Accident
यमुनोत्री हाईवे पर डंपर के पलटने से यातायात प्रभावित , बाल-बाल बचा चालक….

देहरादून : यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दोबाटा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि हादसे में डंपर का चालक बाल-बाल बच गया। डंपर पलटने के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया।
घटना के अनुसार, शुक्रवार सुबह पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। डंपर के पलटने से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे यात्री और वाहन चालक परेशान हो गए।
कुछ समय बाद, मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया और उसके बाद ही राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो पाई। इस हादसे से यातायात में काफी परेशानी आई, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं।
Roorkee
Laksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत

लक्सर में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
लक्सर (Laksar): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर शादी की चहल-पहल वाले एक घर का माहौल मातम में बदल गया. जहाँ पर सड़क पार कर रहे बरात में आए एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जिस गाँव में शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम पसर गया.
मुख्य बिंदु
लक्सर में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में देर रात एक बारात गांव वापस लौटी थी. इसी दौरान बस से उतरकर सड़क पार कर रहे रोहतास पुत्र सीताराम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है.
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि रोहतास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, साथ ही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे टिक्कमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शादी के माहौल में अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.
मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंप दी है. इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साथ ही, फरार वाहन और उसके चालक की तलाश लगातार जारी है. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जैसे ही वाहन की पहचान होगी, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Accident
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का ओवरलोड ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तरकाशी: मल्ला के पास अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिरा
उत्तरकाशी (Uttarkashi): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य बिंदु
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात, 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में व्यक्ति ने तोड़ा दम
लेकिन, इलाज के दौरान ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल, निवासी हीना, ने दम तोड़ दिया। वहीं, 27 वर्षीय जयराम सिंह, निवासी सेकू भटवाड़ी, का अस्पताल में इलाज जारी है। जैसे ही सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ओवरलोडिंग के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में भटवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर वाहन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का था और उसमें उपखनिज सामग्री निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि ट्रक पीछे की ओर जाते समय संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गया।
Accident
Vikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल

चिट्टाड से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक महिला की मौत
Vikasnagar Accident: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ पर सवारियों से भरा हुआ एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ इस हादसे में एक महिला की मौत और 7 लोगों के घायल हों एकी खबर सामने आ रही है.
मुख्य बिंदु
विकासनगर में सवारी वाहन हादसे का शिकार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन चिट्टाड से विकास नगर की ओर सवारी लेकर आ रहा था. जो बायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.
भीषण हादसे में एक की मौत सात घायल
बताया जा रहा है कि वाहन में टोटल आठ लोग सवार थे. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Cricket13 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Team 3rd T20I फैंटेसी प्रीव्यू और मैच भविष्यवाणी
Breakingnews15 hours agoकेदारनाथ धाम के नए रावल की घोषणा को लेकर विवाद, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उठाए गंभीर सवाल
Cricket5 hours agoIND-A vs NEP-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
Trending9 hours agojee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Cricket14 hours agoAUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड…
Job14 hours agoस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर , 2273 पदों पर भर्ती जारी – 25 फ़रवरी है अंतिम डेट , जल्द करें आवेदन…
Roorkee14 hours agoपिरान कलियर में जायरीनों के दो गुटों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला बुरी तरह घायल
Breakingnews12 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी






































