Breakingnews
परीक्षाओं को बोझ के तरह न लेते हुए बच्चे परीक्षाओं को आनंद, उत्सव के रूप में लें: राज्यपाल
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा रायपुर में ‘परीक्षा पर चर्चा-2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन करने के साथ ही उन्हें, मानसिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम परीक्षाओं को एक नई दृष्टि देखने का नजरिया विकसित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं के तनावमुक्त वातावरण से मुक्ति पा सकेंगे।

बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बच्चों की उत्सुकता, शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता को अपने उद्बोधन से उमंग और समाधान में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन से छात्रां, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की शंकाओं का समाधान किया है। राज्यपाल ने कहा कि परीक्षाओं को बोझ के तरह न लेते हुए बच्चे परीक्षाओं को आनंद, उत्सव के रूप में लें।

उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त कुछ न कुछ अवश्य सीखते रहना चाहिए। बच्चे हमेशा सवालों के जरिये अपने शंकाओं का समाधान करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ अलग प्रतिभा होती है हमें उसे अवश्य पहचानना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई शॉर्टकट नहीं है, बच्चे हमेशा कठिन परिश्रम करते हुए अपने सपनों को साकार करें।
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री

Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है और नवनियुक्ति मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।

लंबे समय से हो रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
बता दें कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इतंजार विधायक कर रहे थे। कैबिनेट विस्तार ना होने के कारण विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था। चार सालों के इंतजार के बाद ही सही लेकिन कैबिनेट के पांचों रिक्त पदों को भर दिया गया है।
2027 चुनावों से पहले इसे माना जा रहा मास्टर स्टोक
साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार को धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कैबिनेट के खाली पदों को भरने के साथ ही धामी सरकार ने विपक्ष के सवालों पर भी विराम लगा दिया है।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
big news23 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
Breakingnews8 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
big news6 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
Cricket7 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
uttarakhand weather1 hour agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news4 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
Uttarakhand6 hours agoहादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा





































