Dehradun
राज्यपाल और उनकी पत्नी ने महाशिवरात्रि पर राजभवन में की पूजा-अर्चना , भगवान शिव से लिया आशीर्वाद….

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों ने भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल और उनकी पत्नी ने मंदिर में पहुंचकर विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा की और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने महाशिवरात्रि के महत्व को भी बताया और कहा कि यह दिन भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ करने का अवसर है।

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस विशेष दिन को संयम और श्रद्धा के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर राज्यपाल ने राज्य के सभी लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और भगवान शिव से प्रदेश में हर किसी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने की प्रार्थना की।
#Mahashivaratri #GovernorGurmitSingh #ShivPuja #Rajbhawan #Dehradun #Shivratri2025 #ShivWorship #Uttarakhand #GodBlessUttarakhand #PeaceAndProsperity
big news
Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की तारीख आई सामने, अप्रैल के महीने में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Delhi-Dehradun Expressway को लेकर बड़ी अपडेट, अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इस एक्प्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम मोदी इसका उद्धाटन करने के लिए आएँगे
Table of Contents
अप्रैल में खुल जाएगा Delhi-Dehradun Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वो इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले दिन उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून से दिल्ली
बता दें कि दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे के खुल जाने से देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि अभी दिल्ली जाने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है। इसके खुल जाने से लोगों को

210 किलोमीटर लंबा है दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे
दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे करीब 210 किलोमीटर लंगा है जो कि देहरादून से अक्षरधाम तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। जो कि कुल 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन सीधे दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। जिससे राजधानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क यात्रा पहले से अधिक तेज और सुगम हो गई है।
Dehradun
देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में स्टूडेंट्स के बीच गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
PREMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. जहाँ पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गाँव में कुछ छात्रों के बीच आपसी मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृत्यु के प्रकरण में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं. जिन पर अब आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बिंदु
प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद युवक को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे. जहाँ पर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया.
पढ़ें ये भी_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
प्रेमनगर अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से दून अस्पताल लाया गया, इसी दौरान घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे. दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा है, वहीँ परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में BNS की धाराओं 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) में मामला दर्ज किया गया है.
मृतक छात्र की पहचान
- दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी, उम्र – 22 वर्ष, ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून
कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में पता चल कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र है. छात्रों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें ये भी_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान
- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Uttarakhand22 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
Dehradun21 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun4 hours agoदेहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand22 hours agoDEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
Haldwani22 hours agoधामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड
Haldwani22 hours agoएशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण










































