Accident
मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन की जन आहार कैंटीन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।

मुंबई – मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन की जन आहार कैंटीन में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई।

घटना के वक्त स्टेशन के वेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे। सभी यात्रियों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अग्निशमन वाहन के अलावा, मुंबई पुलिस, रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ सहित विभिन्न एजेंसियों के कर्मी मौके पर जुटे हुए थे। आग पर घंटे भर के अंदर काबू पा लिया गया।
सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवराज मानसपुरे ने आग लगने की पुष्टि की और कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना के कारण तीन ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। कैंटीन स्टेशन के मुख्य टिकट बुकिंग काउंटर के ऊपर पहली मंजिल पर स्थित है।
आग लगने के बाद बुकिंग काउंटर और घोषणा केंद्र को तुरंत खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। प्राथमिक जांच के अनुसार कैंटीन में चिमनी बनाने का काम हो रहा था और इसी दौरान आग लगी। जांच जारी है।
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Pauri
पौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम

Pauri News : पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ बैंड के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना पौड़ी-कोटद्वार रोड पर हुई, जहां जेसीबी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि जेसीबी बेहद गहरी खाई में फंसी हुई थी, जिससे राहत और बचाव कार्य काफी जोखिमभरा हो गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवान रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरे और जेसीबी तक पहुंचे।
इस हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
रेस्क्यू टीम ने जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
- भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
- देहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
- CSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
- रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Dehradun
देहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
Table of Contents
देहरादून के टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बाइक सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली।
बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में बाइक चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथी तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा, जो वर्तमान में टर्नर रोड स्थित होटल एनएसबी स्क्वायर में रह रहा था, घायल हो गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।
- देहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
- भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
- देहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
- CSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
- रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
big news6 hours agoउत्तराखंड पुलिस में देर रात हुए बंपर तबादले, कई पुलिस उपाधीक्षकों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट
Dehradun5 hours agoदेहरादून में यहां मां ने दो मासूमों को नहर में फेंका, फिर खुद भी लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ramnagar6 hours agoरामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chamoli3 hours agoभगवान रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर से हुई रवाना, कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट
Cricket5 hours agoCSK vs SRH Dream11 Prediction ipl 2026 Match 63: फैंटेसी क्रिकेट टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news49 minutes agoदेहरादून : सेलाकुई श्रमिक आंदोलन में हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने 10 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार








































