Almora
अल्मोड़ा: स्याल्दे-देघाट क्षेत्र में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत, आठ लोग हुए घायल !

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे-देघाट क्षेत्र में एक तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया, जिससे तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ लोग घायल हो गए। तेंदुआ शाम को घायल होकर सड़क किनारे गिर गया, जिसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आठों घायलों को गहरे जख्म हैं, लेकिन सभी की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेंदुए की तलाश में गश्त कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा भी लगाया गया था।
घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे मालभीड़ा क्षेत्र में हुई, जहां दो नेपाली मजदूर प्रेम और गणेश अपने कमरे से बाहर काम पर जाने के लिए निकले थे। तभी तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। दोनों मजदूर सड़क निर्माण के काम में लगे हुए थे और ठेकेदार द्वारा दिए गए कमरे में रहते थे। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिससे तेंदुआ भाग निकला। दोनों मजदूरों को देघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी दौरान, खल्डुआ गांव के पास बाजार में धूप सेंक रहे तीन ग्रामीणों—गंगा देवी, कृपाल सिंह और बच्ची देवी—पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। ये तीनों सड़क किनारे धूप सेक रहे थे। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
शाम होते-होते तेंदुए ने बरंगल गांव में भी तीन और लोगों को घायल कर दिया—केशव दत्त, धर्मानंद और गजेंद्र सिंह। पूरा गांव दहशत में आ गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की, जिसके बाद तेंदुआ सड़क किनारे गिर गया। संभवत: शरीर में आई चोट और थकान के कारण तेंदुआ बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया और उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
घायलों का हाल जानने के लिए विधायक महेश जीना अस्पताल पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की।
सभी घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में पूरे क्षेत्र में गश्त कर रही है।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर जीत सिंह रावत ने कहा कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।
#LeopardAttack, #AlmoraDistrict, #WildlifeRescue, #LeopardTerror, #ForestDepartment
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
big news
अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Almora News : अल्मोड़ा में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भतरौजखान थाना क्षेत्र के डढरिया में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
अल्मोड़ा के भतरौजखान थाना क्षेत्र के डढरिया में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डढरिया में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पेड़ से टकराकर रुकने के कारण टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि वैगनआर कार (संख्या SR 26 EX 8497) भतरौजखान के स्याहीलैण से मौलेखाल बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान डढरिया के पास वाहन खाई में जा गिरा। खाई में गिरने के दौरान कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि टक्कर के कारण वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में तीन युवक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान ग्राम सौखती हरड़ा सल्ट निवासी पवन सिंह (26 वर्ष), ग्राम स्याहीलैण डढरिया सल्ट निवासी अजय रावत (25 वर्ष) तथा ग्राम सोखती हरडा सल्ट निवासी कपिल सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
Almora
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण

Ranikhet News : भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन 2026’ उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हो गया है। ये अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हो रहा है।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू हो गया है। बता दें कि ये अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 9 मार्च 2026 तक चलेगा। जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।
दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
बता दें कि इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास की शुरूआत एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा इसका समापन
अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है।

अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।
big news13 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Cricket15 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)
Cricket14 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
big news15 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Roorkee9 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews10 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
Cricket14 hours agoIPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का आज से होगा आगाज़, RCB बनाम SRH के बीच होगा पहला मुकाबला…












































