National
पैन आधार से लिंक नहीं किया? 31 दिसंबर के बाद पैन हो जाएगा निरस्त, जानें पूरी डिटेल

Table of Contents
PAN Aadhaar Linking Deadline 2025: 31 दिसंबर तक नहीं जोड़ा तो पैन हो जाएगा इनऑपरेटिव
PAN Aadhaar Linking Deadline: अगर आपने अब तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है, तो अब देर करने की गुंजाइश नहीं बची है। दरअसल, पैन-आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद यानी 1 जनवरी 2026 से, बिना लिंक किए गए पैन कार्ड को इनकम टैक्स विभाग इनऑपरेटिव घोषित कर देगा। ऐसे पैन का इस्तेमाल न तो टैक्स से जुड़े कामों में होगा और न ही बड़े वित्तीय लेन-देन में।
PAN Aadhaar Linking Deadline :1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया नियम
दरअसल, इनकम टैक्स विभाग की ओर से 3 अप्रैल 2025 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 26/2025 में यह साफ किया गया है कि जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट आईडी के जरिए पैन अलॉट हुआ था, उन्हें तय समयसीमा के भीतर अपने स्थायी आधार नंबर से लिंकिंग पूरी करनी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेडलाइन चूकने पर ऐसे पैन कार्ड को निष्क्रिय मान लिया जाएगा।

इतना ही नहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने यह भी चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने पर टैक्सपेयर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसमें इनकम टैक्स रिफंड का रुकना और सोर्स पर अधिक टीडीएस कटौती जैसे परिणाम शामिल हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे।
लिंकिंग से पहले जरूरी बातें जान लें
पैन-आधार लिंक करने के लिए टैक्सपेयर्स के पास एक वैध पैन नंबर, आधार नंबर और ओटीपी प्राप्त करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि, जिन पैन कार्ड को 1 जुलाई 2017 से पहले जारी किया गया था और अब तक लिंक नहीं किया गया है, उनके लिए 1000 की अनिवार्य फीस देनी होगी।
पैन को आधार से कैसे लिंक करें? ( HOW TO LINK PAN TO AADHAAR )
- सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Quick Links सेक्शन में जाकर Link Aadhaar विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें।
- आगे बढ़ने पर e-Pay Tax के जरिए 1000 की फीस का भुगतान करना होगा।
- भुगतान के दौरान पैन नंबर डालकर मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा।
- पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI का विकल्प चुना जा सकता है।
- आमतौर पर पेमेंट को सिस्टम में अपडेट होने में 4–5 कार्यदिवस लग सकते हैं।
पेमेंट कन्फर्म होने के बाद, दोबारा Link Aadhaar सेक्शन में जाकर पैन-आधार डिटेल्स वेरिफाई करें। इसके बाद आधार के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर डालें, फिर ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।
पैन-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें? ( HOW TO CHECK PAN AADHAR LINK STATUS )
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैन आधार से लिंक हुआ है या नहीं, तो इसके लिए लॉग-इन करना भी जरूरी नहीं है।

- ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर Quick Links में Link Aadhaar Status विकल्प चुनें।
- यहां पैन और आधार नंबर डालते ही मौजूदा स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- सफल लिंकिंग पर ग्रीन चेकमार्क दिखाई देगा, जबकि पेंडिंग मामलों में UIDAI वेरिफिकेशन से जुड़ा संदेश नजर आएगा।
PAN-Aadhaar Linking Deadline क्या है?
31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। लिंक नहीं होने पर 1 जनवरी 2026 से पैन इनऑपरेटिव होगा।
PAN को आधार से कैसे लिंक करें?
ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं → Quick Links → Link Aadhaar।
पैन और आधार नंबर दर्ज करें।
OTP वेरिफिकेशन और फीस (जरूरत होने पर) भुगतान करें।
PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
ई-फाइलिंग पोर्टल → Quick Links → Link Aadhaar Status।
पैन और आधार नंबर डालें।
ग्रीन चेकमार्क = सफल लिंकिंग, UIDAI संदेश = पेंडिंग।
PAN को Aadhaar से कहां लिंक करें?
incometax.gov.in → Quick Links → Link Aadhaar
National
कौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..

Vijay Thalapathy Biography : दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार Thalapathy Vijay इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। राज्य की सियासत में उनकी सक्रियता ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, वहीं उनके समर्थकों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
कौन हैं विजय थलापति ? (Vijay Thalapathy Biography)
विजय थलापति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। यूं तो चुनाव जीतने के बाद से ही हर ओर उनके चर्चे हो रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक (Vijay Thalapathy Biography in hindi) हैं। आज करोड़ों फैंस उन्हें Thalapathy Vijay के नाम से जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनका पूरा नाम जानते हैं।
उनका वास्तविक नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका जन्म 22 जून 1974 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। विजय का परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है। उनके पिता फिल्म निर्देशक रहे हैं, जबकि उनकी मां एक प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर के तौर पर जानी जाती हैं।

6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम
तमिलगा वेट्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रमुख C. Joseph Vijay ने रविवार, 10 मई 2026 को चेन्नई स्थित Jawaharlal Nehru Stadium में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव की तस्वीर सामने आई है, जहां लंबे समय से चली आ रही डीएमके और एआईएडीएमके की पारंपरिक राजनीतिक पकड़ टूटती नजर आई।
18 साल की उम्र में कर दी थी फिल्मी करियर की शुरुआत
विजय थलापति ने बेहद कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘नालैया थीरपू’ थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी। फिल्मी परिवार से आने वाले विजय को उनके पिता और फिल्म निर्माता एस. ए. चंद्रशेखर का पूरा समर्थन मिला।

1990 के दशक में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इसके बाद फिल्म ‘घिल्ली’ उनके करियर की बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी सफलता के बाद विजय ने लगातार कई हिट फिल्मों में काम किया और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार बनकर उभरे। आज उन्हें साउथ इंडस्ट्री के ‘मास हीरो’ के रूप में भी जाना जाता है।
कैसे विजय थलापति अभिनेता से बन गए नेता ?
Thalapathy Vijay ने साल 2024 में आधिकारिक रूप से राजनीति में कदम रखा। राजनीति में सक्रिय होने के लिए उन्होंने फिल्मी करियर से दूरी बनाने का फैसला भी किया। एक सार्वजनिक संबोधन में विजय ने कहा था कि उन्हें जो पहचान और प्यार मिला है, वह जनता की बदौलत है, और अब वह लोगों की सेवा कर उस विश्वास को लौटाना चाहते हैं।

राजनीति में आने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी टीवीके की शुरुआत की। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए विजय का नाम तेजी से चर्चा में आया। अब सीएम पद की शपथ लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
National
मदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां

happy mother’s day wishes : मां… एक ऐसा शब्द जिसमें पूरा संसार समाया हुआ है। मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि वह अपने बच्चों की पहली गुरु, सबसे बड़ी ताकत और हर मुश्किल में साथ खड़ी रहने वाली सबसे मजबूत दीवार होती है। आज पूरी दुनिया मदर्स डे (happy mother’s day) मना रही है और मां के त्याग, प्यार और समर्पण को सलाम कर रही है।
Table of Contents
दुनियाभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा mother’s day
हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर लोग अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। कोई अपनी मां को उपहार देकर खुश करता है तो कोई उनके साथ समय बिताकर इस दिन को खास बनाता है।
मां के उस अनमोल योगदान को याद करने का अवसर
मदर्स डे सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के उस अनमोल योगदान को याद करने का अवसर है, जो वह जिंदगी भर अपने परिवार के लिए निभाती हैं। मां बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर दर्द और संघर्ष सह लेती है।
इन विशेज से करें मां को खुश happy mother’s day wishes
मदर्स डे के इस खास मौके पर अगर आप भी अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो उन्हें प्यार और सम्मान से भरे खूबसूरत मैसेज (mother’s day wishes) और शायरी भेज सकते हैं। मां के लिए दिल से निकले कुछ शब्द उनका दिन और भी खास बना सकते हैं।

1. किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता,
शायद अब घर से कोई मां के पैर छूकर नहीं निकलता।
2. जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है।
3. मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा दोस्तों,
सुबह आंख खुली तो मेरा सर मां के कदमों में था।
4. सब कुछ मिल जाता है दुनिया में मगर,
याद रखना की बस एक मां नहीं मिलती।
big news
बड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ

West Bengal New Government : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने ली शपथ
West Bengal New Government : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार
पश्चिम बंगाल में आज नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।
मंत्रिमंडल में इन पांच नेताओं ने ली शपथ
सीएम के साथ ही एक सीमित लेकिन संतुलित मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया, जिसमें फिलहाल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।

नई कैबिनेट के जरिए भाजपा भाजपा ने दिया बड़ा संदेश
नई कैबिनेट के जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को महत्व देने का संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती मंत्रिमंडल में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने संतुलित नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की है।
- नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
- NO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
- पिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
- Dehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
- DC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket13 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand11 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Breakingnews14 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Dehradun10 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket12 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand12 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
Uttarakhand8 hours agoनानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…







































