CHAR DHAM YATRA
चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन
चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वाले तत्वों के विरुद्ध राज्य सरकार ने कार्रवाई और तेज कर दी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में दो और प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही ऐसे मामलों में अब तक कुल तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान चिन्हित किए गए कुछ वीडियो और रील्स में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। इनमें श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाए जाने, 15-15 घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, पुलिस व्यवस्था के अभाव तथा अव्यवस्था एवं धक्का-मुक्की जैसी भ्रामक बातें प्रसारित की गईं।
भ्रामक वीडियो के माध्यम से आमजन को भ्रमित करने की कोशिश
वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, चरणबद्ध एवं नियमानुसार दर्शन कराए जा रहे हैं। इन भ्रामक वीडियो के माध्यम से आमजन को भ्रमित करने, चारधाम यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने और अनावश्यक भय व अविश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल, सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 सतत निगरानी करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।
24×7 की जा रही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी
उक्त प्रकरणों में संबंधित सोशल मीडिया आईडी संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य संदिग्ध वीडियो व डिजिटल कंटेंट भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर भी शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्तराखंड की छवि के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की यह प्रक्रिया निरंतर, संगठित एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।
Breakingnews
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित

Char Dham Yatra Update : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो दिनों तक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने 28 और 29 जुलाई को यात्रा स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।
लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी
राज्य के कई जिलों में बारिश का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र और जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
मौसम विभाग और प्रशासन की ताजा एडवाइजरी देखने की अपील
प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम विभाग और प्रशासन की ताजा एडवाइजरी जरूर देखें। जब तक मौसम अनुकूल नहीं हो जाता, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आगे की योजना बनाएं।
Uttarakhand
बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत

Uttarakhand News : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद यात्रा दल और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
Table of Contents
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के परभणी जिले से आठ श्रद्धालुओं का एक समूह बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बुधवार को यात्रा मार्ग पर मूल्यगांव के पास यात्रा के दौरान किशन नरहरी (42 वर्ष) पुत्र नरहरी निले निवासी लोहीग्राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।
रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
सहयात्रियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया। अस्पताल की प्रभारी डॉ. दिव्या ने बताया कि मरीज को बचाने के लिए तुरंत सीपीआर सहित जरूरी उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
एक यात्री की मौत के बाद महिला की बिगड़ी हालत
किशन नरहरी की मौत की पुष्टि के बाद उनके साथ आए लोग वापस वाहन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन में बैठी एक महिला यात्री की हालत भी अचानक बिगड़ गई। सहयात्री घबराए हुए अस्पताल पहुंचे और बताया कि महिला कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।
घटना के बाद पूरे यात्रा दल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों श्रद्धालुओं की मौत से यात्रा दल गहरे सदमे में है।
- SOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
- Dehradun Accident : चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत
- उपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम
- मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित
- उत्तराखंड का ‘लेखक गांव’ बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
CHAR DHAM YATRA
नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार

Char Dham Yatra 2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। हर दिन 50 हजार से ज्यादा यात्री चारधाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
चारधाम में दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
चारों धामों में आस्था और विश्वास का जबरदस्त उल्लास देखने को मिल रहा है। यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और 13 मई तक 12 लाख 60 हजार 478 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ में 5,23,582, बद्रीनाथ में 3,24,081, गंगोत्री में 2,05,425 और यमुनोत्री धाम में 2,07,390 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

आज बुधवार को चारों धामों में 80 हजार 401से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ में सर्वाधिक 32,423 तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि बद्रीनाथ में 21,260, यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
केदारनाथ पहुंच रहे सबसे ज्यादा यात्री
केदारनाथ धाम की यात्रा मुश्किलभरी होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाए जाने से केदार यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।
बीते चार वर्षों (वर्ष 2022 से 2025 तक) के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 69 लाख 45 हजार 487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं। इनमें 2022 में 15,64,248, 2023 में 19,58,863, 2024 में 16,53,581 और 2025 में 17,68,795 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धाल सुगमता से दर्शन कर सकें, इसके लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य होने के बाद धाम दिव्य और भव्य रूप में नजर आ रहा है। पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाए जाने से श्रद्धालुओं की राह आसान हुई है। सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सरकार ने हरसंभव कदम उठाए हैं। मौसम पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार है।
Cricket22 hours agoML vs LNS Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket13 hours agoSOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Dehradun22 hours agoउत्तराखंड का ‘लेखक गांव’ बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद
Dehradun18 hours agoDehradun Accident : चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत
Dehradun20 hours agoउपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम
big news20 hours agoमूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित






































