Dehradun
मुख्यमंत्री के बेटी सशक्तिकरण के संकल्प से प्रेरित डीएम सविन बंसल का ‘नंदा-सुनंदा’ परियोजना से बेटियों को मिली नई उड़ान…

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा शुरू की गई “नंदा-सुनंदा” परियोजना, राज्य में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। यह परियोजना खास तौर पर उन होनहार बेटियों को सहयोग देती है जिनकी पढ़ाई खराब आर्थिकी और गरीबी के कारण बाधित हो रही थी।

इस योजना के तहत, अब तक 25 बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जा चुका है। बालिकाओं की पहचान कर उन्हें शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। डीएम सविन बसंल ने कहा कि यह परियोजना उन बेटियों के सपनों को पंख देने का काम कर रही है जो शिक्षा में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं लेकिन आर्थिक संकट उनके रास्ते में अड़चन डालते हैं।
डीएम सविन बंसल ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा सबसे बड़ा उपकरण है, जो हमें सशक्त बनाने में मदद करता है। इसी उद्देश्य से इस परियोजना को लागू किया गया है। हमें अपनी शिक्षा के प्रति अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। यदि आप पढ़ाई में बाधाओं के बावजूद जुटे रहते हैं, तो नंदा-सुनंदा परियोजना हमेशा आपके साथ है। भविष्य में भी जिला प्रशासन की तरफ से इस प्रकार की मदद लगातार जारी रहेगी।”
मुख्य विकास अधिकारी ने भी इस परियोजना की सराहना की और कहा कि यह योजना निर्धन बालिकाओं को एक सशक्त और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करके अधिक से अधिक बेटियों को लाभांवित किया जा सकता है।
बालिकाओं और उनके परिवारों ने किया आभार व्यक्त
इस अवसर पर, बालिकाओं और उनके परिजनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वे बच्चों की शिक्षा के लिए चिंता मुक्त हो गए हैं। नंदा-सुनंदा योजना से उन्हें वह मदद मिल रही है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। बालिकाओं ने यह विश्वास भी जताया कि इस योजना के तहत दी गई मदद को वे व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और तन्मयता से कार्य करेंगे।
आज के कार्यक्रम में वितरित की गई धनराशि………..
कलेक्टेट में आयोजित कार्यक्रम में 06 बालिकाओं को कुल 3,02,774 का चेक प्रदान किया गया। जिनमें से:
कु0 अनुष्का भट्ट (16 वर्ष) – 87,350 (10वीं)
कु0 सानवी (20 वर्ष) – 25,000 (बीसीए)
कु0 हिमांशी (15 वर्ष) – 48,400 (10वीं)
कु0 सिद्वी (17 वर्ष) – 44,600 (11वीं)
कु0 निधि (15 वर्ष) – 39,100 (9वीं)
कु0 अनुमेहा शाह (13 वर्ष) – 58,324 (8वीं)
#EmpoweredDaughters #EducationalEmpowerment #NandaSunandaProject #CM DhamiVision #GirlChildWelfare
Uttarakhand
आपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..

आपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक आपदा के प्रति संवेदनशील राज्य में संकट के क्षणों में त्वरित फैसले और मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना किसी भी नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों के दौरान खुद ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाकर अपनी एक अलग पहचान कायम की है।
हाल ही में देहरादून में भारी बारिश के बाद नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड को महज 12 घंटे के भीतर ठीक कराकर यातायात बहाल करना उनकी इसी तत्परता का ताजा उदाहरण है।
Table of Contents
🛠️ नंदा की चौकी पुल: 12 घंटे में युद्धस्तर पर बहाल हुआ यातायात
देहरादून-अंबाला हाईवे पर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली, उन्होंने तुरंत लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा और बारिश के बीच ही मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने युद्धस्तर पर काम किया। इसका नतीजा यह रहा कि मात्र 12 घंटे के भीतर एप्रोच रोड को पूरी तरह ठीक कर यातायात बहाल कर दिया गया।
🏗️ उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग हादसा: 17 दिनों का ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन
यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में आगे बढ़कर नेतृत्व किया हो। नवंबर 2023 में उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना राज्य सरकार के लिए सबसे बड़ी परीक्षा थी, जब 41 श्रमिक सुरंग के भीतर फंस गए थे।
- ग्राउंड ज़ीरो से निगरानी: सीएम धामी ने किसी एसी कमरे में बैठने के बजाय मौके पर ही डेरा डाल दिया और राहत-बचाव अभियान की कमान खुद संभाली।
- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों में समन्वय: उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), केंद्रीय मंत्रालयों, भारतीय सेना, NDRF, SDRF, BRO और देश-विदेश के टनल विशेषज्ञों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा।
- ग्लोबल सराहना और बॉलीवुड फिल्म: 17 दिनों तक चले इस कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस सफल अभियान को ब्रिक्स (BRICS) देशों के आपदा प्रबंधन समूह ने ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में सराहा। वहीं, मशहूर अभिनेता आमिर खान और निर्देशक कबीर खान ने इस ऐतिहासिक रेस्क्यू पर फिल्म बनाने का भी ऐलान किया है।
🚁 धराली-हर्षिल बाढ़ और जोशीमठ भू-धंसाव संकट में त्वरित राहत
वर्ष 2025 में उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के दौरान भी मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र से चौबीसों घंटे निगरानी की। खराब मौसम के बावजूद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और सेना, वायुसेना, ITBP, NDRF व SDRF के संयुक्त अभियान के जरिए प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।
इसके अतिरिक्त, जोशीमठ भू-धंसाव संकट के समय भी सीएम धामी ने खुद बार-बार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राहत शिविरों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व मुआवजा वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की।
🏔️ चारधाम यात्रा और मानसून के दौरान ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ अप्रोच
चारधाम यात्रा (केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थितियों में मुख्यमंत्री लगातार कंट्रोल रूम से जुड़े रहते हैं।
मार्ग बंद होने की स्थिति में यात्रियों के रहने, भोजन, चिकित्सा सुविधा और वैकल्पिक मार्गों के निर्माण के लिए वे संबंधित विभागों को टाइम-बाउंड (समयबद्ध) निर्देश जारी करते हैं।
💬 “नागरिकों की सुरक्षा ही हमारा संकल्प” — सीएम धामी
आपदा प्रबंधन पर अपनी सोच और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:
“हमारे लिए आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी भर नहीं, बल्कि यह प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। हमारी पहली प्राथमिकता यही है कि किसी भी संकट की स्थिति में सरकार और प्रशासन सबसे पहले प्रभावित लोगों तक पहुंचे, राहत कार्यों में कोई ढिलाई न हो और सभी एजेंसियों के समन्वय से जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।”
Dehradun
Dehradun Accident : चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत

Dehradun Accident : देहरादून के चकराता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकराता में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एख युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
चकराता में अ नियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
देहरादून के चकराता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक युवक की मौत
हादसे में दुनुवा गांव निवासी जगमोहन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिया पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी चकराता बीएल भारती ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में केवल चालक ही सवार था। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
उपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम

Dehradun News : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों को उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की प्रक्रिया तीन दिनों के भीतर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा का पालन नहीं करने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि (नेगेटिव रिमार्क) दर्ज की जाएगी।
Table of Contents
उपनलकर्मियों और विभागों के बीच कॉन्ट्रैक्ट पर अल्टीमेटम
सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई
बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) और वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सरकार के पूर्व आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अगले एक महीने के भीतर शुरू की जाए। साथ ही सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर एसीआर तैयार करने और बैच क्रिएशन का कार्य जल्द पूरा करें।
सभी विभागों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने सभी विभागों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों का समय पर निस्तारण करने और शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
Cricket19 hours agoSOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket5 hours agoSOB vs BPH Dream11 Team Match 13 Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Cricket4 hours agoAjinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके यादगार करियर और रिकॉर्ड्स
Uttarakhand16 minutes agoआपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..






































