Crime
बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, अजय गुप्ता के मोबाइल से धमकाने वाला मिला ऑडियो।

देहरादून – बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या के मामले में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ पुलिस को लगातार साक्ष्य मिल रहे हैं। अब अजय गुप्ता के मोबाइल से पुलिस को एक ऑडियो मिला है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो साहनी को धमकाने से संबंधित है। इसी धमकी के बाद ही साहनी ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड (एसआईएस) कर रही है।

उधर, मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी जल्द ही न्यायालय में शिकायत दर्ज करा सकती है। माना जा रहा है कि अटैचमेंट की कार्रवाई में साहनी के ये दो प्रोजेक्ट भी आ सकते हैं। इससे निवेशकों को भी बड़ा झटका लगने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता गत 25 मई से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि इन्होंने साहनी के खिलाफ झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को की थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने जिस शिकायत को 20 मई को पुलिस को दिया उसे उन्होंने नौ मई का बताया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि साहनी उनके खिलाफ पहले ही शिकायत देहरादून पुलिस को कर चुके थे।
साहनी डरे हुए थे। उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा था। इसके लिए पुलिस ने गुप्ता के घर पर भी जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की। अब पुलिस को एक और सबूत मिला है। सूत्रों के अनुसार अजय गुप्ता के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग भी साहनी को धमकाने के संबंध में है। इस पूरी बातचीत में अजय गुप्ता ने साहनी को कई बार धमकियां दी हैं। इससे वह इतने घबरा गए कि जब पुलिस ने उनकी शिकायत पर कुछ नहीं किया तो उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस रिकॉर्डिंग को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी भेजने की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने गुप्ता की कंपनियों के निवेश की जांच की तो पता चला कि करीब 40 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश इन्होंने गलत तरीके से किया था। यह उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के इरादे से किया। इसके बाद ईडी भी हरकत में आ गई। पिछले दिनों ईडी के अधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर पूरे मामले का ब्योरा जुटाया था। पुलिस की ओर से ईडी को सभी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही अब कोर्ट को शिकायत भी भेजी जा सकती है। माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए गुप्ता ने साहनी के प्रोजेक्ट में निवेश किया था। ऐसे में ईडी इन प्रोजेक्ट को भी अटैच कर सकती है। ऐसा हुआ तो आने वाले समय में निवेशकों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इसी तरह के मामले में ईडी पुष्पांजलि बिल्डर्स की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों को न तो फ्लैट मिल पा रहे हैं और न ही उनका पैसा।
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अब हाईकोर्ट में एफआईआर खत्म करने के लिए अर्जी दी गई है। इसके लिए हाईकोर्ट की ओर से देहरादून पुलिस से जवाब मांगा गया है। पुलिस को शुक्रवार तक जवाब दाखिल करना होगा। हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इधर, देहरादून जिला एवं सत्र न्यायालय में दोनों आरोपियों की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की जानी है।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Cricket17 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
Cricket17 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
big news19 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
big news15 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
Dehradun19 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news16 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
Pithoragarh13 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi11 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध






































