Sports
Who are the early favorites to win the NFL rushing title?
Et harum quidem rerum facilis est et expedita distinctio. Nam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio.

Nemo enim ipsam voluptatem quia voluptas sit aspernatur aut odit aut fugit, sed quia consequuntur magni dolores eos qui ratione voluptatem sequi nesciunt.
Et harum quidem rerum facilis est et expedita distinctio. Nam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio cumque nihil impedit quo minus id quod maxime placeat facere possimus, omnis voluptas assumenda est, omnis dolor repellendus.
Nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum.
Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto beatae vitae dicta sunt explicabo.
Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat voluptatem. Ut enim ad minima veniam, quis nostrum exercitationem ullam corporis suscipit laboriosam, nisi ut aliquid ex ea commodi consequatur.
At vero eos et accusamus et iusto odio dignissimos ducimus qui blanditiis praesentium voluptatum deleniti atque corrupti quos dolores et quas molestias excepturi sint occaecati cupiditate non provident, similique sunt in culpa qui officia deserunt mollitia animi, id est laborum et dolorum fuga.
“Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat”
Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem eum fugiat quo voluptas nulla pariatur.
Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet ut et voluptates repudiandae sint et molestiae non recusandae. Itaque earum rerum hic tenetur a sapiente delectus, ut aut reiciendis voluptatibus maiores alias consequatur aut perferendis doloribus asperiores repellat.
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.
big news
सरकारी नौकरी तो मिली, लेकिन छूट रहा खेल !, दुविधा में ‘आउट ऑफ टर्न’ जॉब वाले खिलाड़ी…

Uttarakhand News : उत्तराखंड सरकार राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ बेहतर भविष्य मिल सके। लेकिन अब इस व्यवस्था से जुड़े कुछ व्यावहारिक मुद्दे सामने आने लगे हैं। जिस कारण खिलाड़ी परेशान हैं।
Table of Contents
दुविधा में ‘आउट ऑफ टर्न’ जॉब वाले खिलाड़ी
सरकारी विभागों में नियुक्ति मिलने के बाद कई खिलाड़ियों को अपने कार्यालयी दायित्वों और खेल अभ्यास के बीच तालमेल बैठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित सरकारी कार्यों के कारण उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिससे उनके प्रदर्शन और खेल करियर पर असर पड़ने की आशंका बढ़ रही है।

अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए नहीं मिल रहा समय
कई खिलाड़ियों के अभ्यास उस शहर में नहीं है जहां उन्हें नियुक्ति दी मिली है। जिस कारण उन्हें अभ्यास पर जाने के लिए भी विभाग या फिर खेल विभाग की अनुमति का इंतजार करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण ना तो वो अपने खेल पर ध्यान दे पा रहे हैं ना ही नौकरी पर ही ध्यान दे पा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने रखी अपनी बात
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके एथलीट सूरज पंवार और अंकित रावत ने भी इस विषय पर चिंता जताई है। सूरज पंवार वर्तमान में युवा कल्याण विभाग में कार्यरत हैं, जबकि अंकित रावत वन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों का कहना है कि सरकारी जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल की तैयारी करना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो जाता है।
सरकार कर रही समाधान पर मंथन
खिलाड़ियों की इन समस्याओं को देखते हुए खेल विभाग और राज्य सरकार ऐसी नीति तैयार करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे सरकारी नौकरी कर रहे खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक समय और सुविधाएं मिल सकें। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था खिलाड़ियों के करियर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ राज्य में खेल संस्कृति को भी मजबूती दे सकती है।
big news
शूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

jaspal rana : भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध निशानेबाज, कोच और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता Jaspal Rana का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Table of Contents
शूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ jaspal rana का निधन
शूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन हो गया है। मिली जानकारी के दौरान जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय दल के साथ लौटते समय विमान में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान उन्हें असहज महसूस हो रहा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके हृदय में स्टेंट भी डाला था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस खबर के बाद से देश शोक की लहर दौड़ गई है।

भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
एक खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा का करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए कई पदक जीते तथा देश के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। बाद में उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जसपाल राणा मनु भाकर के भी थे गुरू
कोच के रूप में भी उनका योगदान अमूल्य रहा। उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और पेरिस ओलंपिक में दो पदक हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने Saurabh Chaudhary, Anish Bhanwala और Chinki Yadav जैसे कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई।
Cricket
Bcci का मास्टरस्ट्रोक! 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए किया भारतीय टीम का ऐलान , जाने किसे मिले जगह और कौन हुआ बाहर…

India Squad For T20 World Cup 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी ICC T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस बार श्रीलंका के साथ मिलकर इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 15 सदस्यीय दल की घोषणा की है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं।
Table of Contents
T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम (India Squad For T20 World cup 2026)
चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभव और युवा जोश का एक संतुलित मिश्रण तैयार किया है। यहाँ पूरा स्क्वॉड है:
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका |
| सूर्यकुमार यादव | कप्तान |
| अक्षर पटेल | उपकप्तान / ऑलराउंडर |
| अभिषेक शर्मा | सलामी बल्लेबाज |
| संजू सैमसन | विकेटकीपर / बल्लेबाज |
| ईशान किशन | विकेटकीपर / बल्लेबाज |
| तिलक वर्मा | बल्लेबाज |
| हार्दिक पांड्या | ऑलराउंडर |
| शिवम दुबे | ऑलराउंडर |
| रिंकू सिंह | फिनिशर |
| जसप्रीत बुमराह | तेज गेंदबाज |
| अर्शदीप सिंह | तेज गेंदबाज |
| हर्षित राणा | तेज गेंदबाज |
| कुलदीप यादव | स्पिनर |
| वरुण चक्रवर्ती | स्पिनर |
| वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर |

प्रमुख सुर्खियां: शुभमन गिल बाहर, अक्षर बने उपकप्तान
इस टीम चयन की सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल का टीम में न होना है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल को न केवल उपकप्तानी से हटाया गया, बल्कि उन्हें 15 सदस्यीय टीम में भी जगह नहीं मिली है। उनकी अनुपस्थिति में अक्षर पटेल को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
T20 World Cup 2026: ईशान किशन की ‘गरज’ के साथ वापसी
ईशान किशन के प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी खबर है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में ईशान किशन की वापसी न केवल एक खिलाड़ी के तौर पर हुई है, बल्कि उन्हें टीम के मुख्य ‘एक्स-फैक्टर’ के रूप में देखा जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के डायनेमिक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबे अंतराल के बाद नीली जर्सी में वापसी की है। बीसीसीआई ने Ind Squad For 2026 T20 World में ईशान को शामिल कर यह साफ कर दिया है कि टीम को शीर्ष क्रम में एक निडर और आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है।
क्यों हुई ईशान की वापसी?
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम ईशान किशन को मिला है। लगभग दो साल बाद उनकी टी20 टीम में वापसी हुई है।
ईशान किशन की वापसी के पीछे तीन मुख्य कारण माने जा रहे हैं:
- घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म: ईशान ने पिछले सीजन में झारखंड के लिए खेलते हुए घरेलू टी20 और वनडे टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाया था।
- पावरप्ले का आक्रामक अंदाज: गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति में पहले 6 ओवरों में अधिकतम रन बनाना प्राथमिकता है, और ईशान इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं।
- बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन: टीम इंडिया को टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी खल रही थी, जिसे ईशान बखूबी पूरा करते हैं।
ईशान किशन की टीम में भूमिका
इस बार ईशान किशन केवल एक बैकअप विकेटकीपर नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। यह जोड़ी दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है।
संभावित प्लेइंग इलेवन में ईशान का स्थान:
- नंबर 1: ईशान किशन (विकेटकीपर)
- नंबर 2: अभिषेक शर्मा
- नंबर 3: सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
गौतम गंभीर की रणनीति और स्पिन विभाग
हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में चुनी गई इस टीम में स्पिन गेंदबाजी पर काफी जोर दिया गया है। भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी को शामिल किया गया है, जबकि वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ऑलराउंड विकल्प प्रदान करेंगे।
T20 World Cup 2026: भारत का शेड्यूल
भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगा। सबसे प्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
- 7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका (मुंबई)
- 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया (दिल्ली)
- 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)
- 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद)
भारतीय चयनकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यह वही टीम होगी जो विश्व कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगी।
FAQs : India Squad For T20 World Cup 2026
Q1. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कप्तान और उपकप्तान कौन है?
सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान बने रहेंगे। सबसे बड़ा बदलाव उपकप्तानी में हुआ है, जहाँ शुभमन गिल की जगह अक्षर पटेल को नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
Q2. शुभमन गिल को टीम से बाहर क्यों किया गया?
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के अनुसार, गिल पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में अपनी लय हासिल करने में संघर्ष कर रहे थे (15 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं)। साथ ही, टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में एक आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज (ईशान किशन) को प्राथमिकता देना चाहता था।
Q3. ईशान किशन की वापसी कितनी महत्वपूर्ण है?
ईशान किशन की वापसी लगभग दो साल बाद हुई है। उन्होंने Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 में झारखंड को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टीम में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
Q4. क्या ऋषभ पंत टीम का हिस्सा हैं?
नहीं, 2026 वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय मुख्य स्क्वॉड में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है।
Q5. टीम में कौन से नए या युवा चेहरे शामिल किए गए हैं?
टीम में हर्षित राणा को उनकी तेज गेंदबाजी और अभिषेक शर्मा को उनकी विस्फोटक ओपनिंग के लिए शामिल किया गया है। तिलक वर्मा और रिंकू सिंह भी मध्यक्रम को मजबूती देंगे।
Q6. स्पिन विभाग में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है?
भारतीय और श्रीलंकाई पिचों को देखते हुए भारत ने चार स्पिन विकल्प रखे हैं:
- कुलदीप यादव (चाइनामैन)
- वरुण चक्रवर्ती (मिस्ट्री स्पिनर)
- अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर (स्पिन ऑलराउंडर)
Q7. भारत का पहला मैच कब और किसके खिलाफ है?
भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगा।
Cricket4 hours agoSUR vs SUS Dream11 Team Today: फैंटेसी प्रेडिक्शन और बेस्ट कैप्टन चॉइस
Chamoli3 hours agoबद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन!, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Business3 hours agoKusumgar IPO GMP Today: कुसुमगढ़ आईपीओ आज से खुला, निवेश से पहले जानें ग्रे मार्केट प्रीमियम, प्राइस बैंड और पूरी डिटेल्स
Uttarakhand4 hours agoमणिपुर में उग्रवादियों के हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, देवभूमि में दौड़ी शोक की लहर…
big news23 hours agoबद्रीनाथ चढ़ावा मामले को लेकर मौन व्रत पर बैठे लखपत बुटोला, BKTC अध्यक्ष को हटाने की मांग
Dehradun4 hours agoदेहरादून : लक्ष्मण सिद्ध के जंगल में खो गईं 5 महिलाएं, SDRF ने ऐसे बचाई जान
Roorkee21 hours agoRoorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Haridwar1 hour agoहरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे








































