Nainital
एक पिता को इलाज के लिए अपनी बेटी को पीठ पर बैठकर पैदल लाना पड़ा 22 km, 18 दिनों से बंद है मार्ग, 25 गाँव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी।

नैनीताल – कोटाबाग गांव का संपर्क मार्ग 18 दिनों से बंद होने के कारण एक पिता को इलाज के लिए अपनी बेटी को पीठ पर रखकर 22 किमी पैदल लाना पड़ा। मामला कोटाबाग ब्लॉक के अंतर्गत जलना गांव का है। देवीपुरा-सौड़ मार्ग 18 दिनों से बंद है। यह मार्ग क्षेत्र के 25 गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है। मार्ग के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी इन गांवों के किसानों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।

किसी की तबीयत खराब होने पर मरीज को डोली में रखकर ब्लॉक मुख्यालय तक लाना पड़ रहा है। जलना गांव निवासी वीर सिंह रावत की बेटी ज्योति के पैर में गंभीर चोट लगने से उसे अस्पताल तक लाने में उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। देवीपुरा-सौड़ मार्ग बंद होने के कारण वीर सिंह रावत अपनी बेटी को पीठ पर रखकर 22 किमी पैदल चलकर कोटाबाग तक लाए। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर बेटी का इलाज कराया।
कोटाबाग का जलना गांव समेत आसपास का पर्वतीय क्षेत्र उन्नत कृषि के लिए जाना जाता है। यहां अदरक, मटर, धनिया, गहत आदि की फसल बहुतायत में और जैविक तरीके से की जाती है। 18 दिनों से किसानों की फसल (अदरक और धनिया) बाजार तक नहीं पहुंच पा रही है। कुछ किसान घोड़ों की मदद से फसल को बाजार तक पहुंचा रहे हैं लेकिन अधिकतर किसानों की फसल खेतों में ही खराब हो रही है। इस कारण किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
निवासी रियाड़ अनिल कुमार ने कहा कि यह मोटर मार्ग हम ग्रामीणों की लाइफ लाइन है। किसानों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को जल्द सड़क को खोलना चाहिए।
जलना निवासी रवि रावत ने कहा कि गर्भवतियों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। काश्तकारों की फसल खेतों में सड़ रही है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क खोलनी चाहिए।
अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, फरहान खान ने कहा कि देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर सिमलखेत के पास पहाड़ से लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। इस वजह से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही हैं। कई दिनों से विभाग लगातार प्रयासरत है। एक-दो दिन में दो जेसीबी एक साथ भेजकर सड़क को खोल दिया जाएगा।
Accident
रामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
पिकअप ने डॉक्टरों की कार को मारी टक्कर, घायलों को बरेली किया गया रेफर
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. नेशनल हाईवे-309 पर रिंगोड़ा के पास पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया.
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Ramnagar में डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार
दरअसल, घायल युवक-युवती की पहचान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली के एनेस्थेजिया विभाग में पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. अभिषेक और डॉ. प्रस्तुति के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों डॉक्टर सुबह गर्जिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे के में दो लोग गंभीर रुप से घायल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच पास में बंजी जंपिंग से जुड़े कुछ युवाओं ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
घायलों को किया गया बरेली रेफर
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद के मुताबिक, महिला डॉक्टर के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही युवक के पैरों और कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर है. हालत नाजुक होने और घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Cricket8 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun3 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Rudraprayag23 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Haridwar22 hours agoमहाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग निरीक्षण अभियान तेज, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
big news4 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Cricket3 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
Dehradun21 hours agoदेहरादून : सीएम धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ
Udham Singh Nagar4 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका






































