Breakingnews
सीएम धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि।
देहरादून/मसूरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा, तब तक सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके लिए और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो वह दी जायेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से राज्य आन्दोलनकारियों का चित्रण हो इसकी व्यवस्था की जायेगी। जिससे राज्य के युवाओं को राज्य आन्दोलनकारियों की वीरगाथाओं को दिखाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में हमारी माताओं और बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए पुरजोर पैरवी की जायेगी। इसके लिए सरकार उच्चतम न्यायालय जाने की तैयारी कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का परीक्षण कर उचित समाधान निकाला जायेगा। सिपनकोट के लोगों की पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। उत्तराखण्ड के चारधाम देश-दुनिया के लोगों के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केदारनाथ की पवित्र भूमि से कहा कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस बार चारधाम यात्रा में अभी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। कांवड़ यात्रा में भी चार करोड़ से अधिक शिवभक्त देवभूमि उत्तराखण्ड आये। पहली बार कांवड़ यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से बजट की व्यवस्था की गई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मसूरी गोलीकांड एक महत्वपूर्ण घटना है। खटीमा एवं मसूरी से अलग राज्य निर्माण आन्दोलन को गति मिली। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के प्रति संवेदनशील है।
Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
Breakingnews
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने का अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में करीब 71 लाख मतदाता थे। वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 28 दिसंबर तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्णय लेना होगा।
वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,25,216 नए मतदाता जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.64 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। देहरादून में 12.28 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी हुआ बदलाव
वहीं, मतदाता सूची के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 12,543 बूथ थे, अब इनकी संख्या घटकर 12,498 रह गई है। दो बूथ बढ़ाए गए हैं और 27 बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 29 नए बूथ बनाए गए हैं, जबकि 74 पुराने बूथों को पुनर्गठित किया जा रहा है।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews8 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews10 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews7 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार







































