Almora
अल्मोड़ा में जंगली जानवरों की दहशत, ड्रोन और वन कर्मियों की निगरानी में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Almora: वन कर्मियों की तैनाती और ड्रोन की निगरानी में छात्रों ने दी परीक्षा
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा (Almora): उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक इस कदर छाया हुआ है कि अब छात्रों को स्कूल जाने में भी भारी मुश्किलों का समाना करना पढ़ रहा है. ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है. जहाँ पर वन विभाग की तैनाती और ड्रोन कैमरों की निगरानी में छात्र परीक्षाएं देते हुए नजर आए.
अल्मोड़ा में वन विभाग की तैनाती में छात्रों की परीक्षाएं
अल्मोड़ा जिले में जंगली जानवरों हमलों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. इसी कड़ी में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के टोटाम गाँव में इंटर कॉलेज के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं. जहाँ बीते रोज वन विभाग की टीम सुबह से ही स्कूल परिसर में तैनात रही. इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से स्कूल परिसर और आस-पास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी गई.
ये भी देखें _ अल्मोड़ा: क्वैराली गांव में चोरी की वारदात, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
ड्रोन से रखी गई स्कूल परिसर में नजर
वन कर्मियों की तैनाती के बीच छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किए गए. इसके बाद छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा समय पर पूरी हुई. वन कर्मियों की इस पहल के बाद शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली.
शनिवार को स्कूल परिसर में तेंदुआ दिखने से दहशत
दरअसल, टोटाम इंटर कॉलेज और प्राइमरी स्कूल के पास शनिवार शाम तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत फैल गई. सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गश्त की और तेंदुए को दूर भगाने के लिए पटाखे जलाए. लेकिन बाद के दिनों में उसकी गतिविधि नजर नहीं आई, फिर भी परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा के लिए वनकर्मी विद्यालय में तैनात रहे.
वन विभाग के मुताबिक, गांव में मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ देखी गई है. निगरानी और पकड़ के लिए गांव में पिंजरे, ट्रैप कैमरे और ड्रोन कैमरों की मदद से लगातार नजर रखी जा रही है.
ये भी देखें _ अल्मोड़ा में बीमार को डोली से पहुंचाया अस्पताल, संकरे रास्तों पर गिरते-गिरते बची महिला, देखें वीडियो
वन विभाग की टाम आगे भी क्षेत्र में करेगी गश्त
वन विभाग की टीम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कीं. तेंदुए के भय से लोगों को राहत दिलाने के लिए विभागीय टीम विद्यालय और गांव क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहेगी. बीते दो दिनों से क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने की कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
— गंगासरन, वन क्षेत्राधिकारी, मोहान रेंज
Uttarakhand
सल्ट में नवविवाहिता को जंगली जानवर ने बनाया निवाला, घर से कुछ ही दूरी पर मिला शव

Almora News :उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डभरा सौराल ग्रामसभा के घोड़ीधार तोक में एक 21 वर्षीय नवविवाहिता पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। कुछ देर बाद उसका शव जंगल से बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में नवविवाहिता को जंगली जानवर ने बनाया निवाला
a में नवविवाहिता को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया। इस खबर के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ीधार तोक निवासी शालिनी नेगी (21) सोमवार सुबह घर के पास गोबर फेंकने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उन पर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया। आशंका है कि हमलावर जानवर उन्हें जंगल की ओर घसीट ले गया।
गोबर फेंकने के लिए निकली थीं मृतका
बताया जा रहा है कि काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में उनका शव मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव के गले पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं।
घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

किस वन्यजीव ने किया हमला? जांच जारी
फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला बाघ, गुलदार या किसी अन्य वन्यजीव ने किया है। वन विभाग का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही हमलावर वन्यजीव की आधिकारिक पहचान की जाएगी।
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, हमलावर वन्यजीव की पहचान कर उसे पकड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अधिकारियों ने लोगों से जंगल और सुनसान इलाकों में अकेले जाने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
Uttarakhand
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम

Ranikhet Sagar Murder Case : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के ऐना गांव में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
रानीखेत के ऐना गांव में एक हमलावर ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने पांच घंटे तक किया प्रदर्शन
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए रानीखेत कोतवाली में करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
युवक को घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम मजखाली चौकी को सूचना मिली कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और जांच शुरू की गई।
हादसे में मृतक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा ने रानीखेत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी जगत सिंह बोरा ने उसके रिश्तेदार सागर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने सागर की मां जानकी देवी और दादी शोभा देवी पर भी हथौड़े और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

हत्या के बाद इलाके में फैली दहशत
शुक्रवार शाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने अचानक घर में घुसकर हमला किया, जिससे परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा था। यही रंजिश धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि उसने हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से आगे भी पूछताछ जारी है।
big news
मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी

- Ranikhet News : उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक अज्ञात हमलावर ने देर रात घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
सेना मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या
रानीखेत तहसील के कुंवाली क्षेत्र स्थित ऐना गांव में रहने वाली जानकी देवी के घर यह घटना हुई। मृतक की पहचान सागर सिंह के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपनी बुआ के घर आया था और अग्निवीर भर्ती की दौड़ की तैयारी कर रहा था।
घर में घुसकर की युवक की हत्या
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक हमलावर घर में घुसा और सागर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण सागर की मौके पर ही मौत हो गई। सागर की चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी और उनकी चाची सास सबुली देवी उसे बचाने के लिए दौड़ीं।

बीच-बचाव के लिए पहुंची दो महिलाएं घायल
आरोप है कि हमलावर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जानकी देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि सबुली देवी के गले पर गहरा वार किया गया। दोनों घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सबुली देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
पुरानी रंजिश की जताई जा रही आशंका
प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में पुरानी रंजिश को घटना की संभावित वजह बताया है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि आरोपी गांव का ही कोई परिचित व्यक्ति हो सकता है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया।
Cricket12 hours agoTRT vs MO Dream11 Prediction Final 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket14 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Final 2026: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips
National16 hours agoNag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त
Uttarakhand19 hours agoउत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन का स्वतंत्रता दिवस संबोधन: पलायन, पर्यटन और 2047 के संकल्प पर दिया ज़ोर…
Uttarakhand19 hours agoमुख्यमंत्री आवास में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Uttarakhand18 hours agoपौड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उल्लास, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा जनपद
Uttarakhand18 hours agoChamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश जारी







































