Udham Singh Nagar
पिरूल के पत्ते पलायन के साथ जंगल भी बचाएगा,ग्रामीणों की आर्थिक स्तिथि करेगा मजबूत…विश्वविद्यालय के शोध से जगी आस।

पंतनगर – जंगलाें में आग की प्रमुख वजह पिरूल (चीड़ के पत्तों) अब जंगल भी बचाएगा और पलायन रोकने के साथ ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेगा। यह सब संभव हुआ है जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और शोधार्थी तरन्नुम की वजह से। शोधार्थी तरन्नुम ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के निर्देशन में पिरूल से मूल्यवान बायो-ग्रीस और बायो-रेजिन (एडहेसिव) बनाने का सफल प्रयोग किया है।

पंतनगर विवि ने पेटेंट फाइल करने के साथ ही इन दोनों तकनीकों को गुजरात की कंपनी ग्रीन माॅलीक्यूल्स को (नाॅन एक्स्क्लूसिव) बेच दिया है। ऐसे में पिरूल के दाम बढ़ने से ग्रामीण इन्हें बेचकर धन अर्जित कर सकेंगे और वनाग्नि पर भी अंकुश लगेगा। पंतनगर विवि स्थित विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के जैव रसायन विभाग के वैज्ञानिक डाॅ. टीके भट्टाचार्य और डॉ. एके वर्मा के निर्देशन में तरन्नुम जहां ने यह शोध किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में 3.4 लाख हेक्टेयर में हर साल लगभग 2.06 मिलियन टन चीड़ के पत्तों (पिरूल) का उत्पादन होता है। पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने चीड़ के इन पत्तों की सहायता से जो ग्रीस बनाया है वह मशीनों के बॉल बियरिंग में घर्षण कम करता है और जंग से बीयरिंग की रक्षा करता है, जबकि बायो-रेजिन प्लाईवुड चिपकाने के लिए उपयोगी है।
निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि इन दोनों तकनीकों का विकास आईसीएआर-एआईसीआरपी -ईएएआई परियोजना के तहत किया गया है। यह तकनीक पर्यावरण में प्रदूषण भी कम करेगी। साथ इससे पलायन रुकेगा और रोजगार बढ़ेगा। शोधार्थी तरन्नुम जहां को यह तकनीक विकसित करने पर उत्तराखंड केे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने यंग वूमन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया है।
पहले पाइरोलिसिस तेल को 525 डिग्री सेल्सियस तापमान पर चीड़ के पत्तों से तैयार किया जाता है। इस तेल को फिनाइल एवं फार्मएल्डिहाइड के साथ मिलाकर घोल बनाया जाता है। उसके बाद निश्चित तापमान पर कास्टिक सोडा मिलाकर आधे घंटे रखा जाता है। ठंडा होने पर इसे एकत्रित कर लिया जाता है, जो बेहद मजबूत बायो रेजिन (एडहेसिव) का काम करता है।
बायो ग्रीस…पाइरोलिसिस तेल में कास्टिक सोडा को पशु वसा के साथ मिलाकर घोल बनाया जाता है। एक निश्चित तापमान पर गर्म कर इसमें पाइरोलिसिसि तेल को मिलाकर सामान्य तापमान पर ठंडा किया जाता है। इसके बाद ल्युब्रिकेटिव ग्रीस तैयार हो जाती है।
Udham Singh Nagar
Rudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिंदुखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी
रुद्रपुर(Rudrapur): उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मचा गया है. कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है.
मुख्य बिंदु
Rudrapur में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, बिंदुखेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई.
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जाएगी.
ये भी पढ़ें –उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
Udham Singh Nagar
KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग

KASHIPUR में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बाइक सवार की मौके पर मौत
मुख्य बिंदु
काशीपुर (KASHIPUR): उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को आग लगा दी. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें _ देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक गांव निवासी जयपाल सिंह (60 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
बाइक सवार की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.

आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को लगाईं आग
इसके बाद लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें _ Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था और उसके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
Udham Singh Nagar
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया व हौसला अफज़ाई की। उन्होंने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया व छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Table of Contents
CM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ
खटीमा में सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवल के अंतर्गत भजन क्लबिंग जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत की जा रही है। मेरा मानना है, इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भजन क्लंबिंग जैसे आयोजन ये सिद्ध करते हैं कि हमारा युवा वर्ग आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से भी मजबूती से जुड़ा हुआ है और संगीत, भक्ति और संस्कृति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए मैं, छात्र संघ की पूरी टीम को बधाई देता हूँ। ऐसा आयोजन कर आप सभी ने नेतृत्व क्षमता, संगठन शक्ति और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया है।
खटीमा मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिन छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम का संचालन किया है, वही छात्र कल राज्य और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने मुझे सेवा का संस्कार दिया है, यही वो धरती है जहाँ से मैंने जनसेवा की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। यही वजह है कि यहां की हर गली, हर गांव मेरे दिल के बेहद करीब है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खटीमा में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं। खटीमा में हमने विकास को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने का काम किया है। हमने एक ओर जहां क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर-खटीमा बाईपास और नौसर में पुल का निर्माण कराया है, वहीं पूरे क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क का विकास भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि हमने खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने के साथ-साथ चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया है।
पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण जल्द होगा शुरू
सीएम धामी ने कहा कि हमने जहां एक ओर खटीमा में आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया है वहीं, विद्यार्थियों के लिए “साथी केंद्र” की स्थापना करने के साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने लिए सिडकुल की स्थापना भी की गई है। इतना ही नहीं, हम खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक भी बनाने जा रहे हैं, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी संकल्पित है, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यही नहीं, हमने एक ओर जहां राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई, वहीं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य कर रहे है वहीं, क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स के सेटेलाइट सेंटर की स्थापना करने के साथ-साथ खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं।
Cricket12 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun7 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket8 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
big news8 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Breakingnews6 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
Udham Singh Nagar8 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Pithoragarh6 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Roorkee3 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश






































