Dehradun
UTTARAKHAND: चारधाम यात्रा की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम…

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों को मजबूती से लागू करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को यात्रा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई अहम कदम उठाए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार यात्रा मार्ग पर 26 मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स (एमआरपी) और 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट्स स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी श्रद्धालुओं को “स्वास्थ्य धाम पोर्टल” पर पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है, और 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अपना स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड करना होगा।
यात्रा के दौरान कोई भी स्वास्थ्य आपात स्थिति उत्पन्न होने पर निपटने के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, और यात्रा मार्ग पर तैनात चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा, RFID-बैंड और GIO ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग करके यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखेगा, विशेषकर उच्च जोखिम वाले यात्रियों की।
यात्रा मार्ग पर होटल, ढाबों और बस स्टॉप जैसे प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन और साफ-सुथरे वातावरण की सुनिश्चितता हो सके।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इस बार की चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो।
Uttarakhand
देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार

OPERATION NIGHT WATCH: देहरादून में हुड़दंगी छात्रों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मुख्य बिंदु
हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती
पिछले दो दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके 21 चार-पहिया व 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा हूटर, काले शीशे और रैश ड्राइविंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 38,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 21 मामलों में कोर्ट चालान भी किए गए।

ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
रात में सघन चेकिंग अभियान, 2600+ वाहनों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने 2663 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। वहीं, रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इस दौरान 99 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹49,500 का जुर्माना भी लगाया गया।
एसएसपी की चेतावनी, हुड़दंगी छात्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी देहरादून ने साफ तौर पर कहा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के नाम पर रात में अनावश्यक रूप से घूमना, हुड़दंग करना या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित संस्थान से निष्कासन (रस्टिकेशन) की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
दून पुलिस का ऑपरेशन नाइट वॉच(OPERATION NIGHT WATCH)
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान करें और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही, रात में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार स्थान बदल-बदल कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Uttarakhand
Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप

DEHRADUN NEWS: देहरादून में स्थित SGRR से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। कॉलेज की पीजी छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्य बिंदु
कार में मिला SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा का शव
पुलिस के मुताबिक, एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की छात्रा डॉ. तनवी पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी कार में अचेत अवस्था में मिलीं। इसके बाद, परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कॉलेज की HOD पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप
मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन, जो हरियाणा के अंबाला सिटी के निवासी हैं, ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में ये भी कहा गया है कि सितंबर 2023 से पढ़ाई कर रही तनवी पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थीं। खास तौर पर, दिसंबर 2025 में विभागाध्यक्ष बदलने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि उन्हें लॉग बुक में कम अंक दिए जा रहे थे, साथ ही फेल करने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं, फीस जमा होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।
एक दिन पहले ही पिता को फोन कर बताई परेशानी
घटना से ठीक पहले तनवी ने अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी और अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। उन्होंने रात करीब 11:15 बजे घर आने का संदेश भी भेजा था, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क अचानक टूट गया। इसके बाद परिजन अंबाला से देहरादून पहुंचे और अस्पताल मार्ग पर खड़ी कार में उन्हें अचेत अवस्था में पाया। जांच के दौरान कार अंदर से लॉक पाई गई। साथ ही, उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और कार के भीतर इंजेक्शन से संबंधित सामग्री भी मिली, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, छात्रा पहले से मानसिक स्वास्थ्य उपचार ले रही थीं और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल, यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
Dehradun
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन किया। सीएम धामी ने परिवार सहित देवी स्वरूपा बालिकाओं का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
सीएम ने देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।

कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
Cricket12 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand13 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather12 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket12 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news9 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news7 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
big news11 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun11 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार












































