Breakingnews
AOC Recruitment 2024: भारतीय सेना आयुध कोर (AOC) ने निकाली भर्ती, कल से आवेदन शुरू !

नई दिल्ली: भारतीय सेना आयुध कोर (AOC) ने ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत 723 पदों को भरने का लक्ष्य है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर, 2024 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2024 है।
उपलब्ध पद और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों में सामग्री सहायक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सिविल मोटर ड्राइवर, टेली ऑपरेटर, फायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, एमटीएस और ट्रेड्समैन मेट्स शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियां इस प्रकार हैं:
- सामग्री सहायक (एम.ए.): 19 पद, सामग्री प्रबंधन/इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए): 27 पद, इंटरमीडिएट के साथ टाइपिंग गति (अंग्रेजी में 35 WPM या हिंदी में 30 WPM)
- सिविल मोटर चालक (ओजी): 4 पद, मैट्रिकुलेशन के साथ वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्ष का अनुभव
- टेली ऑपरेटर ग्रेड-II: 14 पद, दूरसंचार उपकरण में प्रशिक्षण के साथ मैट्रिकुलेशन
- फायरमैन: 247 पद, मैट्रिक परीक्षा
- बढ़ई एवं जोइनर: 7 पद, मैट्रिकुलेशन के साथ आईटीआई प्रमाण पत्र
- चित्रकार एवं सज्जाकार: 5 पद, पेंटिंग/डेकोरेटिंग में आईटीआई प्रमाण पत्र
- एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ): 11 पद, मैट्रिक परीक्षा
- ट्रेड्समैन मेट: 389 पद, मैट्रिक परीक्षा
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद एक प्रति संभाल कर रखें।
#AOCRecruitment2024, #IndianArmyOrdnanceCorps, #GroupCposts, #EligibilityandVacancies, #ApplicationProcess
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Haridwar23 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
Breakingnews24 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Uttarakhand5 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Cricket5 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Chamoli22 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
Cricket4 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand4 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Uttarakhand3 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..









































