Connect with us

Uttarakhand

हरिद्वार में जमीनी विवाद बदला खूनी संघर्ष में, गोलीबारी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो घायल

Published

on

haridwar

हरिद्वार (HARIDWAR): कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजनहेड़ी गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।

HARIDWAR: पंजनहेड़ी गांव में जमीन विवाद के दौरान चली गोली, दो लोग गंभीर रूप से घायल

इस फायरिंग में हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को गोली लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा गांव के एक अन्य व्यक्ति किशनपाल को भी गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके

प्रशासनिक जांच के दौरान बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह प्रशासनिक टीम सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों की जांच के लिए गांव पहुंची थी। इस दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच विवाद बढ़ने के बाद अचानक फायरिंग हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, हालात काबू में

फायरिंग की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

ये भी पढ़ें – रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि

पंजनहेड़ी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

uttarakhand weather

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट

Published

on

uttarakhand weather

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

उत्तराखंड में 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही बाहर निकलने की अपील की गई है।

9 अगस्त को छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इनके अलावा प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी मौसम करवट ले सकता है। कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली देखने को मिल सकती है। ऐसे में खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather

10 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बारिश से अगले दिन भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। 10 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

11 अगस्त को इन जिलों में भी बढ़ेगी मुश्किल

बात करें 11 अगस्त के मौसम की तो इस दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Continue Reading

Uttarakhand

Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद

Published

on

haridwar-news-ranipur-theft-case

Haridwar News: 3 शातिर चोर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद

हरिद्वार: कांवड़ मेले की व्यस्तता के बीच रानीपुर पुलिस और सीआईयू को बड़ी सफलता मिली है। टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई दोहरी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली ₹5 लाख की नकदी, वारदात में इस्तेमाल किया गया टैम्पो और मृतक गृहस्वामी के दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ गोलू, सोनू सैनी और सोनू शर्मा शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए मृतक के पुलिस कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था।

29 जुलाई की रात हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात रानीपुर थाना क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित गली नंबर A-20 में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने स्वर्गीय राजेंद्र पाल के मकान नंबर 23/28 के साथ ही पड़ोस के एक बंद मकान को भी निशाना बनाया था।

चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर 4 अगस्त को रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस को परमिट नंबर 2722 वाला एक संदिग्ध नीले रंग का टैम्पो दिखाई दिया। पुलिस ने टैम्पो के नंबर UK07TC0457 के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।

BHEL स्टेडियम के पास से पहला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बीएचईएल स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मंदिर तिराहे से टैम्पो चालक अक्षय उर्फ गोलू निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मृतक राजेंद्र पाल का पुलिस कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो साथियों सोनू सैनी और सोनू शर्मा के साथ मिलकर बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चेकिंग के दौरान खुद को पुलिसकर्मी बताकर बचने के लिए पुलिस कार्ड अपने पास रखा था।

धामपुर में बेचे थे चोरी के जेवर

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषण धामपुर में एक व्यापारी को ₹5 लाख में बेचे गए थे।

अक्षय उर्फ गोलू की निशानदेही पर पुलिस टीम ने रावली महदूद में डेंसो चौक के पास स्थित एक कमरे में दबिश दी। यहां से पुलिस ने सोनू सैनी निवासी बिजनौर और सोनू शर्मा निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी चोरी के जेवर बेचकर मिली रकम को आपस में बांटने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

₹5 लाख कैश समेत ये सामान बरामद

रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5 लाख की नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया टैम्पो और मृतक के कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामदगी

  • ₹5,00,000 नकद
  • घटना में प्रयुक्त टैम्पो
  • 1 पुलिस कार्ड
  • 1 पैन कार्ड
  • अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज

तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उनके खिलाफ बिजनौर, कोटद्वार और हरिद्वार के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी और अवैध हथियार रखने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. अक्षय उर्फ गोलू — निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
  2. सोनू सैनी — निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
  3. सोनू शर्मा — निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

कांवड़ मेले के बीच पुलिस की कार्रवाई

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरी की इस वारदात का खुलासा पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहले टैम्पो चालक को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर उसके दोनों साथियों तक पहुंची।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

Accident

Uttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप

Published

on

Uttarkashi Accident News Paapadganj

Uttarkashi Accident News: पापड़गाड़ में खाई के मुहाने पर अटका पिकअप, बाल-बाल बचे कांवड़ यात्री

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़गाड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खिसक गया और सीधे खाई के मुहाने पर जाकर अटक गया।

समय रहते शुरू किए गए बचाव अभियान और प्रशासनिक तत्परता के कारण वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन कांवड़ यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही वाहन पापड़गाड़ के समीप पहुँचा, चालक का उस पर से नियंत्रण छूट गया।

वाहन मुख्य सड़क से फिसलकर नीचे गहरी खाई और उफनती गंगा नदी की ओर खिसकने लगा। हालांकि, किस्मत से पिकअप सीधे ढलान के मुहाने पर ही अटक गया। यदि वाहन कुछ इंच और नीचे खिसक जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

BRO और स्थानीय पुलिस का त्वरित रेस्क्यू

घटना घटते ही आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची।

BRO के भारी उपकरणों और जेसीबी मशीनों की मदद से खाई की ओर लटके वाहन को बांधकर सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

मानसून के दौरान यात्रा में सावधानी बरतने की अपील

मामले की जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि वाहन चालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

मानसून के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और सड़कों पर फिसलन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए संवेदनशील इलाकों में रफ्तार सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
uttarakhand weather
uttarakhand weather11 minutes ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट

LNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28
Cricket2 hours ago

LNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28: The Hundred 2026 (9 Aug)

SUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27 Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket14 hours ago

SUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips

SUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27
Cricket19 hours ago

SUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026

haridwar-news-ranipur-theft-case
Uttarakhand19 hours ago

Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद

Uttarkashi Accident News Paapadganj
Accident20 hours ago

Uttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप

SOB vs MO Dream11 Prediction Match 26
Cricket1 day ago

SOB vs MO Dream11 Prediction Match 26: Dream11 Team Today The Hundred 2026

ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25
Cricket2 days ago

ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips

ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25
Cricket2 days ago

ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026

Dhami Cabinet Decisions
Breakingnews2 days ago

धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले

uttarakhand politics
big news2 days ago

BJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !

MUSSOORIE NEWS
Dehradun2 days ago

मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान

Uttarakhand Weather
uttarakhand weather2 days ago

उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

uttarakhand news
Dehradun2 days ago

नारी निकेतन में अब जेल जैसा माहौल नहीं, मिलेगा परिवार जैसा घर!, उत्तराखंड में बन रहा ‘आलंबन गांव’

uttarakhand politics
Uttarakhand2 days ago

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! नई कार्यकारिणी घोषित, 5 समितियों का भी गठन

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel