Uttarakhand
ब्रेकिंग: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में होगी शामिल।
देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी।
इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सोमवार को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर शासन स्तर पर तैयारियों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।
दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरी केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
अब गैर सनातनी बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में नहीं जा सकेंगे। दरअसल मंगलवार को हुई बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

BKTC की बैठक में लिया गया ये फैसला
बता दें किचारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की महत्वपूर्ण बजट बैठक हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए 121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
| क्रमांक | मंदिर / स्थल का नाम |
|---|
| 1 | बदरीनाथ धाम |
| 2 | केदारनाथ धाम |
| 3 | त्रियुगीनारायण मंदिर |
| 4 | नरसिंह मंदिर |
| 5 | विश्वनाथ मंदिर |
| 6 | ओंकारेश्वर मंदिर |
| 7 | कालीमठ मंदिर |
| 8 | ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा (बदरीनाथ) |
| 9 | तप्त कुंड |
| 10 | शंकराचार्य समाधि |
| 11 | मद्महेश्वर मंदिर |
| 12 | तुंगनाथ मंदिर |
| 13 | रुद्रनाथ मंदिर |
| 14 | कल्पेश्वर मंदिर |
| 15 | योगध्यान बदरी |
| 16 | भविष्य बदरी |
| 17 | आदि बदरी |
| 18 | वृद्ध बदरी |
| 19 | माता मूर्ति मंदिर |
| 20 | वासुदेव मंदिर |
| 21 | गौरी कुंड मंदिर |
| 22 | आदिकेदारेश्वर मंदिर |
| 23 | नारद शिला |
| 24 | नृसिंह शिला |
| 25 | बाराही शिला |
| 26 | गरुड़ शिला |
| 27 | मार्कण्डेय शिला |
| 28 | प्रह्लाद धारा |
| 29 | कूर्मा धारा |
| 30 | भृगु धारा |
| 31 | उर्वशी धारा |
| 32 | इंदिरा धारा |
| 33 | उषा मंदिर (ऊखीमठ) |
| 34 | कालिशिला |
| 35 | वसुधारा |
Chamoli
उत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले के राहुल फरस्वाण ने भारतीय सेना में अधिकारी बन पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल फरस्वाण की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
चमोली जिले की थराली तहसील के ग्राम रतगाँव के निवासी राहुल फरस्वाण भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने बीते शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से पासिंग आउट परेड के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में कदम रखा।

किसान पिता का सपना पूरा कर बेटे ने रचा इतिहास
राहुल ने बताया कि उनके पिता का देहांत छह महीने पहले हो गया था। उनके स्वर्गीय पिता रतगाँव के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं| उनकी माता ने परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभालते हुए बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी।
राहुल के बड़े भाई शिक्षक हैं और उनकी बहन होटल इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। अपने पिता के सपनों को पूरा करने पर आज पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनका लकहना है कि उनके पिता आज इस संसार में नहीं हैं। लेकिन उनकी इस कामयाबी से वो बेहद ही खुश होंगे।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
राहुल फरस्वाण ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनकी प्राथमिक शिक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल और उच्च शिक्षा डी. ए. वि पीजी कॉलेज देहरादून से हुई है | उनका कहना है कि कभी हार न मानने की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से ही मिली है।
Cricket20 hours agoBAN vs PAK Dream11 Prediction 1st ODI
Cricket20 hours agoTAS vs NSW Dream11 Prediction : ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वन-डे कप 2025-26 | फाइनल मैच
big news24 hours agoदेशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट, देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
Dehradun6 hours agoकरोड़ों खर्च होने के बाद भी बेअसर देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना, CAG रिपोर्ट ने उठाए सवाल !
Cricket6 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..
big news5 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, पक्ष-विपक्ष के विधायक पूछ रहे प्रश्न
Breakingnews23 hours agoनमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मे लगाए गंभीर आरोप
Chamoli4 hours agoउत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट






































