big news
देहरादून में AI से नियंत्रित होगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब AI तय करेगा कब रुकेगी और चलेगी गाड़ी

Dehradun News : देहरादून में बढ़ते जाम के झाम से निपटने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था एआई (AI) से नियंत्रित होगी। इसके लिए शहर में AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
Table of Contents
देहरादून में अब AI से नियंत्रित होगी ट्रैफिक व्यवस्था
राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात के दबाव और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अब यातायात व्यवस्था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के हवाले की जा रही है। स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एआई आधारित ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे।
जल्द लगेंगे AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल
AI Traffic System लागू होने के बाद नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं है। AI ट्रैफिक सिग्नल लगने से यातायात नियमों का उल्लंघन करते ही वाहन चालकों का आनलाइन चालान शुद ही कटकर वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल पर आ जाएगा। जल्द ही राजधानी में ट्रायल के तौर पर सिस्टम शुरू किया जाएगा।

यातायात प्रबंधन के लिए इस समय पुलिस की ओर से रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) और स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (SVD) कैमरे लगाए गए हैं, जोकि रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड वायलेशन के आनलाइन चालान करते है। यातायात पुलिस की ओर से जल्द राजधानी देहरादून के तिराहों-चौराहों पर AI Traffic System लगाकर ट्रायल शुरू किया जाएगा ।
सीधे मोबाइल नंबर पर मिलेगा चालान
रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड, गलत लेन में वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, लेफ्ट टर्न फ्री न होने वालों का AI Traffic System के तहत एआई तत्काल चालान जनरेट करेगा। इसे सीधे वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर भेज देगा। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी नंबरं प्लेट न लगाने और जेब्रा क्रासिंग के आगे वाहन खड़ा करने वालों के भी तत्काल चालान होंगे।

यातायात तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों की मानें तो इससे चालानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय में यातायात पुलिस कैमरों से प्रतिमाह 10 हजार चालान करती है। एआई शुरू होने के बाद इतने चालान एक ही दिन में कट जाएंगे।

इस विषय पर बात करते हुए देहरादून के यातायात पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र ने कहा इसको लेकर हमारे विभाग के द्वारा अभी टेंडर निकाले जाएंगे और यातायात तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
FAQs: AI Traffic System in Dehradun
Q1. देहरादून में AI ट्रैफिक सिस्टम क्या है?
AI ट्रैफिक सिस्टम एक स्मार्ट तकनीक है, जो कैमरों और सॉफ्टवेयर की मदद से ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करेगी और उल्लंघन पर खुद चालान करेगी।
Q2. AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल कब लगाए जाएंगे?
यातायात पुलिस के अनुसार, जल्द ही राजधानी देहरादून में इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया जाएगा।
Q3. किन नियमों के उल्लंघन पर AI चालान काटेगा?
रेड लाइट जंप, ओवर स्पीड, गलत लेन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट, लेफ्ट टर्न फ्री में रुकना, जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करना आदि पर।
Q4. चालान वाहन चालक को कैसे मिलेगा?
AI सिस्टम नियम तोड़ते ही ऑनलाइन चालान जनरेट करेगा, जो सीधे वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
Q5. क्या हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर भी चालान कटेगा?
हां, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर भी AI सिस्टम तत्काल चालान करेगा।
Q6. अभी देहरादून में कौन-से ट्रैफिक कैमरे लगे हैं?
फिलहाल रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (RLVD) और स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (SVD) कैमरे लगाए गए हैं।
Q7. AI सिस्टम लागू होने से चालानों पर क्या असर पड़ेगा?
पुलिस के मुताबिक, अभी जहां महीने में करीब 10 हजार चालान होते हैं, AI लागू होने पर इतने चालान एक दिन में भी हो सकते हैं।
Q8. AI ट्रैफिक सिस्टम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सड़क हादसों में कमी लाना, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना और नियमों का सख्ती से पालन कराना।
big news
पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे

Life Certificate Verification : उत्तराखंड के लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है।
डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के चलते पेंशनर अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित कर सकते हैं। इससे उन्हें सरकारी दफ्तरों और बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।
Table of Contents
पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जबकि देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी के सत्यापन को सुगम बनाने के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों ने किया डिजिटल सत्यापन
देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में स्थापित पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में भी डीएलसी के माध्यम से लगातार सत्यापन किया जा रहा है। यहां पेंशनरों को आधार अपग्रेडेशन के साथ-साथ डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2024 से अब तक इस केंद्र में 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का डिजिटल सत्यापन किया जा चुका है।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने देहरादून जनपद में कार्यभार संभालने के दिन ही कोषागार का निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि विरिष्ठ पेंशनरों को घर बैठे ही सुविधा का लाभ मिल सकें।
ऐसे करें घर बैठे जीवन प्रमाण का सत्यापन
पेंशनर “जीवन प्रमाण” ऐप के माध्यम से ऑपरेटर आईडी बनाकर घर बैठे भी अपना सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार का अपडेट होना तथा आधार नंबर का मोबाइल नंबर और कोषागार से लिंक होना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त आईएफएमएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) ऐप के जरिए पेंशनर अपनी सत्यापन स्थिति (एक्टिव/इनएक्टिव) ऑनलाइन देख सकते हैं और पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पेंशनरों की सहायता के लिए निदेशालय कोषागार द्वारा 8899890000 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जबकि अधिक जानकारी के लिए treas-fdc-uk@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।
इस डिजिटल पहल से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों से मुक्ति मिली है और वे सुरक्षित, सरल एवं सुविधाजनक तरीके से घर बैठे सत्यापन कर पा रहे हैं।
big news
उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : अगले चार दिन इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसके अतिरिक्त राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि.मी. प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
29 मई को देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट
29 मई को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

30 मई तथा 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी
30 मई और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके साथ ही आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Cricket6 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi11 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews12 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun10 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee9 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी








































