Uttarakhand
ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, 2 साल की मासूम समेत चार लोग बेहोश

BAGESHWAR NEWS : अंगीठी के धुंए से चार लोग बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज
मुख्य बिंदु
BAGESHWAR NEWS: उत्तराखंड में बढ़ती ठण्ड के प्रकोप से बचने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में लोग आग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन कई बार यही आग लापरवाही के कारण जान जोखिम में डाल देती है। ताजा मामला बागेश्वर के दाड़िमठौक गांव से सामने आया है जहाँ पर घर के अंदर अंगीठी की गैस से एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए हैं।
BAGESHWAR में अंगीठी के धुंए से चार लोग बेहोश
दरअसल, बागेश्वर कोतवाली के दाड़िमठौक गांव में घर के अंदर एक परिवार ने ठण्ड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। जिसके बाद उन्होंने घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद कर दिए थे। जिस से परिवार के चार लोग बेहोश हो गए जिनमें एक बच्ची भी शामिल थी। चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता सुबह दूध लेने वाली महिला की वजह से चला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि
शुक्रवार सुबह 112 पर गुनाकोट ग्राम पंचायत के तेवाड़ीगांव, दाड़िमठौक तोक से चार लोगों को गैस लगने की खबर मिली थी। जिसके बाद तत्काल 112 टीम और एम्बुलेंस को मौके के लिए रावण किया गया। मौके पर पहुंचकर गैस लगने से प्रभावित चारों लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अंगीठी के धुंए से बेहोश होने वालों के नाम –
- नवीन चंद्र तिवारी (62)
- विमला तिवारी (55)
- बबीता तिवारी (24)
- पोती काव्या (02)
सुबह जलाई थी अंगीठी में आग
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे कमरे में अंगीठी जलाई गई थी। इसके बाद जब आग बुझ गई तो खिड़की और दरवाजे बंद कर दिए गए। इसी बीच अंगीठी में बचे कोयलों से उठी गैस फैल गई और जिसके बाद चारों लोग बेहोश हो गए। फिर जब सुबह उजाला हुआ तो रोज की तरह दूध देने पहुंची गांव की महिला खष्टी देवी ने घर का दरवाजा बाहर से बंद देखा। उसने काफी देर तक इन्तजार किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान बबीता वहां पहुंची और दरवाजा खोला, जिसके बाद वो भी बेहोश हो गई। तुरंत महिला ने गांव वालों को इसकी सूचना दी और ग्रामीणों ने बिना देरी किए पुलिस को खबर दी।
READ MORE…
Uttarakhand: रात को ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, सुबह देखा तो हो गई मौत…
अच्छी खबर : 4 करोड़ 34 लाख से होगा गरुड़ बागेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण
लोहाघाट में देवदार के जंगलों पर मंडरा रहा खतरा, प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख, जानिए विस्तार से…
Specialist Doctors को इतने पैसे देगी उत्तराखंड सरकार, पहाड़ों में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था होगी दुरुस्त
big news
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन

Gangotri Dham : अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, जानें कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त
Gangotri Dham : गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐला हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
Table of Contents
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
श्री पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त तय कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ बेला पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दिन से भक्त गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे।
18 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी मां की डोली
समिति ने ये शुभ मुहुर्त नवरात्र के पहले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तय किया। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी।

उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन कैमरा भी बैन रहेगा। पहनावे पर भी नजर रखी जाएगी। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल ने बताया कि धाम की मर्यादा और परंपराओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।
FAQs – गंगोत्री धाम कपाट उद्घाटन 2026 (Gangotri Dham Opening Date)
Q1. गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे?
गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे।
Q2. कपाट खुलने का शुभ अवसर कौन सा है?
कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
Q3. मां गंगा की डोली कब और कहां से रवाना होगी?
18 अप्रैल को मां गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
Q4. डोली का रात्रि विश्राम कहां होगा?
डोली 18 अप्रैल की रात भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम करेगी।
Q5. गंगोत्री धाम के लिए डोली कब आगे बढ़ेगी?
19 अप्रैल सुबह 7 बजे डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Q6. गंगोत्री धाम के कपाट कितने समय के लिए खुलते हैं?
कपाट हर साल लगभग 6 महीने के लिए खोले जाते हैं।
Q7. क्या गंगोत्री धाम में किसी पर प्रतिबंध लगाया गया है?
हाँ, गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Q8. क्या धाम में मोबाइल फोन ले जाना अनुमति है?
धाम परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
Q9. क्या गंगोत्री धाम में ड्रेस कोड लागू किया गया है?
हाँ, श्रद्धालुओं के पहनावे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
Cricket6 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
Trending23 hours agoचैत्र नवरात्रि 2026 पर कैसे करें कलश स्थापना ?, जानें कलश स्थापना का शुभ समय और विधि
Trending23 hours agoनवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, ये भोग लगाने से बरसेगी आप पर कृपा, जानें पूजा विधि और मंत्र
National7 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun5 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news4 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news3 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
uttarakhand weather5 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट













































