Breakingnews
बीएसएफ के अधिकारियों ने स्कूली छात्र छात्राओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के सिखाए गुर।
देहरादून/डोईवाला – 5 सितंबर को होने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दूधली में बीएसएफ के अधिकारियों ने स्कूली छात्र छात्राओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के गुर सिखाए।
वही बीएसएफ द्वारा की जा रही देश की सेवा में अपने अदम्य साहस योगदान और बलिदान का परिचय दिया जाता रहा है।
वीडियोग्राफी के द्वारा छात्र छात्राओं को बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के साहस और काम को दिखाया गया।
वही स्कूली छात्रों को सैना मे भर्ती होने के लिए किस तरह से तैयारी करनी चाहिए क्या मापदंड होने चाहिए यह सब जानकारी बीएसएफ के कमांडेंट महेश नेगी ने दी। स्कूली छात्र भी बीएसएफ के जवानों को आपने बीच देख कफी उत्साहित नजर आए।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Uttarakhand24 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….
Uttarakhand23 hours agoलैंड फ्रॉड पर गढ़वाल आयुक्त सख्त : 45 मामलों का निस्तारण, धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश…
Dehradun3 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
big news4 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
uttarakhand weather5 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttarakhand1 hour agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी






































