Breakingnews
किराये के मकान में रहने वाली महिला की यमुना के पास गला काटकर की हत्या, पिता ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप।

सोनीपत – हरियाणा के सोनीपत के गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गांव के पास रसूलपुर रोड पर यमुना के पास गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव बांध के पास मिला है। उनकी गर्दन के हिस्से को जानवरों ने नोच रखा है। महिला के पिता ने बेटी के शव की पहचान करने के बाद ग्यासपुर के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह ग्यासपुर में अकेली रहती थी। बेटी से संपर्क नहीं होने पर पिता तलाश के लिए निकले तो शव पड़ा होने का पता लगा।

गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहती थी. दोनों फैक्टरी में काम करते थे। ढाई माह पहले उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी।
वह चार दिन से अपनी बेटी के पास कॉल कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। इस पर वह मंगलवार को गांव ग्यासपुर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी तीन दिन से कमरे पर नहीं आई है। इस पर वह उसकी तलाश करने के लिए निकल पड़े।
जब वह रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस भी खड़ी थी। पास जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उसने पास जाकर देखा तो वह उनकी बेटी है। उसके पास पड़ा मोबाइल भी बेटी का थी।
बेटी की खोपड़ी व बाल अलग पड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या गांव ग्यासपुर के फरमान व अंश ने की है। वह उनकी बेटी से अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने उनकी बेटी की पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहन का मोबाइल गुम होने के बाद हुआ था झगड़ा
गांव उमेदगढ़ के शाहरुख ने बताया कि उनकी बहन का मोबाइल गुम होने पर उनकी बहन ने फरमान व अंशु पर शक जताया था। इसके बाद से उनमें अनबन चल रही थी। वह अक्सर उनकी बहन से झगड़ा करते थे। अब उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है।
मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि महिला के पिता ने दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
महेंद्र भट्ट के बयान से सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शनिवार को भाजपा के 6 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उन्हें बेकार माल कहने पर उत्तराखंड में एक नया राजनितिक घमासान शुरू हो गया है.
मुख्य बिंदु
अपने बयान से फिर चर्चाओं में महेंद्र भट्ट
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम एक बार फिर चर्चाओं में है. कल शनिवार को दिल्ली में भाजपा के छः पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए. इस पर बीजेपी प्रदेश ने उन नेताओं को बेकार मटिरियल और ख़राब करार दिया. उनके इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कहा “बेकार माल”
महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बीजेपी के अन्दर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को पार्टी ने बाहर निकाला, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारा निकाला हुआ बेकार माल कहीं सिफ्ट हो रहा है तो इस पर हम क्या कर सकते हैं. कांग्रेस को भी ऐसे नेताओं को दल में शामिल करने से पहले सोचना चाहिए था.

गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा है. गोदियाल ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा की स्तरहीन राजनीति का उदाहरण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आज ये पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को माल लगते हैं तो मौजूदा सरकार में जो विधायक हैं वो भी माल होंगे. साथ ही गोदियाल ने कहा कि जो भाजपा देशभर में संस्कार का गुणगान करती है, उसके प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान शर्मनाक है.
आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी
एक बयान से शुरू हुआ ये घमासान थमने का नहीं ले रहा है गणेश गोदियाल के बयान पर फिर महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी भाषा बदलता हूँ पर जिन लोगों ने भाजपा के अन्दर अनुशासनहीनता की है, पार्टी के कार्यों में सहभागिता नहीं निभाई ऐसे लोगों को पार्टी ने निष्काषित किया है.अब कांग्रेस उन नेताओं को अपने दल में संभाल कर रखे.
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट

Uttarakhand Politics : शनिवार दोपहर बाद उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर
उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के 6 बड़े चेहरों ने थामा कांग्रेस का दामन
आज दिल्ली में प्रदेश के छह बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थामा है। ये सभी छह नेता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए हैं। बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस बनाएगी सरकार
बीजेपी के छह बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के बड़े भाजपा के चेहरों के कांग्रेस का दामन थामने से साफ संदेश गया है कि उत्तराखंड में अब बीजेपी के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि बीजेपी का जहाज उत्तराखंड में डूबने वाला है और साल 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।
Breakingnews
कैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

DHAMI CABINET: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
DHAMI CABINET: उत्तराखंड में हाल ही में हुए धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक हुई. सरकार गठन के बाद ये पहला मौका था जब कैबिनेट बैठक में कोरम के सभी 12 मंत्री मौजूद रहे. इस बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी.
मुख्य बिंदु
बैठक में मौजूद रहे कोरम के सभी मंत्री
देहरादून स्थित सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. साथ ही इस बैठक में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश का मुख्य सचिव ने विधिवत वाचन किया.

ये भी पढ़ें_ Dhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
धामी कैबिनेट के 16 अहम फैसले
- लोक निर्माण विभाग में 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी को स्वीकृति.
- न्याय विभाग में कर्मचारियों को 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन नॉमिनल ब्याज दर पर मिलेगा.
- वन विभाग में प्रशासनिक पद के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई (कार्मिक विभाग के अनुरूप).
- ऊर्जा विभाग में सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक सीमित रहेगा.
- उच्च शिक्षा विभाग में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रीमियम पर प्रस्तुति दी गई.
- गृह विभाग में 2025 में नई नियमावली लागू करने को मंजूरी.
- उत्तराखंड होमगार्ड के लिए नई नियमावली तैयार की गई.
- भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ नियुक्ति की अनुमति.
- कार्मिक विभाग में सिपाही और उप निरीक्षक भर्ती नियमों में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा मौका मिलेगा (पुलिस, PAC, अग्निशमन, प्लाटून आदि).
- माध्यमिक शिक्षा विभाग में एडेड स्कूलों के अध्ययन के लिए उपसमिति बनाने का निर्णय.
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 2.2 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया.
- गेहूं और धान खरीद पर केंद्र के बराबर मंडी शुल्क राज्य सरकार भी देगी.
- उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में
- 10% लक्ष्य पूर्व सैनिक और पूर्व अग्निवीर के लिए आरक्षित
- अतिरिक्त 5% सब्सिडी का प्रावधान
- नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग में नए टच (प्रावधान) को कैबिनेट की मंजूरी.
- पंचम विधानसभा सत्रावसान को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी.
ये भी पढ़ें_ कैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
Roorkee22 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
Uttarakhand24 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस
Delhi21 hours agoसीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
big news3 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
big news4 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Dehradun3 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Dehradun5 hours agoमुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश





































