Almora
अल्मोड़ा के कार्तिक बोरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की धरती सिर्फ देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। यहां के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं — चाहे बात हो शिक्षा की, खेल की या फिर देश सेवा की। ऐसा ही एक होनहार बेटा है अल्मोड़ा जिले का कार्तिक बोरा जिसने न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि पूरे प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
अल्मोड़ा जिले के धारानौला क्षेत्र के खेरदा गांव निवासी कार्तिक बोरा अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुके हैं। हाल ही में देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें यह पदभार सौंपा गया। परेड के दौरान जब कार्तिक के माता-पिता चंदन सिंह बोरा और अल्का बोरा खुद उनके कंधों पर फित्तियां लगा रहे थे…तो वो पल पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व और भावुकता से भरा था।
कार्तिक बचपन से ही देश सेवा के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसी दौरान अपने स्कूल में टॉप किया। इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के लिए हो गया। वहां से ट्रेनिंग पूरी कर उन्होंने IMA में प्रवेश लिया और आज वे लेफ्टिनेंट के पद पर देश की सेवा के लिए तैयार हैं।
कार्तिक की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। गांव में जश्न जैसा माहौल है और हर कोई गर्व से यह कह रहा है कि ये हमारे गांव का बेटा है।
#KartikBora #IndianArmy #Lieutenant #YoungOfficer #DefenseAcademy
Uttarakhand
उत्तराखंड में भारी बारिश ओर बर्फ़बारी का अलर्ट, इन जिलों में आज रहेंगे स्कूल बंद

Uttarakhand School closed : इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट, स्कूलों में रहेगा अवकाश
Uttarakhand School closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को अपने पूर्वानुमान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा और ख़राब मौसम के मद्देनजर देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद
दरअसल, मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं जताई गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों समेत जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 27 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
आज 27 जनवरी को भारी बर्फ़बारी और बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। जिसके आदेश ये हैं
देहरादून :

अल्मोड़ा :

Almora
अल्मोड़ा: क्वैराली गांव में चोरी की वारदात, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ALMORA: अल्मोड़ा में चोरी के मामले में राजस्व पुलिस कर रही किनारा, पीड़ित ने प्रशासन को लिख पत्र
अल्मोड़ा (ALMORA): उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र के क्वैराली गांव में एक घर से चोरी का मामला सामने आया है। जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में चोरी के मामले में पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
ग्राम क्वैराली निवासी नरेंद्र चौहान ने बताया कि वो 22 नवंबर को किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे। दिसंबर में जब वो वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और कीमती सामान चोरी होने के साथ ही घर में तोड़-फोड़ की गई थी।
ये भी पढ़ें – अल्मोड़ा में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सल्ट में 13 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
राजस्व पुलिस पर तहकीकात न करने का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने सबसे पहले क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली अल्मोड़ा से संपर्क किया गया, जहां इसे राजस्व क्षेत्र का मामला बताते हुए जिम्मेदारी से किनारा कर लिया गया।
पीड़ित ने तहसीलदार को पत्र लिख कार्रवाई की मांग की
लगातार प्रयासों के बावजूद सुनवाई न होने पर नरेंद्र चौहान ने तहसीलदार सदर अल्मोड़ा को लिखित शिकायत दी और सीपी ग्राम ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि चोरी के इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें – अल्मोड़ा बस हादसे में घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट, मृतकों और घायलों के नाम हुए जारी
Almora
अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़, करन माहरा बोले- धामी सरकार की चुप्पी असहनीय

Almora News : अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित अंकिता भंडारी न्याय यात्रा में कांग्रेसजनों, मातृशक्ति, युवाओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़
कांग्रेस ने आज अल्मोड़ा में Ankita Bhandari न्याय यात्रा निकाली। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ये केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और हमारी बहन-बेटियों की इज़्ज़त के लिए उठी निर्णायक आवाज़ है। प्रदेश की जनता अब स्पष्ट रूप से कह रही है कि न्याय के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकार अगर निर्दोश है तो जांच से कैसा डर ?
Ankita Bhandari हत्याकांड में आज भी सबसे गंभीर और मूल सवाल अनुत्तरित है कि आख़िर किस ‘वीआईपी’ को बचाने के लिए सरकार ने सच्चाई पर पर्दा डाला? क्यों सरकार सीबीआई जांच से लगातार बच रही है? क्या पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी उसी वीआईपी की बैसाखियों पर टिकी है? अगर सरकार निर्दोष है, तो निष्पक्ष जांच से डर किस बात का?

माहरा ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक औरर मंत्री से जुड़ा कथित ऑडियो, जिसे उनकी ही कथित पत्नी द्वारा सार्वजनिक किया गया है, सरकार के सामने मौजूद है। उस ऑडियो में पूर्व विधायक द्वारा ‘गट्टू’ का नाम लिया जाना सरकार की कथनी और करनी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। इतने महत्वपूर्ण संकेतों के बावजूद जांच को आगे न बढ़ाना, सत्ताधारी दल की मंशा को उजागर करता है। सरकार को और क्या सबूत चाहिए?
जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा
करन माहरा ने कहा कि ये सरकार इसे अपनी कुर्सी बचाने की राजनीति समझ सकती है, लेकिन हमारे लिए ये हमारी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय का सवाल है। उत्तराखंड की जनता ने राज्य निर्माण इसलिए नहीं किया था कि रसूख़दारों को बचाने के लिए कानून को मोड़ा जाए और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित रखा जाए।
सत्ता का संरक्षण, जांच से पलायन और चुप्पी..ये सब जनता को स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि जब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
Breakingnews14 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त
Breakingnews15 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
Uttarakhand8 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
National11 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Breakingnews9 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand7 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand7 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव













































