Haridwar
एलोपैथी पर फिर बरसे बाबा रामदेव: कहा हर साल एलोपैथिक दवाइयो से मर रहे करोड़ों निर्दोष लोग।

हरिद्वार – योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर तीखा हमला बोला है। बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि हर साल एलोपैथी की दवाइयों का सेवन करने से करोड़ों निर्दोष लोगों की मौत हो रही है।

बाबा रामदेव ने चिकित्सा स्वाधीनता आंदोलन को और भी जोरदार ढंग से आगे बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों को और भी मुखर करें और एलोपैथी की दवाइयों पर निर्भरता को कम करें।” बाबा रामदेव का यह बयान फिर से चिकित्सा के क्षेत्र में विवाद खड़ा कर सकता है, क्योंकि इससे पहले भी उनके एलोपैथी विरोधी बयान चर्चाओं में रहे हैं। ऐसे ही देश में अभी जहरीली और सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को अब आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनकी इस घोषणा से चिकित्सा जगत में हलचल मचने की संभावना है।
Haridwar
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज

Haridwar News : हरिद्वार में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए परिवहन विभाग ने दो दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन सीज किए गए।
Table of Contents
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ये अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 51 वाहनों को सीज किया गया।
50 से अधिक स्कूल वाहनों की गई जांच
चेकिंग के दौरान अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों और अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया। चेकिंग में कई प्रकार के उल्लंघन सामने आए। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 51 मामले, बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालन के 52 मामले तथा बिना परमिट वाहन चलाने के 28 मामले पाए गए।

ओवरलोडिंग के 15 मामले किए गए दर्ज
22 वाहनों में प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली और 15 में अग्निशामक यंत्र का अभाव पाया गया। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 8 तथा अन्य ओवरलोडिंग के 15 मामले दर्ज किए गए। दो मामलों में अवयस्क वाहन चलाते मिले। एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।
विभाग ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण साथ रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Haridwar
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Haridwar News : हरिद्वार में जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों का चालान काटा गया।
Table of Contents
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों पर हरिद्वार में आज परिवहन विभाग एक्शन देखने को मिला। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर 5 वाहनों किए गए सीज
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 35 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज भी किया गया। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जारी रहेगा अभियान
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Cricket22 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
Cricket17 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news20 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun19 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
big news22 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Dehradun17 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
big news16 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी





































