Breakingnews
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी से स्वर्ण पदक विजेता मानसी नेगी व एथलीट सूरज पंवार ने की मुलाकात।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Breakingnews
बड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Rudraprayag Earthquake : रूद्रप्रयाग में भूकंप से डोली धरती, 5.02 रही तीव्रता
Rudraprayag Earthquake : शनिवार सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल उठी। भूकंप के झंटके महसूस होते ही लोगों में दहशत मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
Table of Contents
सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
शनिवार सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके (Rudraprayag Earthquake) महसूस किए गए। झटकों के कारण क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल मच गई।
कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

रिक्टर पैमाने पर 5.02 रही तीव्रता
बता दें कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Rudraprayag Earthquake) की तीव्रता 5.02 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी मुताबिक रूद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। जबकि इसकी गहराई जमीन से 15 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से देहरादून में रह रहा था।

लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप एक लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। जो कि यहां एक कार वर्कशॉप में काम कर रहा था।
तालीबानी विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। देहरादून में रहकर वो तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।
Cricket23 hours agoLSG vs GT Dream11 Prediction Match 19 IPL 2026
Cricket22 hours agoMI vs RCB Dream11 Prediction Match 20 IPL 2026
big news24 hours ago2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
big news21 hours ago14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश
Dehradun20 hours agoCM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो
big news19 hours agoउत्तराखंड के विभिन्न विभागों में निकली ड्राइवरों की वैंकेसी, यहां जानें कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
Dehradun19 hours agoदेहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Nainital3 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी





































