Breakingnews
मंत्री सतपाल महाराज ने चमोली दौरे पर जिले को दी बड़ी सौगात, 565.43 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।
चमोली – प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल भ्रमण के तीसरे दिन जनपद मुख्यालय में पंचायतीराज एवं लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। चमोली जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मंत्री ने विकास योजनाओं का गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के अलावा जो भी हमारे धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, उनको विकसित किया जाए। ताकि शीतकाल में भी यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे और लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पंच बद्री एवं केदार के शीतकालीन गद्दीस्थलों से आरती/पूजाएं लोगों को दिखाने की व्यवस्था की जाए। औली, गौरसों एवं अन्य क्षेत्रों में स्कीइंग को प्रमोट करें। जिले में एयरपोर्ट बनाने के लिए भूमि चिन्हित की जाए।

साथ ही पर्यटक स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए हैलीपैड बनाए जाए। सीमांत गांवों में होमस्टे के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा जाए। बताया कि भवष्यि बद्री, कार्तिक स्वामी एवं कालीमठ के विकास हेतु योजना तैयार की जा चुकी है। टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का फायदा तभी मिलेगा जब शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सड़कों पर पानी निकासी हेतु नालियों का निर्माण एवं सड़क किनारे झाडियों का कटान सुनिश्चित किया जाए। सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें। गोपेश्वर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास निर्माण कार्यो को जल्द शुरू किया जाए और भविष्य के लिए गोपेश्वर एवं अन्य नगर कस्बों में रिंग रोड़ बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। हल्दापानी एवं कर्णप्रयाग मंडी के निकट भूस्खलन प्रभावित जोन का ट्रीटमेंट किया जाए। रूद्रनाथ ट्रैक लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। योजना के तहत पानी के नए स्रोत को टैप किया जाए। उन्होंने पंचायतों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग करने के निर्देश दिए। वन क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाने के लिए वन विभाग को विशेष अभियान चलाने को कहा। ताकि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विकास कार्यो में अपनी संपूर्ण सहभागिता के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 05 करोड़, 65 लाख, 43 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी किया।

जिन योजनाओं को लोकार्पण किया गया उनमें ग्वादम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 3 किमी मोटर मार्ग का पीसी द्वारा डामरीकरण कार्य लागत 58.89लाख, जूनीधार-गाठिण्डा-टुण्ड्री मोटर मार्ग के नव निर्माण लागत 88.29 लाख, विकासखंड नंदानगर के ग्राम पंचायत चाका में पंचायत भवन निर्माण लागत 12 लाख शामिल है।

जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें नारायणबगड-चोपता मोटर मार्ग से पैठाणी तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 147.82 लाख, कोडवा बैंण्ड से देवस्थली मोटर मार्ग निर्माण लागत 58.97 लाख, हरमनी करच्यूडा मोटर मार्ग के किमी 1 से विणगांव-झंगोरगांव-एससी बस्ती हरमनी तल्ली तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 55.46 लाख, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रैंस, डुंग्री, खुनाणा, कनोल, बणगांव, बैनोल, खैनुरी, चेपड़ों, सिनईतल्ली, रानौं, क्वींठी, बछुवावाण में पंचायत भवनों का निर्माण लागत 1.44 करोड़ शामिल है।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट

Uttarakhand Politics : शनिवार दोपहर बाद उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर
उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के 6 बड़े चेहरों ने थामा कांग्रेस का दामन
आज दिल्ली में प्रदेश के छह बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थामा है। ये सभी छह नेता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए हैं। बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस बनाएगी सरकार
बीजेपी के छह बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के बड़े भाजपा के चेहरों के कांग्रेस का दामन थामने से साफ संदेश गया है कि उत्तराखंड में अब बीजेपी के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि बीजेपी का जहाज उत्तराखंड में डूबने वाला है और साल 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।
Breakingnews
कैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

DHAMI CABINET: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
DHAMI CABINET: उत्तराखंड में हाल ही में हुए धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक हुई. सरकार गठन के बाद ये पहला मौका था जब कैबिनेट बैठक में कोरम के सभी 12 मंत्री मौजूद रहे. इस बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी.
मुख्य बिंदु
बैठक में मौजूद रहे कोरम के सभी मंत्री
देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. साथ ही इस बैठक में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश का मुख्य सचिव ने विधिवत वाचन किया.

ये भी पढ़ें_ Dhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
धामी कैबिनेट के 16 अहम फैसले
- लोक निर्माण विभाग में 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी को स्वीकृति.
- न्याय विभाग में कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन नॉमिनल ब्याज दर पर मिलेगा.
- वन विभाग में प्रशासनिक पद के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई (कार्मिक विभाग के अनुरूप).
- ऊर्जा विभाग में सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक सीमित रहेगा.
- उच्च शिक्षा विभाग में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रीमियम पर प्रस्तुति दी गई.
- गृह विभाग में 2025 में नई नियमावली लागू करने को मंजूरी.
- उत्तराखंड होमगार्ड के लिए नई नियमावली तैयार की गई.
- भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ नियुक्ति की अनुमति.
- कार्मिक विभाग में सिपाही और उप निरीक्षक भर्ती नियमों में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा मौका मिलेगा (पुलिस, PAC, अग्निशमन, प्लाटून आदि).
- माध्यमिक शिक्षा विभाग में एडेड स्कूलों के अध्ययन के लिए उपसमिति बनाने का निर्णय.
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 2.2 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया.
- गेहूं और धान खरीद पर केंद्र के बराबर मंडी शुल्क राज्य सरकार भी देगी.
- उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में
- 10% लक्ष्य पूर्व सैनिक और पूर्व अग्निवीर के लिए आरक्षित
- अतिरिक्त 5% सब्सिडी का प्रावधान
- नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग में नए टच (प्रावधान) को कैबिनेट की मंजूरी.
- पंचम विधानसभा सत्रावसान को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी.
ये भी पढ़ें_ कैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Roorkee20 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
big news23 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?
Delhi19 hours agoसीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
Uttarakhand21 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस
big news46 minutes agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
big news2 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Dehradun2 hours agoमुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश






































