Connect with us

Bageshwar

बागेश्वर: मां के सामने चार साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव…

Published

on

बागेश्वर/कांडा – उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद स्थित कांडा तहसील के रावतसेरा राजस्व क्षेत्र के माणाकभड़ा गांव में सोमवार देर शाम गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ शौच के लिए घर से बाहर निकला था।

ग्रामीणों के अनुसार, घात लगाए बैठे गुलदार ने पलक झपकते ही बच्चे पर झपट्टा मारा और जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया। अचानक हुए हमले से मां बेसुध हो गई और चीख-पुकार मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ी। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन शुरू की गई।

लगभग 300 मीटर दूर जंगल से बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। मृतक बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने सहित निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय अपनाने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते गुलदार हमलों ने प्रशासन के सामने वन्यजीव नियंत्रण की चुनौती खड़ी कर दी है।

#LeopardAttack #ChildKilled #BagheshwarIncident #UttarakhandTragedy #WildlifeAttack

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bageshwar

बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव, रहस्यमयी मौत से उठे कई सवाल

Published

on

BAGESHWAR NEWS

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिछले 16 दिनों से लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व नगरपालिका सभासद धीरेंद्र सिंह परिहार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को नगर से बाहर थुणाई के पास गोमती नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिजनों और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है।

बागेश्वर में 16 दिन से लापता अधिवक्ता का मिला शव

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय धीरेंद्र परिहार 17 अक्टूबर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद उनकी मां नंदी परिहार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी।

CCTV फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं मिला सुराग

पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई स्तरों पर खोजबीन की। इसी दौरान नुमाइशखेत क्षेत्र में कुछ सीसीटीवी कैमरों के तार काटने और कैमरों को नुकसान पहुंचाने की घटना भी सामने आई थी। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे थे।

Bageshwar News

सोमवार को सड़क पर उतरे थे परिजन और स्थानीय लोग

धीरेंद्र परिहार का कोई पता नहीं चलने पर सोमवार को परिजनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। विधायक पार्वती दास भी आंदोलन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से जल्द तलाश पूरी करने और मामले का खुलासा करने की मांग की थी।

गोमती नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार को थुणाई के समीप नदी किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया। फिलहाल धीरेंद्र परिहार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने पूरे बागेश्वर में शोक और कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं।

Continue Reading

Breakingnews

बागेश्वर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या की, डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी

Published

on

bageshwar news

Bageshwar News : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। गरुड़ तहसील के नर्गवाड़ी गांव में एक युवक पर अपने चाचा और चाची की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की बहू पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शराब की लत और विवाद से परेशान था परिवार

बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर गाली-गलौज और विवाद करता था। उसकी इन हरकतों से परिवार के लोग काफी समय से परेशान थे।

बताया जा रहा है कि करीब पांच से छह महीने पहले भी परिवार की ओर से उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी आरोपी के व्यवहार को लेकर शिकायत की गई थी।

पहले चाची, फिर चाचा पर किया हमला

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी ने नशे की हालत में घर में फिर से विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसने सबसे पहले ऊपरी कमरे में मौजूद अपनी चाची भगवती देवी (54) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद वह नीचे के कमरे में पहुंचा और अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया (58) को भी बुरी तरह पीट दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर पूरन चंद्र के बेटे की बहू दर्शनी देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी लोहे की रॉड से तीन से चार वार किए। अपनी और अपनी छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए दर्शनी देवी एक कमरे में बंद हो गईं। बाद में वह दूसरे रास्ते से बाहर निकलने में सफल रहीं। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Bageshwar News

चाचा-चाची की मौत, बहू का अस्पताल में इलाज जारी

वारदात के बाद आरोपी तीनों घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गई। वहां चिकित्सकों ने भगवती देवी और पूरन चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दर्शनी देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें

बैजनाथ के कोतवाल कैलाश नेगी के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी गोविंद वल्लभ खोलिया फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Continue Reading

Bageshwar

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता

Published

on

bageshwar news

Bageshwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 दर्ज की गई। इससे पहले 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बागेश्वर में आए भूकंप की गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए तहसीलों और ग्राम सभाओं से जानकारी जुटाई।

कम गहराई वाले भूकंप से बढ़ती है चिंता

उत्तराखंड में भूकंप की गतिविधियों के पीछे भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच होने वाली हलचल एक प्रमुख कारण है। बागेश्वर में भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में आए भूकंप की गहराई 11 किलोमीटर बताई गई थी। दोनों की गहराई 15 किलोमीटर से कम थी।

Bageshwar News

कम गहराई पर आने वाले भूकंप सतह के नजदीक होने के कारण कुछ परिस्थितियों में अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, केवल भूकंप की गहराई के आधार पर बड़े नुकसान की आशंका या उसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

हिमालयी क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका

वैज्ञानिक अध्ययनों में हिमालयी क्षेत्र में भविष्य में बड़े भूकंप की संभावना पर चिंता जताई जाती रही है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अध्ययन के हवाले से हिमालयी क्षेत्र में 7.5 से 8 मैग्नीट्यूड तक के भूकंप की आशंका का उल्लेख किया गया है। हालांकि, भूकंप कब और किस स्थान पर आएगा, इसका सटीक पूर्वानुमान फिलहाल संभव नहीं है।

Continue Reading
Advertisement

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Advertisement
uttarakhand weather
uttarakhand weather12 hours ago

उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

uttarakhand news
Breakingnews13 hours ago

दिवाली के बाद उत्तराखंड की हवा हुई जहरीली, हरिद्वार में AQI 310 के पार, कई शहरों में बिगड़े हालात

uttarakhand news
Dehradun14 hours ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश

uttarakhand politics
Dehradun1 day ago

जैनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच शुरू, 23 साल के बेटे के DNA टेस्ट की मांग

DEHRADUN NEWS
Dehradun1 day ago

दिवाली से पहले ही देहरादून की हवा हुई खराब, AQI पहुंचा 100 के पार

diwali 2026
National2 days ago

इस दिवाली मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा! 30 साल बाद बन रहा ये शुभ संयोग

uttarakhand weather
uttarakhand weather2 days ago

उत्तराखंड में दिवाली पर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Nainital3 days ago

नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

National3 days ago

धनतेरस पर घर ले आएं ये एक ये चीजें, दूर हो सकती हैं जीवन की परेशानियां

Breakingnews4 days ago

देहरादून पहुंचे अमित शाह, CM धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड को देंगे 1500 करोड़ की सौगात

Chamoli4 days ago

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत, 8 लोग घायल

Dehradun4 days ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में पहुंचेंगे देहरादून, पदयात्रा में होंगे शामिल

Dhanteras 2026
Festival4 days ago

धनतेरस पर कब करें पूजा और कब करें खरीदारी? जानिए तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ

Gold-Silver Price
Festival5 days ago

धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जान लें नए रेट

uttarakhand news
Dehradun5 days ago

धामी सरकार देगी कर्मचारियों को एक और सौगात ? 63% DA पर मंथन तेज

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel