Udham Singh Nagar
रुद्रपुर: 35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ और खटीमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई….

रुद्रपुर: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ड्रग तस्कर को 35 लाख रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नानकमत्ता से हेरोइन लाकर चंपावत जिले के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी को पहनिया चौराहे के पास से बाइक सहित दबोचा। उसकी तलाशी के दौरान 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की पहचान सोनू राणा, निवासी गुरुखेड़ा, झनकट थाना खटीमा के रूप में हुई है।
आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर टनकपुर और बनबसा के क्षेत्रों में बेचने जा रहा था। पूछताछ में उसने अन्य ड्रग तस्करों के नामों का भी खुलासा किया है, जिन पर अब पुलिस द्वारा अलग से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
#DrugSmugglerArrested #HeroinSeizureUttarakhand #ANTFOperation #UdhamsinghNagarPolice #NarcoticsTraffickingBanbasa
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
big news
खटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव

Khatima News : खटीमा में बाघ का आतंक, मवेशियों को चराने गई बुजुर्ग को बनाया शिकार
Khatima News : खटीमा में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
खटीमा में सुरई वन रेंज में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 71वर्षीय गोपुली देवी हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने घसीटकर झाड़ी के अंदर ले गया।
मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी बुजुर्ग महिला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी साथ मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग का शव जंगल के बीच झाड़ियों से बरामद किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओ ने दिए इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश
खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा और सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृत महिला के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंम मच गया है।
Udham Singh Nagar
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
मंगलवार को सीएम धामी खटीमा पहुंचे। जहां भ्रमण के दौरान उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड Qकैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा की अगर गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।
Cricket9 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar3 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket9 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Pauri8 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
big news9 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Cricket3 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Dehradun6 hours ago2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम










































