Haridwar
एलोपैथी पर फिर बरसे बाबा रामदेव: कहा हर साल एलोपैथिक दवाइयो से मर रहे करोड़ों निर्दोष लोग।

हरिद्वार – योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर एलोपैथी चिकित्सा पद्धति पर तीखा हमला बोला है। बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि हर साल एलोपैथी की दवाइयों का सेवन करने से करोड़ों निर्दोष लोगों की मौत हो रही है।

बाबा रामदेव ने चिकित्सा स्वाधीनता आंदोलन को और भी जोरदार ढंग से आगे बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों को और भी मुखर करें और एलोपैथी की दवाइयों पर निर्भरता को कम करें।” बाबा रामदेव का यह बयान फिर से चिकित्सा के क्षेत्र में विवाद खड़ा कर सकता है, क्योंकि इससे पहले भी उनके एलोपैथी विरोधी बयान चर्चाओं में रहे हैं। ऐसे ही देश में अभी जहरीली और सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को अब आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनकी इस घोषणा से चिकित्सा जगत में हलचल मचने की संभावना है।
Haridwar
लक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार

Haridwar News : जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक फौजी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर चोर फरार
रविवार रात हुई इस वारदात में बदमाश कथित तौर पर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का खुलासा होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

वर्तमान में केरल में पोस्टेड हैं नवीन
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में तैनात हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह मौजूद थे बताया गया कि 30 अगस्त की रात प्रेम सिंह करीब 11 बजे सो गए थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो घर के कमरों में लाइट जल रही थी। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
कमरे में बिखरा मिला सामान
अलमारी और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की जाचं में जुट गई है।
Uttarakhand
सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

सोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने किया पर्दशन
हरिद्वार : रुड़की में सोलानी नदी के पुल पर गहरे गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 24 अगस्त को मौके पर धरना प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ता आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। सोलानी नदी के पुराने पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। आज महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने लगाये आरोप
राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक कर्मचारी के द्वारा अभद्रता भी की गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ अर्जुन सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि पुल पर गड्ढों को भरने का काम आज कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण करने की बात कही। वहीं एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौके पर सफाई कराकर जीएसबी का काम कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुल काफी पुराना है और इसको लेकर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें भारी वाहनों के आवागमन पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के साथ कथित अभद्रता के मामले में एसडीओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
Haridwar
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या

Roorkee News : रुड़की में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी दो शादीशुदा बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में उनका एक जीजा भी घायल हुआ है।
Table of Contents
रुड़की डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस के खोखे और बाइक बरामद की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि चुड़ियाला निवासी विवेक उर्फ विक्की पर अपनी बहनों संगीता और पुष्पा की हत्या का आरोप है। हमले में संगीता के पति संदीप को भी गोली लगी थी। घायल संदीप का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
बहनों के चरित्र पर था शक इसलिए कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार मामले में मृतका संगीता के बेटे अर्जुन सिंह की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक को चुड़ियाला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद
आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में विवेक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों के कथित चरित्र को लेकर नाराज था। उसका दावा था कि इस वजह से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही थी और उसे लगातार लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सामाजिक बदनामी को लेकर वह काफी तनाव में था। इसी दौरान करीब एक महीने पहले उसका रिश्ता भी टूट गया था। आरोपी ने पूछताछ में इन परिस्थितियों को वारदात की वजह बताया है।
Cricket21 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 3 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Haridwar22 hours agoलक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Haldwani23 hours agoरामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां स्कूल बंद
Dehradun6 hours agoदेहरादून में बरसाती नाले में बही कार, हादसे में युवक और युवती की मौत, एक घायल
Uttarakhand4 hours agoब्रेकिंग न्यूज : अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मलबा मकान में घुसने 3 लोगों की मौत
Dehradun5 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बंद
Dehradun2 hours agoहल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़े नेता





































