Pauri
श्रीनगर गढ़वाल में आज प्रथम बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स का दीक्षांत समारोह धूम धाम से मनाया, देश को मिले 119 SSB जवान।

श्रीनगर गढ़वाल – केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल में आज प्रथम बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स का दीक्षांत समारोह धूम धाम से मनाया गया। इस दीक्षांत परेड में विभिन्न प्रान्तों से (उत्तर प्रदेश-49, बिहार-31, राजस्थान-31, हिमाचल प्रदेश-02, हरियाणा-02, मध्य प्रदेश-02, जम्मू एवं कश्मीर-01 पश्चिम बंगाल-01, कुल 119) आरक्षी गहन प्रशिक्षण संपन्न करके बल के सिपाही के रूप में राष्ट्र सुरक्षा का कार्य करने के लिए उपस्थित है।

इस बैच में दो स्नातकोत्तर डिग्री धारक है और 92 स्नातक डिग्री धारक हैं। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक (आसूचना) बल मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा सर्वप्रथम शहीद स्मृति स्थल पर एस.एस.बी. के शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। तपश्चात आरक्षी प्रशिक्षु (पुनः नियुक्ति) द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर छेरिंग दोरजाई, महानिरीक्षक, आसूचना, सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश में डिप्टी कमांडेंट राजन राय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय ध्वज व निशान के समक्ष संविधान को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इन 119 आरक्षी प्रशिक्षुओं को 32 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण की अवधि में इन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ इनकी सोच में सकारात्मकता की तरंगे प्रवाहित करने का सम्पूर्ण प्रयास किया गया है, जिससे बल की निरंतर बढ़ती हुई जिम्मेदारियों में यह सभी सशक्त एवं सफल सैनिक के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।
01 जून 2017 से अधिकारिक रूप से स्थापित इस केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में अब तक कुल 93 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न करवाए, जिसमे 15 मूलभूत प्रशिक्षण, 43 पदोन्नति प्रशिक्षण, 19 इन सर्विस प्रशिक्षण व 16 व्यावसायिक विषयगत प्रशिक्षण जिसमें घुड़सवारी के 03 प्रशिक्षण भी शामिल है। इन प्रशिक्षणों में कुल 5674 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर उन्हें राष्ट्र सेवा हेतु भेजा गया। आज उतीर्ण होने वाले इन 119 प्रशिक्षु को मिलाकर 5793 बल कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है।
Pauri
सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही!, गैस की दवा मांगी लेकिन अस्पताल ने थमा दी मिर्गी की दवा…

Pauri News : उत्तराखंड सरकार चाहे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लाख दावे करे लेकिन आए दिन कोई ना कोई ऐसी वीडियो जरूर सामने आ जताी है जो लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख देता है।
Table of Contents
गैस की दवा मांगी लेकिन अस्पताल ने थमा दी मिर्गी की दवा
उत्तराखंड में कभी-कभी तो स्वास्थ्य विभाग के ऐसे कारनामे सामने आते हैं तो सोचने पर मजबूर करते हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार से सामने आया है। यहां एक मरीज को गैस की समस्या हुई थी और डॉक्टर ने गैस की ही दवाई लिखी लेकिन दवा वितरण केंद्र से उन्हें गैस की दवाई के बदले मिर्गी की दवाई दे दी गई।
अस्पताल की लापरवाही का ऐसे हुआ खुला
मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार निवासी रेखा नाम की महिला को बीती रात गैस की समस्या हुई थी। इलाज के लिए वो बेस अस्पताल पहुंचीं, जहां वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जे.सी. ध्यानी ने जांच के बाद गैस की दवा लिखी। आरोप है कि दवा वितरण केंद्र से उन्हें गैस की दवा की बजाय मिर्गी की दवा दे दी गई।
राहत की बात यह रही कि रेखा ने दवा खाने से पहले उसकी जांच कर ली। दवा पर लिखी जानकारी देखकर उन्हें गलती का पता चला। इसके बाद वो अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं और इस लापरवाही को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

अस्पताल की दवा वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल
बाद में डॉ. जे.सी. ध्यानी ने मरीज और उनके परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल की दवा वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर मरीज बिना जांच किए दवा का सेवन कर लेती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। लेकिन ये पहला मामला नहीं है आए दिन प्रदेशभर से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।
क्या स्वास्थ्य विभाग करवाएगा मामले की जांच ?
इस पूरे मामले ने सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण प्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर रेखा ने दवा खाने से पहले उसकी जांच नहीं की होती, तो इस लापरवाही की कीमत कौन चुकाता? अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या फिर ये मामला भी कुछ दिनों की चर्चा बनकर फाइलों में दब जाएगा।
Pauri
सतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित

Pauri News : पौड़ी जिले के सतपुली गुमखाल सतपुली एनएनच 534 हाईवे पर सतपुली मल्ली के निकट सब्जी से भरा पिकअप वाहन में पहाड़ से बड़ा बोल्डर गिरने के कारण चपेट में आ गया।
Table of Contents
सतपुली में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में
पौड़ी में अचनाक से बोल्डर गिरने के कारण एक पिकअप वाहन उसके चपेट में आ गया। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी रेखा आर्य और सतपुली थाना उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7 बजे मिली सूचना पर थाना सतपुली पुलिस टीम और एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंची।
वन विभाग गेस्ट हाउस के पास हुआ हादसा
उन्होंने बताया कि एक पिक-अप वाहन सतपुली मल्ली के पास वन विभाग गेस्ट हाउस से करीब 200 मीटर पहले मलवे की चपेट में आ गया है। मौके पर वाहन के अन्दर देखा को कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद वाहन को रास्ते से हटाया गया।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वाहन चालक
वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर वाहन स्वामी से सम्पर्क किया गया। तो पता वाहन चालक और स्वामी से वार्ता करने पर उसने अपना नाम रईस अहमद पुत्र शफीक अहमद निवासी- क़स्बा जलालाबाद जिला-बिजनौर का होना बताया।
अचानक वाहन पर पत्थर गिरने से चालक निकल गया था बाहर
इसके साथ ही बताया कि वो कल रात कोटद्वार से सब्जी लेकर आ रहा था तो समय करीब 11.30 बजे रात में बारिश के कारण रोड़ में बड़े- बड़े पत्थर और मलबा आने के कारण रोड बंद थी। पत्थर गिरने का और अधिक अंदेशा हो रहा था जिस कारण ववो गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर बाहर आ गया था। उसके बाद और पत्थर गाड़ी से टकरा गए तो वो खुद सुरक्षित पाटीसैंण चला गया था।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Cricket17 hours agoBPH-W vs WEF-W Dream11 Team Match 15 | Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Rudraprayag22 hours agoरुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, यात्री परेशान
big news23 hours agoकांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
Dehradun21 hours agoदेहरादून में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत 3 पर केस दर्ज, मरने से पहले का वीडियो वायरल
big news20 hours agoमेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Cricket16 hours agoBPH vs WEF Dream11 Prediction Today Match 15 | Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Breakingnews18 hours agoहरिद्वार में बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
Ramnagar54 minutes agoरामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार






































