Breakingnews
उत्तराखंड में मौसम ने बदला रुख, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार…

देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में आज सुबह बादल छाए हुए हैं और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, इन क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए बारिश और हल्की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज काफी सुहावना रहा है, जिससे ठंड में राहत मिली है। देहरादून में बुधवार को तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया, जहां अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था। इससे पहले, 2020 में इस दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दियों की बारिश में कमी और मौसम के बदलते पैटर्न के कारण तापमान में इस तरह की वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेशभर में दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड में कमी महसूस हो रही है।
वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिक बारिश की संभावना भी जताई है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।
#UttarakhandWeatherUpdate #DehradunWeather #LightRain #MausamBadla #UttarakhandWinter #TemperatureRise #WinterSeason
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक

kedarnath heli ticket : आज से शुरू होंगे केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक, जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग
kedarnath heli ticket : केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का आगाज हो जाएगा। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ((heli services to kedarnath) आज से टिकट बुकिंग शुरू होने जा रही है।
Table of Contents
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग
केदारनाथ यात्रा के लिए बुधवार यानी आज से हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा ही टिकट बुक कराए जाएंगे। जिसके लिए आज शाम छह बजे पोर्टल खोल दिया जाएगा।
शाम छह बजे खोल दिया जाएगा बुकिंग पोर्टल
केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 6 बजे पोर्टल खुलेगा। जिसके बाद पहले चरण के लिए यानी 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, और 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से बुकिंग पोर्टल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल से ही होगी बुकिंग
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग केवल और केवल आईआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट से टिकट बुक नहीं किए जाएंगे।
स्टेप बाई स्टेप ऐसे करें टिकट बुक
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन जरूरी
टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड पर्यटन के आधिकारिक पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के आप आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।
स्टेप 2: लॉग इन और स्लॉट बुकिंग
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं, अपना अकाउंट लॉग इन करें और अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुनकर बुकिंग करें।
स्टेप 3: टिकट लिमिट का ध्यान रखें
एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। यदि आपको इससे अधिक टिकट चाहिए (जैसे 12), तो आपको दो बार (6-6 टिकट) अलग-अलग लॉग इन करके बुकिंग करनी होगी।
स्टेप 4: रिफंड की सुविधा
अगर किसी कारणवश आप यात्रा नहीं कर पाते हैं और टिकट रद्द करना पड़ता है, तो चिंता की बात नहीं है। कैंसिलेशन के बाद 5 से 7 दिनों के भीतर आपकी राशि आपके खाते में वापस आ जाती है।
heli services to kedarnath : FAQs
Q1. केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
A. हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आज 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी।
Q2. टिकट बुकिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
A. टिकट केवल IRCTC HeliYatra Portal पर ही बुक किए जा सकते हैं। किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग मान्य नहीं होगी।
Q3. हेली सेवा कब से शुरू होगी?
A. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
Q4. किस अवधि के लिए टिकट उपलब्ध होंगे?
A. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे।
Q5. हेली सेवा किन-किन स्थानों से मिलेगी?
A. गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी।
Q6. टिकट बुक करने से पहले क्या जरूरी है?
A. सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” करना अनिवार्य है।
Q7. एक यूजर कितने टिकट बुक कर सकता है?
A. एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
Q8. अगर मुझे 6 से ज्यादा टिकट चाहिए तो क्या करें?
A. आपको दो या उससे अधिक बार लॉग इन करके (हर बार 6 टिकट) अलग-अलग बुकिंग करनी होगी।
Q9. टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा?
A. हां, टिकट रद्द करने पर 5 से 7 दिनों के भीतर राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी।
Q10. क्या ऑफलाइन या एजेंट के जरिए बुकिंग संभव है?
A. नहीं, बुकिंग केवल आधिकारिक IRCTC पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।
Breakingnews
12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें

PM Modi Dehradun Visit today : पीएम मोदी आज अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। देहरादून में पीएम मोदी के स्वागत में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जनता ने 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर पीएम मोदी का स्वाग किया।
Table of Contents
12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत
देहरादून में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब
पीएम मोदी के स्वागत में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। पीएम मोदी की दीवानगी में उत्तराखंड ‘नमोमय’ हुआ। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। पीएम के रोड शो को देखने के लिए पूरे रास्ते में लोग खड़े दिख।

दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं
बता दें कि आज पीएम मोदी प्रदेश को दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात देने जा रहे हैं। कुछ ही देर में पीएम इसका लोकापर्ण करेंगे। तो आपको बता दें कि दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं क्या-क्या हैं ?
- दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं
- शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
- कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
- लागत – 11,963 करोड़
- 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
- 200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
- 370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
- 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
- 2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
- 2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
- 20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
- 19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
- 1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
- 33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से
Cricket7 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
big news24 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?
big news8 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Cricket7 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital7 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news5 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news2 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
big news6 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद











































