Trending
रोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट

7 feb 2026 valentine week : आज से रोज डे के साथ ही वैलेनटाइन वीक की शुरूआत हो गई है। बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। खासकर फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि सात फरवरी यानी आज Rose Day मनाया जाता है।
Table of Contents
Rose Day से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत
फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों का लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि ये वही महीना है जिसमें वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। आज यानी सात फरवरी से यानी Rose Day के साथ वैलेंटाइन वीक की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

गुलाब देकर लोग कर रहे हैं प्यार का इजहार
आज सुबह से ही फूलों की दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में नौजवान गुलाब खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा लाल गुलाब की डिमांड देखने को मिल रही है। फूल बाजारों में आज गुलाब की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। यंग कपल्स के साथ ही शादीशुदा कपल्प भी अपने प्रिय के लिए फूल खरीदते हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर Happy rose day विश कर रहे हैं।

ये रही पूरे valentine week 2026 की लिस्ट
हर साल 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाता है। इस प्यार के हफ्ते की शुरूआत सात फरवरी से होती है जो कि 14 फरवरी को खत्म होता है।
- Rose Day – 7 फरवरी 2026
- Propose Day – 8 फरवरी 2026
- Chocolate Day – 9 फरवरी 2026
- Teddy Day – 10 फरवरी 2026
- Promise Day – 11 फरवरी 2026
- Hug Day – 12 फरवरी 2026
- Kiss Day – 13 फरवरी 2026
- Valentine’s Day – 14 फरवरी 2026

FAQs: Valentine Week 2026
Q1. Valentine Week 2026 की शुरुआत किस दिन से होती है?
Valentine Week 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को Rose Day से होती है।
Q2. Rose Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Rose Day – 7 फरवरी 2026
Q3. Propose Day 2026 किस तारीख को है?
Propose Day – 8 फरवरी 2026
Q4. Chocolate Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Chocolate Day – 9 फरवरी 2026
Q5. Teddy Day 2026 किस दिन मनाया जाएगा?
Teddy Day – 10 फरवरी 2026
Q6. Promise Day 2026 कब है?
Promise Day – 11 फरवरी 2026
Q7. Hug Day 2026 किस तारीख को पड़ेगा?
Hug Day – 12 फरवरी 2026
Q8. Kiss Day 2026 कब मनाया जाएगा?
Kiss Day – 13 फरवरी 2026
Q9. Valentine’s Day 2026 किस दिन है?
Valentine’s Day – 14 फरवरी 2026
Uttarakhand
उत्तराखंड में नहीं मिल रहा रेबीज का टीका, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ

Uttarakhand Anti Rabies Injection Shortage: बाहर से महंगे इंजेक्शन खरीदने पर मजबूर मरीज
Uttarakhand Anti Rabies Injection Shortage: उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी अनियमितता देखने को मिल रही है. प्रदेश भर के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की भारी कमी देखने को मिल रही है. समय पर टेंडर न हो पाने और उत्पादक फार्मा कंपनियों को रॉ मटिरियल न मिल पाने से प्रदेश भर में एंटी रेबीज इंजेक्शन की शोर्टेज हो रही है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में नहीं मिल रही एंटी रेबीज वैक्सीन
दरअसल, उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों में लम्बे समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी देखने को मिल रही है. इस वजह सी मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आवारा कुत्तों के काटने पर लोग महंगे इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर भी बुरा असर पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें_ इमरजेंसी में भी देरी! कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में, घायल युवती ने खोली हॉस्पिटल की पोल
3 महीने से दून में एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई बंद
CMO देहरादून मनोज कुमार शर्मा का इस मामले पर कहना है कि उनको 3 महीने से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीने से रेबीज वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है. इसके पीछे की मुख्य वजह टेंडर समय पर ना होना और वैक्सीन निर्माता फार्मा कंपनियों को रॉ मटिरियल न मिल पाना है. साथ ही उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल से जो वैक्सीन उनको मिलनी थी वो पिछले 3 महीने से नहीं मिल पा रही है. हाल ही में जो उन्होंने ऑर्डर किया था वह भी उपलब्ध नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें_ होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल, 123 लोग खुद गिरने से हुए घायल, 2 की मौत
अस्पतालों को आरसीबी से वैक्सीन खरीदने के निर्देश
CMO देहरादून ने बताया कि उनके द्वारा सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों को अपने स्तर पर इस कमी को दूर करने के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन अन्य क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) से खरीदने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि आम लोगों और मरीजों को परेशानी का समाना न करना पड़े.
Uttarakhand
DEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

महावीर जयंती पर देहरादून में निकलेगी शोभा यात्रा, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
DEHRADUN TRAFFIC PLAN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के दौरान आम जन को असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है. साथ ही शोभा यात्रा का नियत रूट भी साझा किया गया है.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती के लिए रूट प्लान जारी
सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर देहरादून में पंचायती मंदिर से शोभा यात्रा निकली जाएगी. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक इस शोभा यात्रा का समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से रूट डाइवर्जन प्लान जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
30 मार्च को शोभा यात्रा का रूट
ये शोभा यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी. इसका निर्धारित रूट- पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला है.
शोभा यात्रा के दौरान ये रूट होंगे डाइवर्ट
● शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।
● शोभा यात्रा के जैन धर्मशाला से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड होते हुये भेजा जायेगा।
● शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुँचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नही जायेगा, साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
● शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुँचने पर पटेलनगर मण्डी / बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा।
● शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
● शोभा यात्रा के राजा रोड़ से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा।
● शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
बैरियर / डायवर्जन प्वांइट :-
1- प्रिंस चौक
2- मातावाला बाग
3- पटेल नगर मंडी
4- बल्लीवाला चौक
Uttarakhand
HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर
HARIDWAR POLICE TRANSFER: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ ही पुलिस लाइन से भी अधिकारियों को थाने की कमान सौंपी गई है.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस 11 अधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है तो वहीँ कई को पुलिस लाइन से निकाल कर थाने की कमान सौंपी गई है. रोशनाबाद थाने से ट्रान्सफर लिस्ट जारी की गई है.
ये भी पढ़ें- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
यहाँ देखें ट्रान्सफर सूची
| अधिकारी का नाम | पुरानी तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|
| रितेश शाह | नगर कोतवाली प्रभारी | कोतवाली भगवानपुर प्रभारी |
| कुंदन राणा | कोतवाली ज्वालापुर | नगर कोतवाली प्रभारी |
| चन्द्रभान सिंह | पुलिस लाइन | कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी |
| विजय सिंह | कोतवाली बहादराबाद | थानाध्यक्ष झबरेड़ा |
| अमरजीत | कोतवाली मंगलौर | कोतवाली बहादराबाद |
| सुखपाल मान | पुलिस लाइन | मंगलौर में एसएसआई |
| भगवान सिंह मेहर | थाना बुग्गावाला | कोतवाली मंगलौर प्रभारी |
| अंकुर शर्मा | भगवानपुर | थानाध्यक्ष बुग्गावाला |
| मनोज गैरोला | मंगलौर | बहादराबाद में एसएसआई |
| अजय शाह | थानाध्यक्ष झबरेड़ा | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
| नितिन बिष्ट | बहादराबाद एसएसआई | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
Breakingnews22 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket21 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
big news23 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Dehradun19 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
Pithoragarh21 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
Uttarakhand16 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
big news17 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम





































