Breakingnews
राज्यसभा में सांसद नरेश बंसल ने हरिद्वार-देहरादून के बीच ट्रेनों का संचालन बंद करने का उठाया मामला।
देहरादून – सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में हरिद्वार-देहरादून के बीच कई ट्रेनों का संचालन बंद करने का मामला उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही सहारनपुर से देहरादून के लिए रेल लाइन और देहरादून स्टेशन को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से जोड़ने की मांग की।

बंसल ने उत्तराखंड में रेल विस्तारीकरण से संबंधित सवालों को उठाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से देहरादून के बीच कई ट्रेनों का संचालन बंद है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दून रेल स्टेशन को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से भी जोड़ा जाना बाकी है। सहारनपुर से देहरादून के बीच सीधा रेल संपर्क नहीं है, जिससे देहरादून के लिए ट्रेनों को वाया हरिद्वार आना पड़ता है।
इससे समय लगने के साथ ही किराया भी बढ़ जाता है। इसके अलावा पर्यटक और धार्मिक स्थल चकराता, मसूरी, उत्तरकाशी को रेल लाइन से जोड़ने की जरूरत है। राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि आजादी के बाद भी पहाड़ रेल, फोरलेन और ऑलवेदर रोड से वंचित रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहाड़ के लोगों के इस दर्द को समझा है। फोरलेन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑलवेदर रोड को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। ये परियोजनाएं रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार होंगी।
Breakingnews
टी20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान ड्रीम इलेवन टीम गाइड…

🟢 मैच का संक्षिप्त विवरण
ICC Men’s T20 World Cup 2026 में NZ vs AFG Dream11 Prediction क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद अहम है। यह मुकाबला ग्रुप D का चौथा मैच है, जो चेन्नई के ऐतिहासिक MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
- मैच: न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान
- स्थान: MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- समय: 11:00 AM IST
- अंपायर: Alex Wharf, Langton Rusere
🟢 NZ vs AFG T20 World Cup 2026: पृष्ठभूमि
T20 World Cup 2026 में दोनों टीमें अलग-अलग रणनीतियों के साथ उतरेंगी। न्यूजीलैंड अनुभव और संतुलन के लिए जानी जाती है, वहीं अफगानिस्तान स्पिन अटैक और आक्रामक क्रिकेट से चौंकाने की क्षमता रखता है। ऐसे में NZ vs AFG Dream11 Prediction बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक है।
🟢 पिच रिपोर्ट: MA Chidambaram Stadium, Chennai
चेपॉक की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की सूखी और धीमी पिच बल्लेबाजों को शुरुआत में मुश्किल में डाल सकती है।
पिच की विशेषताएं:
- स्पिनर्स को ज्यादा मदद
- दूसरी पारी में बल्लेबाजी कठिन
- औसत स्कोर: 150-160
👉 Dream11 टीम बनाते समय स्पिन गेंदबाजों को जरूर प्राथमिकता दें।
🟢 मौसम रिपोर्ट और टॉस फैक्टर
चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।
- तापमान: 30–33°C
- आर्द्रता: अधिक
- टॉस: पहले बल्लेबाजी फायदेमंद
🟢 न्यूजीलैंड टीम विश्लेषण
न्यूजीलैंड की टीम संतुलित मानी जाती है। उनके पास मजबूत टॉप ऑर्डर और अनुभवी गेंदबाज हैं।
🔹 न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
- फिन एलन
- डेवोन कॉनवे
- ग्लेन फिलिप्स
- डेरिल मिचेल
ये बल्लेबाज तेज शुरुआत और मिडिल ओवर्स में स्थिरता देते हैं।
🔹 न्यूजीलैंड की गेंदबाजी
- ट्रेंट बोल्ट
- लॉकी फर्ग्यूसन
- ईश सोढ़ी
- मिचेल सैंटनर
स्पिन और पेस का बेहतरीन मिश्रण न्यूजीलैंड को मजबूत बनाता है।
🟢 अफगानिस्तान टीम विश्लेषण
अफगानिस्तान की पहचान उसकी स्पिन गेंदबाजी है। चेन्नई की पिच पर यह टीम बेहद खतरनाक हो सकती है।
🔹 अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
- रहमानुल्लाह गुरबाज़
- इब्राहिम ज़दरान
- मोहम्मद नबी
ये खिलाड़ी तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन निरंतरता अहम होगी।
🔹 अफगानिस्तान की गेंदबाजी
- राशिद खान
- मुजीब उर रहमान
- नूर अहमद
स्पिन तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकती है।
🟢 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
| टीम | मैच | जीत |
|---|---|---|
| न्यूजीलैंड | 5 | 4 |
| अफगानिस्तान | 5 | 1 |
रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पक्ष में है, लेकिन T20 में कुछ भी संभव है।
🟢 Dream11 Fantasy Tips
NZ vs AFG Dream11 Prediction बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- स्पिनर्स को प्राथमिकता
- टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जरूरी
- ऑलराउंडर्स से ज्यादा पॉइंट्स
🔹 बेस्ट कप्तान और उप-कप्तान विकल्प
- कप्तान: राशिद खान / मिचेल सैंटनर
- उप-कप्तान: ग्लेन फिलिप्स / मोहम्मद नबी
🟢 संभावित प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड:
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी
अफगानिस्तान:
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अतल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फज़लहक फारूकी, नवीन-उल-हक

🟢 ग्रैंड लीग बनाम स्मॉल लीग टीम
- स्मॉल लीग: सुरक्षित खिलाड़ी, कम जोखिम
- ग्रैंड लीग: डिफरेंशियल पिक्स जैसे नूर अहमद, ईश सोढ़ी
🟢 जोखिम भरे लेकिन फायदेमंद खिलाड़ी
- सेदिकुल्लाह अतल
- ईश सोढ़ी
- अजमतुल्लाह उमरजई
🟢 NZ vs AFG Dream11 Winning Strategy
अगर आप NZ vs AFG Dream11 Prediction में जीतना चाहते हैं, तो:
- पिच के अनुसार टीम चुनें
- कप्तान-उपकप्तान सोच-समझकर
- अंतिम समय तक प्लेइंग XI अपडेट देखें
अधिक जानकारी के लिए ICC की आधिकारिक वेबसाइट देखें:
👉 https://www.icc-cricket.com
❓ FAQs (Frequently Asked Questions)
Q1. NZ vs AFG Dream11 के लिए बेस्ट कप्तान कौन?
उत्तर: राशिद खान सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।
Q2. चेन्नई पिच पर कौन से गेंदबाज बेहतर?
उत्तर: स्पिनर्स जैसे राशिद खान और मिचेल सैंटनर।
Q3. क्या अफगानिस्तान जीत सकता है?
उत्तर: हां, अगर स्पिनर्स मैच पलट दें।
Q4. Dream11 में कितने स्पिनर लेने चाहिए?
उत्तर: कम से कम 3-4 स्पिनर।
Q5. स्मॉल लीग के लिए बेस्ट टीम?
उत्तर: न्यूजीलैंड कोर खिलाड़ियों के साथ संतुलित टीम।
Q6. ग्रैंड लीग में डिफरेंशियल पिक कौन?
उत्तर: नूर अहमद और ईश सोढ़ी।
🏁 निष्कर्ष
NZ vs AFG Dream11 Prediction इस मैच के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पिच, मौसम और टीम संयोजन सब कुछ गेम बदल सकता है। सही रणनीति, संतुलित टीम और स्मार्ट कप्तान चयन आपको Dream11 में जीत दिला सकता है।
Breakingnews
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Dehradun News : विकासनगर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुल्डोजर एक्शन कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी तहसील प्रशासन की टीम ने तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Table of Contents
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
सीएम धामी के दिशा निर्देशों के तहत सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर विकासनगर तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित बल्लूपुर पाउंटा साहिब हाईवे के आसपास मौजूद सरकारी जमीनों पर भूमाफिया गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं। वो सांठगांठ कर सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं।
सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त
ऐसी ही शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करते हुए आज तहसील प्रशासन की टीम ने एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में सुद्धोवाला, ईस्ट हाप टाउन और झाझरा क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई को अंजाम देकर सरकारी भूमि पर बने मकान, अवैध प्लाटिंग और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर करीब तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

जिसको लेकर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार का कहना है कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में बलुवाकोट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। जबकि बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Cricket4 hours agoSL vs Ireland dream11 prediction: 2026 T20 World Cup के 6वें मैच की सबसे दमदार फैंटेसी गाइड…
- big news23 hours ago
डीएम ने हल्द्वानी RTO दफ्तर में मारा छापा, जिलाधिकारी के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप, देखें वीडियो
big news4 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
Dehradun4 hours agoDEHRADUN: विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
almora6 hours agoकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अधिकारियों को चेतावनी, विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी
Champawat6 hours agoChampawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Dehradun1 hour agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग



































