विकासनगर तहसील प्रशासन की शव यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विकासनगर तहसील क्षेत्र में भू-माफिया के हौसले बुलंद हैं और इसमें तहसील प्रशासन की मिलीभगत भी बताई जा रही है।

कई बार महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी होने के आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विकासनगर तहसील वही है जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन की शव यात्रा निकाली और तहसील विकासनगर पहुंचकर पुतले आग के हवाले कर दिए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
20 दिनों बाद चक्का जाम की चेतावनी
कार्यकर्ताओं द्वारा दो पुतले बनाए गए जिसमें एक Vikasnagar तहसील प्रशासन का और दूसरा कथित संरक्षण देने वाले को दर्शाने वाला सफेदपोश का पुतला था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ऐसे संरक्षण के चलते ही भू-माफिया के हौसले बढ़े हुए हैं। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर तहसील प्रशासन समय रहते जागृत नहीं हुआ और भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो 20 दिनों के बाद चक्का जाम किया जाएगा।
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
big news
बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ये मुश्किलें कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के नेता बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों अरविंद पांडे ने सवाल उठाए थे जिसके बाद अजेंद्र अजय की पोस्ट सामने आने से बीजेपी में भूचाल ला दिया। अजेंद्र अजय ने एक बार फिर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।
Table of Contents
अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल
एक बार फिर अजेंद्र अजय पार्टी के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आ रहे हैं। अजेंद्र अजय के राजनीति से मोहभंग वाले पोस्ट को लेकर अभी चर्चाएं थमी भी नहीं थी कि उन्होंने एक ओर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर की गई उनकी पोस्ट ने विपक्ष को भी बैठे-विठाए मुद्दा दे दिया है।
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को बताया आपराधिक इतिहास वाला
अजेंद्र अजय ने अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक इतिहास वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि “सोशल मीडिया पर अपनी अभिव्यक्ति के पश्चात मुझे कई प्रकार से घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
मेरे बारे में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मुझे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष पद पर फिर से नियुक्त नहीं किया गया। इस कारण मैं नाराजगी व्यक्त कर रहा हूं। दूसरा, मेरे बारे में मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी प्रचारित करने की कोशिश हो रही है कि मैं फलां गुट का हूं। फलां का आदमी हूं। इसलिए मैं ऐसी बात कर रहा हूं।

यह भी कहा जा रहा है कि कोई पद पाने की लालसा में मेरे द्वारा ऐसी पोस्ट की जा रही हैं। पद की लालसा जैसी बातें फैलाने वाले सब जानते हैं कि मैंने बिना पद के भी कितने वर्षों तक पार्टी का कार्य किया है? मेरी किन विषयों को लेकर नाराजगी है, वो मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के अलावा अन्य स्तरों पर भी व्यक्त कर चुका हूं।
जिन विषयों को मेरे द्वारा उठाया गया है, वो मेरे व्यक्तिगत नहीं हैं। सार्वजनिक महत्व के हैं। उन सब विषयों को भी कुछ दस्तावेजों के प्राप्त होने के पश्चात सार्वजनिक करूंगा। आश्चर्य की बात यह है कि एक आपराधिक छवि का भाजपा प्रवक्ता आज किसी चैनल पर मुझे ज्ञान और उपदेश देता दिखा।”

बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है – हरक सिंह
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक छवि का बताने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि अजेंद्र अजय ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि भाजपा की यह अंदरूनी कलह बताती है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है।
Cricket5 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
Trending22 hours agoचैत्र नवरात्रि 2026 पर कैसे करें कलश स्थापना ?, जानें कलश स्थापना का शुभ समय और विधि
Trending21 hours agoनवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, ये भोग लगाने से बरसेगी आप पर कृपा, जानें पूजा विधि और मंत्र
big news23 hours agoबीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
National5 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun3 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news2 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news2 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल









































