Chamoli
गली में घूमते जंगली भालू: नगरवासियों में खौफ का माहौल !

ज्योर्तिमठ नगर: जोशीमठ के ज्योर्तिमठ नगर में जंगली भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से शाम ढलते ही जंगली भालू का झुंड खुलेआम नगर के रियासी इलाकों में पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बन चुका है।
मादा भालू और उसके शावक
वर्तमान में मादा भालू और उसके छोटे-छोटे शावक नगरवासियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। स्थानीय लोग शाम के समय अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। भालुओं की बढ़ती गतिविधियों ने शहर की दिनचर्या को प्रभावित किया है, और लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
वन विभाग की सक्रियता
इस स्थिति को देखते हुए वन विभाग की एक टीम भी जंगली भालू के झुंड को भगाने के लिए लगातार काम कर रही है। हालांकि, भालुओं की संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंता
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं। नागरिकों का कहना है कि यदि भालुओं के आतंक पर काबू नहीं पाया गया, तो यह उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
#WildBears, #JoshiMath, #UrbanSafety, #PublicConcern, #AnimalEncounters, #utarakhand
Chamoli
चमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Chamoli News : चारधाम यात्रा के बीच बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर अशोभनीय हरकत करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर चेकिंग और घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
शराब तस्कर समेत 4 पर कार्रवाई
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान 75 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बदरीनाथ में मुकदमा संख्या 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर परिसर के पास तीन युवकों पर कार्रवाई
इसी अभियान के तहत पुलिस को मंदिर परिसर के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर तीन युवक कथित तौर पर असभ्य और अशोभनीय व्यवहार करते हुए मिले। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं।

श्रद्धालुओं की आस्था और बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तीनों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का करें सम्मान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ धाम में धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और धाम की गरिमा बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बदरीनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का सम्मान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Chamoli
सिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम

Chamoli News : सिक्किम के नामची में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
सिक्किम NHPC टनल हादसे में इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक हुआ था विस्फोट
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम के सामरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग के भीतर अचानक संदिग्ध मीथेन गैस का विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अंदर काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी मलबे तथा जहरीली गैस के बीच फंस गए। इन्हीं में इंजीनियर प्रवीन नेगी भी शामिल थे।

गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल
घटना के बाद राहत और बचाव दलों ने कई दिनों तक लगातार अभियान चलाया, लेकिन सुरंग के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इस हादसे में प्रवीन नेगी सहित अन्य फंसे लोगों की जान चली गई।
प्रवीन नेगी के निधन की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
Chamoli
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस

Chamoli News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब उत्तराखंड के चमोली जिले तक पहुंच गई है। गोपेश्वर में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में छात्रों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और छात्र आंदोलन पर हुई कार्रवाई की आलोचना की गई।
महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ विरोध मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने हाथों में मोमबत्तियां और मशालें लेकर महाविद्यालय परिसर से मंदिर मार्ग तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

छात्रों के समर्थन में उठी आवाज
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रों की मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। उनका कहना था कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
Cricket23 hours agoSUL vs LNS Dream11 Prediction Match 20: The Hundred 2026
Cricket18 hours agoहेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम (Headingley Cricket Stadium) – इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संपूर्ण जानकारी
Uttarakhand17 hours agoउत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Cricket9 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Chamoli12 hours agoचमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार
Bageshwar16 hours agoबागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Uttarkashi18 hours agoउत्तरकाशी में पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, डरा रहीं बड़ी-बड़ी और चौड़ी होतीं दरारें
Champawat19 hours agoतीन साल से फाइलों में दबी घिंघारुकोट सड़क, मरीज आज भी कंधों पर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश







































