Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, चार दिन तक बारिश का अलर्ट…

देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक लगातार बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
बारिश का शेड्यूल:
24 अप्रैल (गुरुवार): बारिश की शुरुआत उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों से
25 अप्रैल (शुक्रवार): पांच जिलों में बारिश
26 अप्रैल (शनिवार): नौ जिलों में वर्षा संभावित
27 अप्रैल (रविवार): फिर पांच जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बारिश पूरे राज्य में नहीं होगी, लेकिन इसका असर अधिकांश क्षेत्रों पर महसूस किया जाएगा।
चारधाम यात्रा से पहले मौसम बना चुनौती
30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों के लिए मौसम चिंता का विषय बन गया है। प्रमुख तीर्थ स्थलों पर इस समय तापमान काफी नीचे है और बर्फ जमने की स्थिति बनी हुई है।
वर्तमान तापमान (चारधाम क्षेत्रों में):
यमुनोत्री: अधिकतम 4°C, न्यूनतम -8°C
गंगोत्री: अधिकतम 7°C, न्यूनतम -4°C
केदारनाथ: अधिकतम 3°C, न्यूनतम -8°C
बदरीनाथ: अधिकतम 1°C, न्यूनतम -9°C
श्रद्धालुओं के लिए सुझाव:
चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले यात्री गर्म कपड़े, वाटरप्रूफ जैकेट्स, जरूरी दवाइयां, और बारिश से बचाव के सभी इंतज़ाम जरूर करें। मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Breakingnews
देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच सड़क पर रेस चल रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई।
Table of Contents
देहरादून में रफ्तार का कहर
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आपस में रेस लगा रही दो कारों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी 55 वर्षीय विनोद मल्ल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
11 नवंबर की रात करीब 11 बजे विनोद मल्ल एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के दौरान साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा
विनोद मल्ल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित रेसिंग के चलते आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
17 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News : उत्तराखंड में एक बार फिर शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 24 डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर 24 PCS अधिकारियों के तबादले
जारी सूची के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला आदेश के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में मिली नई तैनाती
वहीं, उत्तरकाशी में तैनात रहे पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है। पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है।

इसके अलावा पीसीएस शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में नई तैनाती दी गई है। शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होगा।
Breakingnews2 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews45 minutes agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत







































