Haridwar
हरिद्वार में आपसी भाईचारे की मिसाल : होली के चलते मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज के समय में किया बदलाव….

हरिद्वार : भारत की एकता और भाईचारे की मिसाल पूरी दुनिया देती है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और त्योहारों को एक साथ मनाते हैं। इसी परंपरा को हरिद्वार में देखा गया, जहां मुस्लिम समुदाय ने होली और जुमा की नमाज के समय में बदलाव कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस साल 14 मार्च को होली और रमजान के महीने का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इस विशेष अवसर पर, हरिद्वार के मुस्लिम समुदाय ने समझदारी दिखाते हुए जुमे की नमाज का समय बदलने का निर्णय लिया। इस फैसले के तहत, 14 मार्च को सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज ढाई बजे अदा की जाएगी, ताकि होली के रंगों और रमजान की नमाज दोनों को एक साथ मनाया जा सके।
मंगलवार को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें मस्जिदों के उलेमा और जिम्मेदार लोग मौजूद थे। जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ कासमी ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य इलाके की शांति और भाईचारे को बनाए रखना है। उन्होंने कहा, “हमारे इलाके की अमनो अमान बहुत कीमती है, और हम इसे हर हाल में बनाए रखना चाहते हैं। इस इलाके में कभी भी हिंदू-मुस्लिम के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। जब भी कोई समस्या आई, तो आपस में बैठकर उसे सुलझा लिया गया।”
मौलाना कासमी ने आगे कहा, “हमने सभी समुदायों के राय से यह तय किया है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज ढाई बजे होगी, ताकि होली के रंगों के साथ-साथ नमाज भी शांति से अदा की जा सके।”
जब इस फैसले पर हरिद्वार के साधु-संतों से बातचीत की गई, तो महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “भारत में आपसी भाईचारा और शांति का माहौल हमेशा बना रहा है। यह निर्णय स्वागत योग्य है और हमें एकता की दिशा में और भी आगे बढ़ना चाहिए।”
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Haridwar
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Haridwar News : हरिद्वार में जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों का चालान काटा गया।
Table of Contents
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों पर हरिद्वार में आज परिवहन विभाग एक्शन देखने को मिला। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर 5 वाहनों किए गए सीज
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 35 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज भी किया गया। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जारी रहेगा अभियान
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Breakingnews
Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

नहर किनारे हत्या का खुलासा, लूट के लिए की वारदात
Roorkee Pradeep Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें_ ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Roorkee Pradeep Murder Case, पुलिस ने किया खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना वाले दिन मृतक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।
शराब के ठेके पर हुई मुलाकात, पैसों के लालच में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मृतक से शराब के ठेके पर हुई थी। ठेका बंद मिलने पर दोनों शराब लेकर नहर किनारे एक बाग में बैठ गए। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नकदी है। लालच में आकर उसने पहले प्रदीप का गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें_ Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
मिस्टर उत्तराखंड निकला हत्यारा
बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनायक त्यागी के रूप में हुई है, जो पहले “मिस्टर उत्तराखंड” का खिताब भी जीत चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news14 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Cricket12 hours agoSL vs NZ Dream11 Prediction : करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Haridwar13 hours agoजीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Uttarakhand9 hours agoDhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
Dehradun11 hours agoमोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन, उत्तराखंड को मिली विकास की नई रफ्तार
Uttarakhand10 hours agoजल्द जारी हो सकती है दयित्वधारियों की लिस्ट, कांग्रेस से बीजेपी में आए इन नेताओं की खुल सकती है किस्मत
big news12 hours agoखेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
Cricket14 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction 2nd ODI: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स





































