uttarakhand weather
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, नए साल के शुरआती दिनों जानें मौसम का हाल…

Uttarakhand Weather Update : नए साल में मिल सकता है उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को तोहफा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मुख्य बिंदु
Uttarakhand Weather Update: बीते साल के आखिरी दिनों में उत्तराखंड पहुंचे सैलानी बर्फबारी का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम ने उन पर कोई मेहरबानी नहीं दिखाई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल की शुरुआत में मौसम करवट ले सकता है। देहरादून स्थित मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि नए साल में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand weather Update :नए साल में मिल सकती है सूखी ठण्ड से राहत
दरअसल उत्तराखंड में लंबे समय से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। दिसंबर का महीना भी बिना बारिश के गुजर गया, जिससे सूखी ठंड लोगों को ज्यादा परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
इसके अलावा बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खास बात ये है कि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया गया है, जिससे ठंड का असर बरकरार रह सकता है।

कोहरा और शीत दिवस बना चुनौती
इसी कड़ी में IMD Dehradun ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक से मुख्यतः बादलों से ढका रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में गरज के बादल विकसित होने की भी संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कम विजिबिलिटी से बढ़ी लोगों की परेशानी
गौरतलब है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। एक ओर जहां पहाड़ी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीत दिवस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और चालक लाइट जलाकर आवाजाही कर रहे हैं। कम दृश्यता के चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं तेज ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
Uttarakhand Weather Forecast : बारिश-बर्फबारी के बाद फिर लौटेगा शुष्क मौसम
Uttarakhand Weather Update : January 1st
मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी 2026 को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather Update : January 2nd
2 जनवरी को भी मौसम का मिजाज पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ 2800 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है, वहीं पर्यटकों के लिए ठंड और रोमांच दोनों बढ़ेंगे।
Uttarakhand Weather Update : 3rd and 4th January
IMD Dehradun के मुताबिक 3 जनवरी और 4 जनवरी को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि ठंड का असर बना रहेगा, खासकर सुबह और रात के समय।
5 जनवरी: एक बार फिर बदल सकता है मौसम
5 जनवरी को मौसम फिर करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद फिर से प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
6 और 7 जनवरी: ठंड के बीच साफ रहेगा मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार 6 और 7 जनवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी और मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
उत्तराखंड में बर्फबारी कब और कहां हो सकती है?
2800 से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार हैं।
क्या नए साल में सूखी ठंड से राहत मिलेगी?
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के चलते सूखी ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
नए साल 2026 में उत्तराखंड में बारिश होगी या नहीं?
हां, मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 5 जनवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
3 और 4 जनवरी को उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा?
3 और 4 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Read More…
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का आगाज, जानें मौसम का हाल
बदल गया मौसम, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बौछारों के साथ अंधड़ देखने को मिला। इससे कई जगह सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
Table of Contents
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 9 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बुधवार को हुई बारिश के कारण तापमान हुआ कम
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ जगह बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट शुरू होने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्के हिमपात की भी सूचना है।

उत्तराखंड में आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती प्रसार के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आज देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
9 से लेकर 13 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
9 और 10 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
11 और 12 अक्टूबर से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 13 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
uttarakhand weather
इस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से अक्टूबर में ही लोगों को गुलाबी ठंड के बजाय तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अक्टूबर में ही बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा।
बारिश के बाद कई इलाकों में ठंड ने दी दस्तक
मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। देहरादून में बारिश के बीच अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सहस्रधारा में सबसे ज्यादा 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर बढ़ने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होने की संभावना है।
आज कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
सात अक्टूबर को देहरादून के साथ अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों बारिश होगी।
Table of Contents
प्रदेश में एक बार फिर मौसम लेगा करवट
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 11 अक्टूबर को बारिश का दायरा मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों तक सीमित रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मंगलवार 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना रहेगा।

7 से 10 अक्टूबर तक भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रह सकता है। इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
11 अक्टूबर को बदलेगा मौसम
रविवार 11 अक्टूबर को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Dehradun12 hours agoशादी में शराब-फास्ट फूड बैन, महिलाओं के गहनों पर भी नियम, उत्तराखंड के 2 गांवों का बड़ा फैसला
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? MP से राजभवन तक का सफर जानिए
Chamoli12 hours agoउत्तराखंड में भालू का आतंक, जोशीमठ में एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला
Ramnagar9 hours agoरामनगर में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिजली चोरी के आरोप में 15 से 20 लोगों पर FIR
Rudraprayag5 hours agoतुंगनाथ-चोपता जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक














































