Breakingnews
56 उम्मीदवारों को पेपर लीक प्रकरण में सनलिप्त पाए जाने पर आयोग ने जारी किया ब्लैकलिस्ट का नोटिस।
देहरादून – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक में शामिल 56 उम्मीदवारों को काली सूची में डालने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके बाद उन्हें काली सूची में डालते हुए उनकी सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं आयोग ने पेपर लीक के आरोप में जेल गए दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

हरिद्वार एसएसपी की ओर से आयोग को पेपर लीक में शामिल उम्मीदवारों के नामों की सूची उपलब्ध कराई गई है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती के पेपर लीक में शामिल 44 अभ्यर्थियों की पहचान हुई है।
वहीं, जेई-एई भर्ती की परीक्षा में पेपर लीक में शामिल 12 उम्मीदवारों की पहचान हुई। अभी दोनों मामलों की जांच जारी है। लिहाजा, अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है। आयोग ने बृहस्पतिवार को बैठक कर इन 56 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है। इसके बाद इन्हें काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालकर यह जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
आयोग ने यह स्वीकार किया है कि पेपर लीक के आरोपी संजीव चतुर्वेदी की देखरेख में पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के पेपर तैयार किए गए थे, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। इस साल किसी भी परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्माण में संजीव चतुर्वेदी की भूमिका नहीं रही। आयोग ने संजीव के कार्यकाल के पेपर नष्ट कर दिए हैं। नए पैनल ने नए पेपर बनाने का काम शुरू कर दिया है। पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर भी दोबारा तैयार कराया जा रहा है।
सरकार ने पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण के बाद विवादों में आए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुंदर लाल सेमवाल को बृहस्पतिवार को हटा दिया। उनकी जगह हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आयोग के अति गोपनीय विभाग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के पेपर लीक करने के बाद से परीक्षा नियंत्रक पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अपर सचिव कार्मिक कमेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। फिलहाल सेमवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।
Uttarakhand
Uttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…

Uttarakhand Board Result 2026 : 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा परिणाम,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिषद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
इस साल 2.15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में रामनगर बोर्ड मुख्यालय में जारी किया जाएगा।
Table of Contents
📊 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: मुख्य आंकड़े एक नजर में
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े निम्नलिखित हैं:
| विवरण | संख्या / जानकारी |
| रिजल्ट की तारीख | 25 अप्रैल 2026 |
| समय | प्रातः 10:00 बजे |
| कुल परीक्षार्थी | 2,15,252 |
| हाईस्कूल (10वीं) छात्र | 1,12,266 |
| इंटरमीडिएट (12वीं) छात्र | 1,02,986 |
| कुल परीक्षा केंद्र | 1,261 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uaresults.nic.in / ubse.uk.gov.in |
🕒 समयबद्ध और डिजिटल प्रक्रिया का लाभ
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में पूरी प्रक्रिया को अत्यधिक व्यवस्थित रखा गया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिससे न केवल डेटा प्रबंधन में सुधार हुआ बल्कि छात्रों को भी फॉर्म भरने में काफी सहूलियत मिली।
परीक्षा का शेड्यूल:
- प्रयोगात्मक परीक्षा: 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
- लिखित परीक्षा: फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक संपन्न।
- परीक्षा पाली: सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की एकल पाली में आयोजित की गई थीं।
🏫 परीक्षा केंद्रों का विवरण और सुरक्षा व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र स्थापित किए थे।
- संवेदनशील केंद्र: 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे।
- सर्वाधिक केंद्र: टिहरी गढ़वाल (136 केंद्र)।
- न्यूनतम केंद्र: चंपावत (44 केंद्र)।
💻 रिजल्ट देखने की नई और आसान व्यवस्था
इस बार छात्रों के लिए रिजल्ट देखना और भी आसान होगा। बोर्ड ने एक नई पहल करते हुए सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड उपलब्ध कराए हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि अपने संबंधित स्कूलों में जाकर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। स्कूलों को दिए गए विशेष लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
🔍 अपना उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Board Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
शुभकामनाएं! उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 में कब आएगा? उत्तर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
प्रश्न 2: मैं अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 कहाँ चेक कर सकता हूँ? उत्तर: आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, इस बार छात्र अपने स्कूल में जाकर भी परिणाम पता कर सकते हैं।
प्रश्न 3: रिजल्ट चेक करने के लिए मुझे किन विवरणों (Details) की आवश्यकता होगी? उत्तर: रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर (Roll Number) की आवश्यकता होगी। कुछ मामलों में जन्मतिथि की भी जरूरत पड़ सकती है।
प्रश्न 4: अगर आधिकारिक वेबसाइट लोड नहीं हो रही है, तो क्या करें? उत्तर: रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। आप कुछ समय बाद प्रयास करें या अपने स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि इस बार स्कूलों को रिजल्ट देखने के लिए विशेष पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं।
प्रश्न 5: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए? उत्तर: प्रत्येक विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
प्रश्न 6: इस साल उत्तराखंड बोर्ड में कुल कितने छात्र शामिल हुए हैं? उत्तर: इस साल कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं हैं।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पास अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।
Breakingnews
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी

Kedarnath Yatra 2026 : ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली धाम के लिए रवाना हुई।
Table of Contents
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली
आज सुबह 9 बजे शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना और आर्मी के बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान देश और दुनिया से आए हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरी केदारघाटी गूंज उठी।

आर्मी के बैंड की धुनों के बीच फाटा के लिए हुई रवाना
आज शीतकालीन गद्दी स्थल से आर्मी के बैंड, जिला प्रशासन, पुलिस की सुरक्षा के साथ बाबा की डोली प्रथम पड़ाव फाटा के लिए निकली। बता दें कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज प्रथम पड़ाव फाटा में रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद कल दूसरे पड़ाव के लिए रवाना होगी।

22अप्रैल भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे केदारनाथ के कपाट
बता दें की आगामी 6 महीने ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 22अप्रैल को भक्तों के दर्शनार्थ खुलने जा रहे हैं। इस दिन सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्व केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद अगले छह महीने तक भक्त बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Cricket4 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
big news23 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
Dehradun24 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news23 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news21 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
big news5 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
Cricket4 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news4 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात






































