uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Table of Contents
आज देहरादून व बागेश्वर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में चलेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों से नदी-नालों के पास जाने की अपील
प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल अत्यावश्यक होने पर ही सफर करें। साथ ही मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
- देहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए
- गैरसैंण में 11 घंटे भी नहीं चला विधानसभा सत्र, हंगामे के बीच ₹7,844 करोड़ का बजट पास
- करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश
- Haridwar News : गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग, दो को बचाया, चालक लापता
- उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता
uttarakhand weather
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार, इन 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में 5 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बर्फ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं, इन जिलों में 3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के आसार
बारिश और बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इन पांच जिलों को छोड़कर प्रदेश के अन्य मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सुबह और रात के समय हो रही हल्की ठंड
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर कुछ अधिक रहा। राजधानी देहरादून में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और दिन में धूप खिली रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। आज सात जिलों में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत दिए हैं। वहीं, आज प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
7 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है। इन जिलों के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सुबह और शाम के समय हो रहा ठंडक का एहसास
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। ऐसे में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। घाटियों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम आज से बदलेगा मिजाज, बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। करीब एक सप्ताह तक राहत रहने के बाद मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मौसम आज से बदलेगा मिजाज
उत्तराखंड में मौसम आज करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में बारिश होने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। जिस कारण ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

कल भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
बात करें कल के मौसम की तो कल भी पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी की 24 अक्टूबर को राजधानी देहरादून और बागेश्वर में बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
दिन के समय भी ठंड बढ़ने के आसार
तापमान में कमी के चलते सुबह और शाम के साथ दिन के समय भी ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
Dehradun8 hours agoकरवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश
Bageshwar10 hours agoउत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता
Haridwar9 hours agoHaridwar News : गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग, दो को बचाया, चालक लापता
Dehradun2 hours agoदेहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए
Chamoli7 hours agoगैरसैंण में 11 घंटे भी नहीं चला विधानसभा सत्र, हंगामे के बीच ₹7,844 करोड़ का बजट पास







































