Dehradun
जनसुनवाई कार्यक्रम में 112 शिकायत हुई प्राप्त, डीएम ने वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण करने के दिए निर्देश।

देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आज 112 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में आज अधिकतर शिकायत भूमि संबंधी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त भरणपोषण, पारिवारिक विवाद, वित्तीय धोखाधड़ी, आर्थिक सहायता,नौकरी दिलाने, भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध खनन, सड़क के साथ ही नगर निगम, एमडीडीए, विद्युत, पेयजल, जलसंस्थान, समाज कल्याण आदि विभाग से सम्बंधित शिकायत प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समाज तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। जनसुनवाई में ईस्ट हॉपटाउन वासियों द्वारा चाय मार्ग पर सड़क निर्माण न होने देने की शिकायत करते हुए सर्वे कराते हुए, सड़क निर्माण की मांग पर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकासनगर को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
गुच्चूपानी में मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से बिक्री कर कब्जा कराने, जोहड़ी गांव में भूमाफियाओं द्वारा जेसीबी लगाकर अवैध खनन करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। तहसील ऋषिकेश अन्तर्गत ग्राम दाबडा भोगपुर में खाले की सफाई कराने की मांग पर नगर आयुक्त ऋषिकेश को कार्रवाई के निर्देश दिए। बेटों द्वारा माता को घर से बाहर निकालने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए।
उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पंहुचा जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण को जिलाधिकारी उत्तरकाशी से पत्राचार करने के निर्देश दिए। एक बुजुर्ग महिला शिकायतकर्ता ने वनखंडी ऋषिकेश में उनकी विरासत गलत नंबर पर चढ़ने की शिकायत पर एसडीएम, तहसीलदार ऋषिकेश को अभिलेखों में शुद्धिकरण करते हुए अवगत करने के निर्देश दिए। हरबर्टपुर में कुंजाग्रांट में संबंधियों द्वारा रास्ता बन्द करने की शिकायत पर तहसीलदार विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश। नंदा एनक्लेव में नगर निगम के कार्मिकों द्वारा नाली सफाई न किए जाने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को नाली, नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। बुल्लावाला, मारखमग्रांट 2 में ग्रामसमाज की भूमि की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला तत्काल कार्यवाई के निर्देश।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, सहित विद्युत, लोनिवि, एमडीडीए, सिंचाई, पेयजल, जलंसस्थान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
Dehradun
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News : ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान नीम बीच पर एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच के पास नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग उपकरणों के जरिए युवक की तलाश की गई, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Dehradun
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे होने पर सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Table of Contents
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार !
प्रदर्शन में शामिल उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश थपलियाल ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उत्तराखंड की जनता अंकिता को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
आज देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग
प्रकाश थपलियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कथित तौर पर VIP को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों और अंकिता से जुड़े कथित अंतिम बयानों की भी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

VIP की पहचान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र लगातार होता रहा है, उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी वक्ताओं ने की।
इस दौरान अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार के समय और प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया।
Dehradun
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rishikesh News : गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Table of Contents
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजातों के शव मिलने से सनसनी मच गई। पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई है। जबकि दूसरी बच्ची का शव साई घाट के नजदीक बरामद किया गया। दोनों मामलों की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके शव गंगा किनारे तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
नाव घाट के पास मिला बच्ची का शव
पहला मामला नाव घाट के आसपास का है। यहां पुलिस को करीब 10 महीने की बच्ची का शव मिला। शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आई है कि बच्ची की किसी वजह से मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के बजाय शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया होगा।

पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि गंगा के तेज बहाव के साथ बच्ची का शव किसी दूसरे स्थान से बहकर ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि, बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।
साई घाट पर एक दिन की नवजात का शव बरामद
दूसरी घटना साई घाट के पास हुई। यहां गंगा किनारे पुलिस को करीब एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस वजह से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का जन्म होने के बाद उसकी मौत हुई और फिर उसे गंगा किनारे छोड़ दिया गया, या नवजात को किसी अन्य परिस्थिति में वहां लाकर छोड़ा गया। बच्ची की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए भी पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है। दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है।
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का वेदर अपडेट
Nainital20 hours agoवीकेंड पर कैंची धाम जा रहे हैं? पहले जान लें पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान
Uttarakhand18 hours agoBJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट
Dehradun18 hours agoदिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Pithoragarh14 hours agoबेटे को आया हार्ट अटैक, मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, नदी में कूदकर दे दी जान





































