uttarakhand weather
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का आगाज, जानें मौसम का हाल

Weather : नए साल के जश्न के लिए देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लोग बारिश और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग से बड़ी वेदर अपडेट सामने आई है। जिसमें आज और कल उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का आगाज
उत्तराखंड में नए साल का आगाज बारिश और बर्फबारी के साथ होने वाला है। आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संभावना है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा है।
जानें नए साल पर कैसा रहेगा Weather
नए साल के मौके पर उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़े रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 31 दिसंबर और एक जनवरी को मौसम बदला रहेगा। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदला रहेगा।
आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कही कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बर्फबारी के साथ होगी नए साल की शुरूआत
बात करें नए साल के पहले दिन मौसम यानी एक जनवरी के तो राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंंचाई वाले क्षेत्रो में होने की संभावना है।
सूखी ठंड से लोगों को मिलेगा निजात
लंबे समय से प्रदेश में बारिश ना होने के कारण लोग सूखी ठंड से परेशान हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन अब प्रदेश में मौसम करवट लेने जा रहा है और बारिश – बर्फबारी की संभावना है। बारिश होने से लोगों को लंबे समय से सता रही सूखी ठंड से निजात मिलेगी।
देहरादून में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल (weather dehradun)
बात करें देहरादून के मौसम (weather dehradun) की तो आने वाले दो दिनों तक देहरादून मे में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज यानी 31 दिसंबर को देहरादून का मौसम ठंडा रहेगा। देहरादून में आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
जबकि नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को देहरादून के मौसम (dehradun weather) की बात करें तो जिले में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। एक जनवरी को देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी
उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरे प्रदेश में जमकर बदरा बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी तेज हवाएं
पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ऐसे में लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 जुलाई तक राज्य के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। सोमवार 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। कुछ इलाकों में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
30 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मंगलवार, 30 जून को पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।
वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तेज हवाएं, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं।

1 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
बुधवार, 1 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई स्थानों पर तेज बारिश, गर्जना और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गर्मी करेगी परेशान
गुरुवार, 2 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज से अति तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।
मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में इस दौरान भी भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम प्रभावित रह सकता है।
uttarakhand weather
देहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Today Weather : उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने से पहले गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। हालांकि अब मौसम करवट लेने लगा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Table of Contents
देहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 और 29 जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। संभावित मौसम को देखते हुए विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

30 जून को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
1 जुलाई को और सक्रिय होगा मानसून
एक जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने के संकेत हैं। विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून सहित कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
Cricket19 hours agoइंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज…
Cricket16 hours agoSEA vs NY Dream11 Team Match 17 MLC 2026
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में मानसून की रफ्तार में आई तेजी, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए अलर्ट किया जारी
Nainital19 hours agoनैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना, नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन, जानें क्यों ?
Breakingnews18 hours agoमुनकटिया में पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, अस्थाई रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा
Dehradun17 hours agoमसूरी में मलबा गिरने से कार खाई में गिरी, 20 यात्रियों से भरी बस फंसी, मौके पर पहुंचे SDM ने संभाला मोर्चा
Education16 hours agoCBSE Compartment Exam 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई तक करें आवेदन…
Dehradun13 hours agoपदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें, सीएम धामी ने दिए निर्देश












































