Connect with us

Accident

देवप्रयाग के पास दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, शादी में जा रहे पांच लोगों की मौत !

Published

on

ऋषिकेश: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भल्ले गांव के पास एक कार के 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब एक परिवार फरीदाबाद और रुड़की से गौचर (चमोली) में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में गिर गई।

सूचना मिलते ही तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

कार के ऊपर फंसी गंभीर घायल महिला अनीता देवी (45) पत्नी मदन सिंह नेगी को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया। महिला ने कार में सवार अन्य लोगों की जानकारी दी, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

मृतकों की पहचान:

  1. सुनील गुंसाई (44) – पुत्र होशियार सिंह

  2. मीना गुंसाई (40) – पत्नी सुनील गुंसाई

  3. धैर्य गुंसाई (14) – पुत्र

  4. सुजल गुंसाई (12) – पुत्र

  5. आदित्य नेगी (16) – पुत्र मदन सिंह नेगी, निवासी दुर्गा कॉलोनी, रुड़की

थाना प्रभारी के अनुसार, सुनील गुंसाई स्वयं कार चला रहे थे। रुड़की से उनकी पत्नी की बहन अनीता देवी और भांजा आदित्य भी साथ में थे।

राफ्टिंग बोट की मदद से सभी शवों को मुल्यागांव लाया गया और वहां से पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया। राहत कार्य में कीर्तिनगर और हिंडोलाखाल थानों की टीम ने भी सहयोग किया।

#CarFallsinRiver #DevprayagAccident #WeddingJourneyTragedy #FamilyKilledinCrash #UttarakhandRoadMishap

Accident

उत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Published

on

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए इन हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। सबसे भीषण हादसा टिहरी के गूलर में हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। वहीं, रुद्रप्रयाग में बोलेरो और फकोट क्षेत्र में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत

उत्तराखंड में एक के बाद एक तीन हादसों के बाद पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर है। इन दुर्घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राहुल गांधी ने भी दुख जताया।

गूलर बस हादसे में नौ की मौत, 26 घायल

टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

रुद्रप्रयाग हादसा : बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत

रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। इनमें चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

मैक्स हादसा में एक की मौत, चार घायल

फकोट विकासखंड के बांस काटल गांव में मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चारों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

तीनों हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Continue Reading

big news

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

Published

on

rishikesh accident

Rishikesh Accident : उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं।

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी

हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की ये बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Rishikesh Accident

अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया

एसएसपी श्वेता चौबे के मुताबिक, हादसे में चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

Continue Reading

Accident

नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Published

on

nainital news

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा

नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

Nainital Accident

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।

पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में

मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
Tehri Garhwal5 hours ago

नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार

BAGESHWAR NEWS
Bageshwar6 hours ago

बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब

chamoli news
Chamoli8 hours ago

सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Margashirsha Month 2026
National9 hours ago

आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!

CHAMOLI NEWS
Chamoli11 hours ago

छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन

ROORKEE NEWS
Roorkee12 hours ago

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

uttarkashi news
Breakingnews1 day ago

उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में

pithoragarh news
Pithoragarh1 day ago

मुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Dehradun News
Dehradun1 day ago

देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस

dehradun news
Uttarakhand1 day ago

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Bazpur News
Udham Singh Nagar1 day ago

बाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

HARIDWAR NEWS
Haridwar1 day ago

देव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना

WhatsApp Web
Breakingnews2 days ago

WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने जारी किया अलर्ट, बताई ये वजह

kotdwar news
Kotdwar2 days ago

कोटद्वार में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत

bageshwar news
Bageshwar2 days ago

बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital2 years ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel