health and life style
Health tips: सिर दर्द से हैं परेशान तो अपनाइये ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

सिर दर्द होना वैसे तो आम समस्या है लेकिन अगर किसी को हो जाए तो फिर उसका ध्यान किसी अन्य काम पर नहीं लग पाता है। सिर दर्द कई प्रकार का होता है लेकिन अगर ये अचानक शुरु होता है तो इसके कई आम कारण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत दवाई लेना इतना जरुरी नहीं है आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
सिरदर्द से रहत पाने के लिए अपनाइये ये घरेलू नुस्खे
सिर में दर्द होना वैसे तो आम बिमारी लेकिन अगर आप हर बार सिरदर्द के लिए दवाई लेते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर लोग बिना डॉक्टर्स कि सलाह लिए ही पेरासिटामोल टेबलेट या अन्य दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करते हैं जो हमेशा से विवादों में रही है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे सिरदर्द से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
अदरक
अगर आप भी सिरदर्द से परेशान हैं तो अदरक आपके लिए आरामदायक साबित हो सकता है। अदरक में मल्टी विटामिन्स जैसे विटामिन ए, सी , बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम कई जैसे गुण होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद प्रोस्टाग्लैडीन शरीर में मौजूद रक्त वाहिनियों में दर्द और सूजन काम करने में मदद करता है। आप अदरक का जूस या इसका रस नीम्बू के रस में मिला कर पी सकते है। साथ ही अदरक को गरम पानी में उबाल कर भी इसका सेवन कर सकते हैं इस घरेलू नुस्खे से आपको सिरदर्द में काफी रहत मिलेगी।

दालचीनी
अगर आप भी सिरदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप दालचीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है। सिरदर्द दूर करने के लिए दालचीनी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। दालचीनी एक इस्तेमाल करने के लिए इसको पीस कर पाउडर बना लीजिये। इसके बाद इसके पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को पूरे माथे पर लगा कर आधे से एक घंटे के लिए आराम करें। बाद में गुनगुने पानी से धो कर पेस्ट को हटा दें आपको सिरदर्द से रहत मिलेगी।

पुदीना
सिरदर्द से राहत पाने में पुदीना आपकी मदद कर सकता है। पुदीना वैसे तो आमतौर पर हमारे घरों में मौजूद होता है या फिर आप इसे मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं। पुदीने मैगनीज तांबा और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा यह एंटी ऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी, एंटी वायरल आदि गुणों की वजह से भी जाना जाता है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर आप इसका जूस तैयार कर सकते हैं या फिर पुदीने की चाय पीने से भी आपको दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही इसे पीस कर जैतून के तेल में मिला कर इसका लेप लगाना भी उपयोगी साबित होता है। पुदीने से ताजगी मिलती है इसलिए तनाव से होने वाले सिरदर्द में ये बहुत लाभकारी साबित होता है।

कैफीन (जैसे एक कप चाय या कॉफी)
थकान या तनाव से होने वाले सिरदर्द में कैफीन को थोड़ी मात्रा में लेने से आपको सिरदर्द से राहत मिल सकती है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि इसका अधिक मात्रा में उपयोग शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। कैफीन आपको चाय या कॉफी जैसे पेय पदाथों में मिल जाता है। ये आपको ज्यादा वर्कलोड या स्ट्रेस से होने वाले सिरदर्द या तनाव से उभरने में मदद कर सकता है।

गर्म पानी में पैर रखें
आयुर्वैदिक चिकित्सा पद्धति में गर्म पानी में पैर रखने से सिर दर्द का इलाज बहुत पहले से किया जाता आ रहा है। इस पद्धति को अपनाने के लिए आप एक बाल्टी या टब में गर्म पानी लेकर उसमें 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। इसे फुट सोक या पैर स्नान भी कहते है। इस उपाय को सोने से पहले करने से आपकी नींद में सुधार होगा। इसके साथ ही इससे शरीर में रक्त का संचरण तेज होता है और मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास ?
ये सभी नुस्खे आपको अचानक होने वाले सिरदर्द या शुरूआती दर्द में आराम दे सकते हैं। अगर सिरदर्द काफी समय से हो रहा हो या शरीर का तापमान बहुत अधिक बाद जाए या फिर माइग्रेन, स्वांस सम्बन्धी कोई दिक्कत हो तो आपको डॉक्टर्स से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
(यह जानकारी केवल पढ़ने के उद्देश्य से दी गई है। जनमंच टीवी इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें। )
Dehradun
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार

Dehradun News : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
Table of Contents
स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में 31 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और संक्रमण की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी सक्रिय हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।
देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले
24 घंटे में सामने आए 31 नए मामलों में 23 मरीज देहरादून जिले से हैं। राज्य में अब तक सामने आए कुल 484 मामलों में भी बड़ी संख्या देहरादून जिले से ही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय
स्वाइन फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है। इन टीमों के जरिए नए मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हो रहा काम
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का फोकस नए मामलों की समय पर पहचान करने और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने पर है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।
Uttarakhand
बारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….

Uttarakhand News : बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के साथ-साथ डायरिया, टायफायड, हैजा और पीलिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
बारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा
बारिश में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया। प्रदेशभर के अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बासी और अधपका भोजन खाने से बचने तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी है। तरबूज, खरबूज और गन्ने के रस का सेवन करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। दूषित पानी से बनी बर्फ से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

पानी को उबालकर ही करें इस्तेमाल
पीने और खाना बनाने के लिए पानी को अच्छी तरह उबालकर इस्तेमाल करने की अपील की गई है। वहीं, पानी को क्लोरीन से शुद्ध करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सलाह का पालन करने को कहा गया है।
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है। पानी की टंकियों और अन्य बर्तनों को ढककर रखने के साथ गमलों, पुराने डिब्बों, बोतलों और बेकार टायरों में पानी जमा न होने देने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरदानी के इस्तेमाल और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर या जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द अथवा त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लें।
big news
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले

Uttarakhand News : स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 40 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 27 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि अन्य मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
Table of Contents
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत
उत्तराखंड में अब तक स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों में से अब तक 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में अन्य गंभीर बीमारियां और को-मॉर्बिडिटी भी मौजूद थीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लिए एडवाइजरी जारी
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। राज्य स्तर से भी एडवाइजरी मिलने के बाद अस्पतालों में आइसोलेशन बेड चिह्नित करने, फ्लू के मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने, पर्याप्त दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार आवश्यक चिकित्सा सामग्री की खरीद भी की जा रही है।

वर्तमान स्थिति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वर्तमान स्थिति को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल सामने आ रहे अधिकांश मामले माइल्ड हैं। हालांकि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी गंभीर बीमारी या को-मॉर्बिडिटी से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का करें इस्तेमाल
विभाग ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। सर्दी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण होने पर घर पर रहें और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। खांसते या छींकते समय रुमाल अथवा टिश्यू का इस्तेमाल करें, खुले में न थूकें और किसी सतह को छूने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें। अधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान अपनाई गई सावधानियां इस संक्रमण से बचाव में भी कारगर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें
Dehradun23 hours agoBJP को लगेगा एक और झटका ? कांग्रेस में आने वाला है बड़ा नेता, हरक सिंह का दावा
Uttarkashi22 hours agoशीतकाल के लिए इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, शुभ मुहूर्त हुआ तय
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर : UKSSSC ने अचानक टालीं दो परीक्षाएं, अभ्यर्थी जरूर जान लें ये अपडेट
Uttarakhand18 hours agoबद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, जानें कब समाप्त होगी चारधाम यात्रा ?














































