Dehradun
वन्यजीव सप्ताह 2024: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संरक्षण का दिया संदेश !

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन ऑडिटोरियम में वन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित वन्य जीव सप्ताह 2024 के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह ‘मानव वन्यजीव सह अस्तित्व’ के विषय के अंतर्गत मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने संजय सोंधी द्वारा लिखित पुस्तक Moths of INDIA: A FIELD GUIDE का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में मोथ्स की प्रत्येक प्रजाति की तस्वीरें और भारत भर में मोथ्स का वितरण शामिल है। राज्यपाल ने पुस्तक विमोचन के उपरांत कहा कि यह गाइड लोगों को मोथ्स की पहचान करने और मोथ वॉचिंग को शौक के रूप में लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी ‘‘विंग्स ऑफ वंडरः रेपटर एक्जिबिशन’’ का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय और मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। यहां की हरी-भरी घाटियां, ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियां, और घने जंगल प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य वन एवं वन्य जीव संपदा से समृद्ध प्रदेश है। यह देवभूमि अपनी अनूठी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही विशिष्ट जैव विविधता के लिए विश्वभर में विख्यात है। यहां की विशिष्ट भौगोलिक स्थलाकृति व जलवायु विविधता के कारण ही यहां अनेकों प्रकार के वन और वन्य जीव पाए जाते हैं। जिस कारण देश-विदेश के लाखों पर्यावरण एवं वन्य जीव प्रेमी वर्ष भर यहां आते रहते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज यह समझना बहुत जरूरी है कि हम पृथ्वी के संसाधनों के ओनर नहीं हैं बल्कि ट्रस्टी हैं, इसलिए हमारी प्राथमिकताएं मानव केंद्रित होने के साथ-साथ प्रकृति केंद्रित भी होनी चाहिए। जंगलों एवं वन्य जीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पोषण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा हमें वन एवं वन्य जीवों की उपयोगिता एवं मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व के महत्व को समझना होगा। राज्यपाल ने बताया कि देश-प्रदेश के साथ ही विश्व के कई भागों में वन संसाधनों, वन्य जीवों के घरों की क्षति बहुत तेजी से हुई है। उन्होंने कहा कि वनों का विनाश किया जाना एक तरह से मानवता का विनाश करना है और साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से हम क्षति-पूर्ति तेज गति से कर सकते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप राज्य में मुख्य वन्य जीवों बाघ, हाथियों और हिम तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखकर प्राकृतिक सम्पदा की सुरक्षा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकृति उन्मुख होकर वन्य जीवों के प्रति प्रेम एवं सद्भाव का भाव रखें तथा अपनी धरा को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हम अपने इस अहम दायित्व के प्रति सजग और सचेत होंगे एवं पूर्ण निष्ठा से वन एवं वन्य जीव संरक्षण हेतु अपना श्रेष्ठ योगदान देंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन विभाग के कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश में मानव एवं वन्य जीव सह अस्तित्व की दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही हिम तेंदुओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उत्तरकाशी में एक विशेष केंद्र की स्थापना का कार्य भी गतिमान है। इस अवसर पर मानव एवं वन्य जीव संघर्ष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन सेवा के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन्य संरक्षक (हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन, प्रमुख वन्य संरक्षक (वन संरक्षण) रंजन कुमार मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#Governor, #GurmeetSingh, #WildlifeWeek2024, #Biodiversity, #Human-Wildlife,#Coexistence , #MothsofIndia, #BookLaunch , #Conservation, #WWF (World Wide Fund for Nature), #NaturalBeauty , #Uttarakhand, #Exhibition, #Environment, #Forestry, #EthicalResponsibility
Dehradun
उत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल

Uttarakhand News : चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स व देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया।
Table of Contents
उत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखण्ड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास एवं उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
WorldSkills में सानिया और पार्थ ने जीता सिल्वर
इस सम्बन्ध में परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है। इस वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में लगभग 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में प्रतिभाग किया।

भारत ने हासिल किया 10 वां स्थान
भारत ने 8 रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस प्राप्त कर विश्व स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया, जो प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने इंडियास्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डस्किल्स के लिए स्थान बनाया है।
कौशल विकास और सेवायोजन विभाग और उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट-कैंप, यात्रा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए नेशनल स्कील डेवलल्पमेंट कॉरपोरेशन द्वारा भी आवश्यक प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान किया गया।
Dehradun
DAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच सियासी पारा चढ़ गया है… मंगलवार को चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
Table of Contents
DAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंगलवार को प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चुनाव में मतदान के लिए कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों की गेट पर जांच की गई।
प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
सोमवार रात एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में एसएसपी आवास पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी भी की गई। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बन रहा है। उनका दावा था कि इसी वजह से भाजपा सरकार के इशारे पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई के जरिए छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
Dehradun
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Dehradun News : वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठाते आ रहे हैं और अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Table of Contents
वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने पिछले कई वर्षों से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उनके ही दो चुनाव आयुक्तों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका दावा है कि पिछले दस महीनों में कांग्रेस की ओर से कई बार आपत्तियां दर्ज कराई गईं, लेकिन उन पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई।
कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
कांग्रेसियों का कहना है कि मतदाता सूची में संशोधन और वोटों के स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। आरोप लगाया गया कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर मतदाताओं के नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी सड़कों पर आंदोलन करेगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया था। उनके मुताबिक, पिछली बार प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका, लेकिन इस बार विपक्षी दलों की बैठक में इस मुद्दे को फिर से उठाया जाएगा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में भी आंदोलन करेगी।
big news7 hours ago1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब और दस्तावेजों पर पड़ेगा असर
Pithoragarh9 hours agoपिथौरागढ़ की दारमा घाटी में बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरने से युवक की मौत
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज पहाड़ों पर बारिश के आसार, जानें अगले कुछ कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?
Haridwar10 hours agoहैप्पी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Rudraprayag12 hours agoअक्टूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल





































