Haldwani
स्मार्ट मीटर के बदलाव के साथ अब बिजली बिल मिलेगा पुराने तरीके से, बाद में प्रीपेड मोड होगा सक्रिय…

हल्द्वानी: ऊर्जा निगम अब आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने की योजना में बदलाव कर रहा है। पहले योजना थी कि स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में चालू किया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज करते। लेकिन उपभोक्ताओं में असमंजस को देखते हुए अब निगम ने नीति में बदलाव किया है।
अब स्मार्ट मीटर तो लगाया जाएगा, लेकिन शुरूआत में बिल उसी पुराने तरीके से आएगा। यानी कि कर्मचारियों द्वारा घरों में जाकर बिल दिया जाएगा और उपभोक्ताओं को उसका भुगतान करना होगा। कुछ समय बाद, जब उपभोक्ताओं को नई प्रणाली समझ में आ जाएगी, तब प्रीपेड फीचर सक्रिय कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की योजना के तहत कुमाऊं मंडल में 6.55 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अडानी एनर्जी साल्यूशन के साथ अनुबंध हुआ है। तराई-भाबर के नगर और ग्रामीण इलाकों में यह मीटर लगाए जाएंगे, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मुख्य नगरों में ही स्मार्ट मीटर लगेंगे।
नैनीताल जिले में 1.82 लाख नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, और अब तक 70 हजार से अधिक घरों का सर्वे पूरा हो चुका है। पहले चरण में ऊर्जा निगम के कार्यालयों और कर्मचारियों के आवासों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जबकि दूसरे चरण में सरकारी कार्यालयों में मीटर लगाए गए हैं। अब घरेलू कनेक्शनों के मीटर बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
वहीं, अनुबंधित कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं पर दबाव बनाने की शिकायतों के बाद, ऊर्जा निगम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी दबाव नहीं बनाया जाएगा। उपभोक्ता चाहें तो स्वेच्छा से नया मीटर लगवा सकते हैं। स्मार्ट मीटर का फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी बिजली खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलेगी, और ऊर्जा निगम को भी प्रत्येक उपभोक्ता के बिजली खपत की स्थिति पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखने का मौका मिलेगा।
#SmartMeters, #PostpaidSystem, #EnergyCorporation, #ConsumerBenefit, #ElectricityConsumption
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news9 hours agoउत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Dehradun8 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ramnagar9 hours agoरामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chamoli6 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
Cricket8 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news4 hours agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
Dehradun1 hour agoबड़ी खबर : डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर सेलाकुई-सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में धारा 163 लागू






































