Breakingnews
उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दो वर्ष के कार्यकाल में अपने अनुभव, उपलब्धियों व चुनौतियों को मीडिया के साथ किया साझा।

देहरादून – गुरूवार को उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा० गीता खन्ना की अध्यक्षता में मीडिया सेंटर, सचिवालय परिसर देहरादून में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का आयोजन दो वर्ष के कार्यकाल में आयोग में अपने अनुभव, उपलब्धियों व चुनौतियों को मीडिया के साथ साझा करने के उद्देश्य से किया गया।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा० गीता खन्ना ने बताया कि आयोग में उनके द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अंतराल में बच्चों के हितों व उनके अधिकारों को संरक्षित करने के लिये उनके द्वारा अथक प्रयास किये गये।

उपलब्धियां
1. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ एक सुन्दर सम्बन्ध और सहयोग की दृष्टि से हमने बच्चों के अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रयासरत रहे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा सभी प्रादेशिक कार्यक्रमों में व आयोजित सभी कार्यशालाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास किया गया है।
2 भारत सरकार, सुप्रीम कोर्ट और अन्य सभी शीर्ष द्वारा आयोजित बैठकों में आयोग ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। मुझे यह बताते हुये अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की जुविनाईल जस्टीस कमेटी में अपना संवाद स्थापित कर आयोग के अनुरोध पर एक स्टेट स्टेकहोल्डर मीट की है और लगातार आभासी बैठक के माध्यम से व प्रशासन और आयोग के मार्गदर्शन का कार्य कर रहे है।
3. आयोग में अध्यक्ष पद पर निष्ठावान रूप से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने में आयोग के सदस्यों द्वारा जनपद स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। माह जनवरी, 2022 में आयोग में अध्यक्ष पद ग्रहण करने के उपरान्त मेरा उद्देश्य राज्य स्तर पर बच्चों के अधिकारों व उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने व इस प्रकार के कृत्य की पुर्नवृति रोकना रहा है।
4. आयोग द्वारा माह अप्रैल, 2023 को आपदा प्रबन्धन एंव पुर्नवास हेतु डी०एम०एम०सी०, सभागार सचिवालय परिसर, देहरादून में राज्य में भूकंप, भूस्खलन व आगजनी जैसी आपदाओं आदि से बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत विभाग की तैयारियों एंव दिशा निर्देशों पर बैठक का आयोजन किया गया।
5. विद्यालयों/ शिक्षण संस्थों के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में बच्चों के अधिकारों के हनन से सम्बन्धित मामलों में वृद्धि होने के दृष्टिगत माह मई, 2023 को द सैपियंस स्कूल, हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून में बैठक की गई। बैठक में विकासनगर क्षेत्र के सभी विद्यालयां शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्याे / निर्देशकों / प्रबन्धकों से बाल अधिकारों के हनन जैसे सभी गम्भीर विषयों पर वार्ता की गई तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में योजित धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार अनुसरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
6. आयोग के सदस्यों के सहयोग से माह मई, 2023 में बालश्रम एंव बालभिक्षावृति उन्मूलन तथा पुनर्वास पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हमारा मनोबल बढाया गया था तथा आयोग द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।
7. आयोग द्वारा माह जुलाई, 2023 में इण्डिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फण्ड के सहयोग से ऑनलाईन बाल यौन शोषण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें साईबर बुलिंग, हैकिंग, ऑनलाईन बाल यौन शोषण जैसे गम्भीर मुद्दो पर चर्चा की गई। कार्यशाला में पुलिस विभाग द्वारा साईबर क्राईम पर पुलिस स्तर से की जा रही कार्यवाही भी साझा की गई तथा आयोग को हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।
8. विधान सभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी जी की अनुमति व आयोग के सदस्य श्री विनोद कपरवाण के सहयोग से गैरसैंण विधानसभा परिसर में माह जून, 2023 में आयोग द्वारा चतुर्थ बाल विधानसभा के द्वितीय सत्र का दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा की अध्यक्ष महोदया द्वारा बाल विधानसभा के विधायकों से संवाद कर उन्हें विधानसभा की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा विधानसभा का भ्रमण कराया गया व भविष्य में आयोग को बच्चों के हितों में किये जा रहे प्रयासों पर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया।
9. उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद नैनीताल के भीमताल में सभी रेखीय विभागों के साथ बैठक की गई, जिसमें सभी विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेरे द्वारा सभी रेखीय विभागों को आयोग के साथ एकजुट होकर बाल अधिकारों व उनके उत्थान व उत्पीडन पर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
10. आयोग द्वारा सदस्य श्री दीपक गुलाटी व सदस्य श्रीमती सुमन राय के सहयोग से अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद ऊधमसिंहनगर में बाल अधिकारों एंव सुरक्षा पर संवेदीकरण व जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी रेखीय विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
11. आयोग द्वारा समय समय पर प्रतिष्ठित निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, एकेडिमियों का औचक निरीक्षण किया गया तथा उनमें नजर में आयी कमियों पर स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को सुनवाई में आयोग में बुलाया गया।
12 आयोग द्वारा अनुशिक्षण संस्थान हेतु नियमावली तैयार किये जाने हेतु शासन से संस्तुति की गई।
13. रेस्क्यू किये गये बालश्रमिकों के लिये पुर्नवास केन्द्र तैयार किये जाने हेतु शासन को संस्तुति की गई।
14. नशे में लिप्त तथा नशा बेचने वाले बच्चों के लिये पुर्नवास केन्द्र तैयार किये जाने हेतु शासन से संस्तुति की गई।
15. स्टैन्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में महिला सशक्तिरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा समस्त विभागों से मा० सर्वाेच्च न्यायालय के प्रश्नों के उत्तर / सुझाव के क्रम में आयोग द्वारा मिशिंग चिल्ड्रिन हेतु सुझाव शासन को प्रषित किये गये।
16. मा० उच्च न्यायालय द्वारा जे०जे एक्ट तथा पोक्सों से जुडे हितधारकों हेतु ट्रेनिंग मोड्यूल तैयार करने में आयोग द्वारा सहभागिता की गई।
17. आयोग द्वारा आगामी 20 नवम्बर को टिहरी जनपद में बाल दिवस मनाया जायेगा।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Breakingnews
PCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती

Uttarakhand News : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड और वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
Table of Contents
डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के रखे गए हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पद शामिल हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
आयोग के विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग विभागों में पदों का विवरण इस प्रकार है—
| क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | पुलिस उपाधीक्षक | 14 |
| 2 | डिप्टी कलेक्टर | 10 |
| 3 | सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा | 8 |
| 4 | सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी | 5 |
| 5 | वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी | 4 |
| 6 | सहायक निदेशक/उपसचिव, संस्कृत शिक्षा | 4 |
| 7 | जिला कमांडेंट, होमगार्ड | 2 |
| 8 | सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर | 2 |
| 9 | सहायक आयुक्त, राज्य कर | 1 |
| 10 | सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 | 1 |
| 11 | उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 | 1 |
| 12 | उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी | 1 |
| 13 | सहायक श्रम आयुक्त | 1 |
| कुल | कुल पद | 54 |

29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
UKPSC PCS परीक्षा-2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 29 सितंबर 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
कुल मिलाकर, उत्तराखंड PCS परीक्षा-2026 के जरिए 67 पदों पर भर्ती की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है।
Breakingnews
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का दौर अब कुछ कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम खुलने के साथ कई जगह जनजीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। बारिश के बीच अब पहाड़ों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
सुबह कई इलाकों में धूप खिली, तो बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इसी बदलते मौसम के बीच बद्रीनाथ धाम के आसपास स्थित नीलकंठ पर्वत पर ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बदले मौसम का यह नजारा जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है, वहीं तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर भी महसूस होने लगा है।
10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा प्रदेश के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कम समय के भीतर बारिश के तेज से बेहद तेज दौर आने की आशंका बनी हुई है।
11 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
11 सितंबर को प्रदेश में बारिश का असर और अधिक क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलावा रुद्रप्रयाग और चमोली में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम और सड़क की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत होगी।

12 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश के आसार
12 सितंबर को भी मौसम से राहत पूरी तरह मिलने की उम्मीद नहीं है। देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अन्य इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
13 और 14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
13 और 14 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के बाकी पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यानी अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर रहने वाला नहीं है। एक ओर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Uttarakhand21 hours agoबारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
Breakingnews3 hours agoPCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Chamoli20 hours agoनींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
Nainital20 hours agoपानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी
Breakingnews2 hours agoअच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?









































