Uttarakhand
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, अलर्ट जारी।
देहरादून – उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है। शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
big news
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी

HAPPY HOLI : होली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है।
Table of Contents
होली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली से पहले दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन धारियों को तोहफा दिया है। दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रति माह कर दिया है। जिसको हर महीने सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजा जा रही धनराशि
अब ये बढ़ी हुई राशि हर महीने की 5 तारीख से पहले डीबीटी यानि की Direct Benefit Transfer के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिससे 9 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी पेंशनर्स को 5 तारीख से पहले पहले उनके खातों में ये पेंशन की राशि पहुंचाई जाए।
Dehradun
DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
गुब्बारे मारने को लेकर बवाल शुरू, कहासुनी के बाद हाथापाई
DEHRADUN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य बिंदु
दुकानदार के मना करने पर बढ़ा विवाद
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, कुछ नाबालिग किशोर-किशोरियां दुकान के बाहर एक-दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंक रहे थे। पास की मोबाइल दुकान के मालिक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों के साथ मारपीट की। दुकानदार पक्ष का ये भी आरोप है कि बाद में कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ की। इस झड़प में करीब तीन से चार युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें- आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
मौके पर जुटी भीड़, लगा जाम
घटना के दौरान चकराता रोड पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होती रही। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के मुताबिक, चकराता रोड पर दीपक (निवासी मोबाइल मार्ट) और उसके साथी अक्षय तथा दूसरे पक्ष के मन आनंद (निवासी लूनिया मोहल्ला) के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
होली से पहले बढ़ी सतर्कता
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस पहले से ही हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती की बात कर रही है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।
International22 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Dehradun3 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
Uttarakhand20 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग
big news4 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Cricket3 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Trending2 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
big news59 minutes agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Cricket2 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?



































