Haridwar
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के मद्देनजर 11 से 21 दिसंबर तक रूट डायवर्ट , यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव…..

हरिद्वार : 11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। मंगलवार रात 12 बजे से लेकर 21 दिसंबर की सुबह सात बजे तक शहर में कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही, शहर के अंदर भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा, और शहरवासियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रूट प्लान की जानकारी
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निम्नलिखित रूट डायवर्जन लागू किया गया है:
- सरकारी और प्राइवेट बसें मिलिट्री चौक से आगे नहीं जाएंगी।
- देहरादून की ओर से आने वाली सभी बसें मिलिट्री चौक से वापस जाएंगी।
- हरिद्वार की ओर से आने वाली बसें एमएच तिराहे से अब्दुल कलाम चौक और मंगलौर की तरफ जाएंगी।
- दिल्ली की ओर से आने वाली सभी बसें एमएच तिराहे से नगला इमरती होकर जाएंगी।
- अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों के दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग लालकुर्ती सर्वत्रा गेट के सामने खाली मैदान में की जाएगी।
पार्किंग व्यवस्था
विभिन्न तिथियों के दौरान पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है:
- 11 से 13 दिसंबर: राधिका बैंक्वेट हॉल, आदर्शनगर, सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, आदर्शनगर, गौतम फार्म हाउस, आदर्शनगर
- 14 से 16 दिसंबर: माही पैलेस, आदर्शनगर, पितांबर फार्म हाउस, शेरपुर, ग्रेंड वेदांतम बैंक्वेट हॉल, शेरपुर
- 17 से 19 दिसंबर: लेंड कारपेंट बैंक्वेट हॉल, शेरपुर, डायमंड बैंक्वेट हॉल, शेरपुर
- 20 से 21 दिसंबर: दिगंबर जैन धर्मशाला, बीटी गंज, रुड़की
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलर्ट
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा, “मंगलवार की रात से ही शहर में रूट प्लान लागू कर दिया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शहरवासियों और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। आवश्यकता पड़ने पर रूट प्लान में बदलाव भी किए जा सकते हैं।”
#AgniveerRecruitment #DehradunTraffic #RouteDiversion #UttarakhandNews #PoliceSecurity #AgniveerExams #DehradunNews #SPDehat
Haridwar
हरिद्वार : कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

Haridwar News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
Table of Contents
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी
कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। इसी को लेकर आज सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।
कुंभ मेले को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सरकार कर रही काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। साथ ही कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिल सके।

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को ना हो परेशानी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर देहरादून और हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और वे स्वयं भी लगातार हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Haridwar
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहे एक बुजुर्ग को एक सांड ने उठाकर जमीन पर पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
हरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर नीचे पटक दिया। जिस से बुजुर्ग की मौत हो गई।
सींगों पर उठाकर जमीन पर पटकने से बुजुर्ग की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक घटना हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है। यहां एक बुजुर्ग शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे।

वो सड़क किनारे टहल ही रहे थे कि पीछे से आकर एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि मृतक हरिद्वार का ही रहने वाला है। जिसकी पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। सांड के हमले की ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Haridwar
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Haridwar News : वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार
हरिद्वार में ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिरा था गुलदार
बताया जा रहा है कि गुलदार जंगल से भटककर गांव के पास पहुंचा और एक खेत में बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। गुलदार काफी देर से गड्ढे में फंसा हुआ था और बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गड्ढा गहरा होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
वन विभाग के एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ के निर्देश पर रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रात के वक्त मौके पर एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़ भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन अभियान शुरू किया।
गुलदार को सुरक्षित निकालने के लिए देहरादून से पशु चिकित्सकों की टीम को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया, ताकि उसे बिना किसी खतरे के बाहर निकाला जा सके। इसके बाद वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सावधानी के साथ गुलदार को गड्ढे से बाहर निकाला।
Cricket9 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Cricket9 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Dehradun5 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Uttarakhand9 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Cricket5 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Nainital9 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news9 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
big news7 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग













































